Kalpana Patowary Biography in Hindi – पार्श्व गायिका कल्पना पटवारी की जीवनी

By | July 19, 2021

इंडिया बायोग्राफी ब्लॉग पोस्ट में आपका स्वागत है, इस पोस्ट के माध्यम से आप भारतीय प्लेबैक और लोक गीत गायिका कल्पना पटवारी के जीवन से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जानतें हैं Kalpana Patowary Biography in Hindi से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

कल्पना पटवारी का परिचय –

Kalpana-Patowary Hindi

कल्पना पटवारी भारतीय की एक (खासकर भोजपुरी सिनेमा) की एक प्लेबैक और लोक गीत गायिका हैं। इनका जन्म 27 अक्टूबर 1978 को असम के बरपेटा जिले में हुआ था। इन्होंने वर्ष 2008 में “जुनून – कुछ कर दिखाने का” रियलिटी शो में भाग लिया था, जिसका प्रसारण एनडीटीवी इमेजीन पर हुआ था। हालांकि इनको इनके लोकगीतों और गानों की वजह से जाना जाता है। यह बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश में काफी लोकप्रिय प्लेबैक और लोक गीत गायिका हैं।

Kalpana Patowary Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

वास्तविक नाम – कल्पना पटवारी
जन्म – 27 अक्टूबर 1978 असम में
प्रोफेशन – प्लेबैक और लोक गीत गायिका
(अभिनेत्री, सिंगर और राजनेता भी )
गायन शैली – लोकगीत, शास्त्रीय, गज़ल गायिका
तमिल फिल्म गीत: “थिरुपाची अरुवाला” (1999)
असामी फिल्म सॉन्ग: “नीला नीला” (2002)
भोजपुरी म्यूज़िक एल्बम: “ऐ गणेश के पापा” (2003)
हिंदी फिल्म सॉन्ग: “तेरे लेई” (2007)
बंगाली फ़िल्म सॉन्ग: “ढुकुपुकु बुक” (2007)
भोजपुरी फिल्म: “चलत मुसाफिर मोह लियाओ रे” (2006)
मराठी फिल्म सांग: “कलना” (2016)
सक्रिय वर्ष – 2001 से वर्तमान तक
शिक्षा – अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई
पिता का नाम – बिपिन नाथ पटवारी (गायक)
माता का नाम – जोयमती पटवारी
जाति – नाथ समुदाय
पति – परवेज खान
बच्चे – आरस्तु पी खान और अर्शमिद पी खान
बचपन में कमरुपिया और गोलपोरिया लोकगीतों का अभ्यास किया
भटखण्डे म्यूजिक इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी लखनऊ से शास्त्रीय संगीत
पहली भोजपुरी गायिका जिन्होंने खड़ी बिरह बोली को आगे बढ़ाया
लेटिन अमेरिकी देशों में 15 दिन के यात्रा भी कर चुकीं हैं कल्पना
जुलाई 2018 में कल्पना ने पटना में बीजेपी ज्वाइन की थीं।

कल्पना पटवारी की शिक्षा –

कल्पना पटवारी की शुरुआती शिक्षा इनके जन्म अस्थान पर हुई थी, बाद में इन्होने कॉटन कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई पूरी की थी, उसके बाद यह 1996 में लखनऊ से भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लीं थी। इनके बारे में कहा जाता है कि मात्र चार साल की उम्र से ही इन्होने सार्वजनिक रूप से कार्यकर्मों में भाग लेना शुरू कर दिया था। आगे चलकर यह एक बहुत बड़ी गायिका बनी।

कल्पना पटवारी का कैरियर –

कल्पना ने अपने कैरियर की शुरुआत तमिल फिल्म गीत: “थिरुपाची अरुवाला” (1999) से की थी, उसके बाद इन्होने असामी फिल्म सॉन्ग: “नीला नीला” (2002) में अभिनय किया, बाद में यह भोजपुरी म्यूज़िक एल्बम: “ऐ गणेश के पापा” (2003) में गया जो काफी पॉपुलर रहा, यह वो एल्बम था जो इनको काफी पॉपुलर बना गया था। बाद में इन्होने हिन्दी, भोजपुरी, बंगाली और मराठी फिल्मों और एल्बम में अभिनय किया, आज यह काफी प्रसिद्ध लोकगीत गायिका, अभिनेत्री, और राजनेता के रूप में पॉपुलर हैं।

पसंदीदा कलाकार –

मनोज तिवारी, रवि किशन, और दिनेश लाल यादव इनके पसंदीदा कलाकार हैं।
आम्रपाली दुबे और रितु सिंह इनकी पसंद की अभिनेत्री हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को यह बहुत पसंद करती हैं।

रोचक जानकारी – (Kalpana Patowary Biography in Hindi)

  • कल्पना ने कई तरह के सिनेमा में काफी नाम कमाया है।
  • यह भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं।
  • फिलहाल यह मुम्बई में रहती हैं, और फिल्मों सिनेमा और एल्बम में काम करती हैं।
  • अभी यह राजनितिक दुनिया में भी सक्रिय हैं।
  • बताया जाता है कि भारत के कई शहरों में इनका मकान है यह कई जगह रहती हैं।
  • असम के बारपेटा जिले के सोरभोग गांव की छोटी बच्ची इस कदर दुनिया में नाम कमाएगी किसी ने सोचा नहीं था।
  • इसीलिए कहा जाता है की कर्म और भाग्य इन्सान को उस शिखर पर ले जा सकते हैं जिसकी इन्सान कल्पना भी नहीं कर सकता।
  • यह भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले आल इंडिया रेडिओ और दूरदर्शन चैनल पर गीत गाया करती थीं।
  • यह 2001 में सपनों के शहर मुंबई आ गई थीं। जहाँ काफी संघर्ष के बाद सफलता मिली।
  • कल्पना ने 20-21 साल की उम्र में भोजपुरी फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा था।
  • कल्पना ने भोजपुरी म्यूजिक एल्बम की शुरुआत वर्ष 2003 में भोजपुरी सांग “ऐ गणेश के पापा’ से की थी।
  • बताया जाता है कि इन्होने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत वर्ष 2006 में भोजपुरी फिल्म “चलत मुसाफिर मोह लियाओ रे” से की थी, जिसमे खेसारी लाल भी इनके साथ थे।
  • इन्होने पहली बार खाटी बिरह के वर्षों पुरानी परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया था।
  • यह भिखारी ठाकुर को अपना गुरु मानती हैं।
  • इनको वर्ष 2013 में एक डॉक्युमेंट्री भोजपुरी फिल्म “बिदेसिया इन मुंबई” में भी देखा गया था।
  • इनको भोजपुरी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।

Kalpana Patowary Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply