Shree Devi Biography in Hindi – श्रीदेवी का संपूर्ण जीवन परिचय

By | October 25, 2020

Shree Devi Biography in Hindi – श्रीअम्मा यंगर अयप्पन उर्फ़ श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री थीं, इनका जन्म 13 अगस्त 1963 को मिनामपट्टी, तमिलनाडु, भारत में हुआ था, इन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्मों में अभिनय किया था। आज यह हमारे बीच नहीं रहीं, 24 फरवरी 2018 को जुमेराह अमीरात टावर्स, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में 54 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया था। (मृत्यु का कारण दुर्घटनावश पानी के टब में गिरने से बताया जाता है।)

श्रीदेवी का परिवार – इनके पिता का नाम अयपन येंजर है, जो एक वकील है, माता का नाम राजेश्वरी येंजर (गृहिणी) है। श्रीलता इनकी बहन है, आनंद और सतीश इनके सौतेले भाई है। इन्होने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से 2 जून, 1996 में विवाह किया था। उसके पहले यह अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (1985-1988) से विवाह किया था, यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और बाद में इन्होने तलाक ले लिया फिर जाकर बोनी कपूर से विवाह किया। अनिल कपूर और संजय कपूर इनके देवर है, अर्जुन कपूर इनके सौतेले बेटे है, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इनकी अपनी बेटी है, अंशुला कपूर इनकी सौतेली बेटी है। (sridevi biography in hindi, sridevi koun hai)

Shree Devi Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Shree Devi Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – श्रीअम्मा यंगर अयप्पन
  • वर्तमान नाम – श्रीदेवी
  • उपनाम – हवा-हवाई , चांदनी, जोकर
  • जन्म – 13 अगस्त 1963
  • जन्म अस्थान – मिनामपट्टी, तमिलनाडु, भारत
  • जाति – अन्य पिछड़ा वर्ग (नायडू समुदाय, न्यादर्श)
  • Sridevi Net Worth – $35 million
  • Sridevi Height -168 Cm
  • वर्तमान पता – सागर स्प्रिंग्स, बंगला नंबर 2
    ग्रीन एकर्स, 7 बंगला, अंधेरी पश्चिम, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, मुंबई
  • धर्म – हिन्दू
  • खाने की आदत – शाकाहारी भोजन
  • मृत्यु तिथि – 24 फरवरी 2018
  • मृत्यु स्थान – जुमेराह अमीरात टावर्स, दुबई
  • आयु (मृत्यु के समय) – 54 वर्ष
  • मृत्यु का कारण – दुर्घटनावश पानी के टब में गिरने से

श्रीदेवी की शिक्षा –

इनके बारे में बताया जाता है की इन्होने फिल्मों की दुनिया को ज्यादा महत्व दिया जिसकी वजह से वो ज्यादा पढ़ लिख नहीं पायी थीं।

श्रीदेवी का फ़िल्मी कैरियर –

श्रीदेवी के बारे में बताया जाता है की इन्होंने बहुत कम उम्र में ही फिल्मों में अभिनय शुरू कर दिया था, इनकी पहली फिल्म Thunaivan (1967) रही जिसमे इन्होने एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था, यहीं से इनके फ़िल्मी जीवन की शुरुआत हुई थी, आगे इन्होने कितनी पहली फिल्मों में काम किया उसके बारे में आपको नीचे जानकारी प्राप्त होगी।

श्रीदेवी की अलग अलग भाषा में पहली फिल्म

  • श्रीदेवी ने सबसे पहले वर्ष 1967 में बतौर बाल कलाकार के रूप में तमिल फिल्म Thunaivan में अभिनय किया था।
  • बाद में इन्होने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म – जूली (1975, एक बाल कलाकार के रूप में) किया।
  • इन्होंने अभिनेत्री के रूप में अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म वर्ष 1978 में सोलवाँ सावन की थीं।
  • इसके पहले यह मलयालम फिल्म कुमार सम्भवम् (1969) में अभिनेत्री के रूप में काम कर चुकीं थीं।
  • वर्ष1974 में इन्होने कन्नड़ फिल्म भक्ता कुम्बरा में भी अभिनय किया।
  • इसके पहले इन्होने तेलुगू फिल्म – माँ नन्ना निर्दोषी (1970) में भी काम किया था।
  • बाद में इन्होने तेलुगू टीवी शो – मालिनी अय्यर (2004) में भी काम किया।

श्रीदेवी के जीवन की अंतिम फ़िल्में –

  • वर्ष 1979 में आयी फिल्म प्रिया इनके जीवन की अंतिम कन्नड़ फिल्म रही।
  • वर्ष 1994 में आयी फिल्म एस. पी. परशुराम इनके जीवन की अंतिम तेलुगू फिल्म रही।
  • फिल्म देवरागम (1996) इनके जीवन की अंतिम मलयालम फिल्म रही।
  • वर्ष 2015 में आयी तमिल फिल्म पुली इनके जीवन की अंतिम तमिल मूवी रही थी।
  • वर्ष 2017 में आयी हिंदी फिल्म मॉम (Mom) इनके जीवन की अंतिम बॉलीवुड फिल्म रही, उसके बाद इन्होने कोई मूवी नहीं की।

श्री देवी अवार्ड पुरस्कार और सम्मान – (Shree Devi Biography in Hindi)

  • वर्ष 1977 में, फिल्म “16 वायथिनइल” के लिए श्री देवी को पहली बार फिल्मफेयर का स्पेशल अवार्ड मिला था।
  • इसके बाद इनको तमिल, हिंदी और तेलुगू फिल्मों में कई सारे पुरस्कार मिले।
  • वर्ष 2013 में, भारत सरकार द्वाराश्रीदेवी को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

श्रीदेवी से जुडी रोचक जानकारी – (Shree Devi Biography in Hindi)

  • चावल रसम और वनीला आइसक्रीम श्री देवी को बहुत पसंद था।
  • अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती और शाहरुख खान इनके पसंदीदा हीरो है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका की सैर करना श्री देवी को बहुत अच्छा लगता था।
  • कानजीवरम साड़ी इनका सबसे अच्छा पोशाक था।
  • एक फिल्म में 5 करोड़ रुपया वेतन के रूप में लेतीं थीं श्री देवी।
  • इनका फ़िल्मी कैरियर 4 दशकों से अधिक रहा।
  • यह एक प्रोफेशनल प्रशिक्षित नर्तक भी थीं।
  • इनको भारत की बेहतरीन नर्तकियों में जाना जाता है।
  • श्रीदेवी ने अभिनेता जितेन्द्र के साथ सबसे ज्यादा 16 फिल्मों की थीं, जिसमें से 11 फिल्मों हिट रहीं।
  • वर्ष 1983 में, आयी फिल्म “हिम्मतवाला” इनके लाइफ की सबसे सुपरहिट फिल्म रही थी।
  • फिल्म “चांदनी” (1989) से इनको जबरदस्त पहचान मिली थी।
  • श्रीदेवी वर्ष 1985 से 1992 तक सबसे ज्यादा वेतन लेने वाली अभिनेत्री रहीं थीं।
  • इनकी फिल्म “आखिरी रास्ता” (1986) में आवाज मशहूर अभिनेत्री रेखा ने डब्ड की थी।
  • इनकी फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा” (1961) भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी।

Shree Devi Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply