Rekha Biography in Hindi – अभिनेत्री रेखा का जीवन परिचय

By | June 14, 2020

Rekha Biography in Hindi – 70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ था, इनके पिता तमिल अभिनेता “जैमिनी गणेसन” और माता पुष्पावल्ली (तेलगू अभिनेत्री) थी। बचपन से ही रेखा को घूमने फिरने का बहुत शौक था जिसकी वजह से वो किशोरावस्था के दिनों में एक एयर होस्टेस बनने का सपना देखती थी, मगर फिल्मों की दुनिया में आने के बाद ये अपने सपने को पीछे छोड़ आगे बढ़ गयी।

बचपन में रेखा कान्वेंट स्कूल में जाती थी जहाँ बहुत सारे आयरिश नन (Irish nun) बच्चे पढ़ते थे। कुछ दिनों बाद उन्होंने भी आयरिश नन बनने का फैसला लिया था मगर वित्तीय स्थिति कमजोर होने के कारण, रेखा को तेलुगू फिल्मों में छोटे मोटे काम करने लगी थी। किसी ज़माने में रेखा को सदाबहार अभिनेत्री के रूप में भी जाना जाता था।

Rekha Biography in Hindi – संछेप परिचय

Rekha Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – भानुरेखा गणेशन
  • उपनाम – द बॉलीवुड क्वीन, रेखा जी, मैडम एक्स
  • जन्म – 10 अक्टूबर 1954
  • जन्म स्थान – चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
  • गृहनगर – भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत
  • डेब्यू – बालकलाकार के रूप में रंगला रत्नम (तेलगू, 1966)
    अभिनेत्री के रूप में Operation Jackpot Nalli C.I.D 999 (Kannada (कन्नड़), 1969)
  • वर्तमान पता – सी स्प्रिंग, बंगला नं 2, बी जे रोड, बांद्रा (पश्चिम), मुंबई 400050
  • बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामले –
  • विश्वजीत चेटर्जी, अभिनेता
    स्वर्गीय विनोद मेहरा (अभिनेता)
    साजिद खान (अभिनेता)
    स्वर्गीय नवीन निश्चल (अभिनेता)
    जितेन्द्र (अभिनेता)
    शत्रुघन सिन्हा (अभिनेता)
    यश कोहली (फिल्म निर्माता)
    अमिताभ बच्चन (अभिनेता)
    स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल (उद्यमी)
    अक्षय कुमार (बहुचर्चित अभिनेता)
  • पति –
  • स्वर्गीय विनोद मेहरा (बहुचर्चित अभिनेता)
  • स्वर्गीय मुकेश अग्रवाल (मार्च 1990 से अक्टूबर 1990 तक)
  • वर्तमान वैवाहिक स्थिति – तलाकशुदा
  • कुल सम्पति – 195 करोड़ भारतीय रुपए

बताया जाता है की रेखा जब हिंदी सिनेमा में आयी थी तो अपने काले रंग के कारण कई फिल्महस्तियों से उनको नाकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सामना भी करना पड़ा था। उस समय रेखा को कई लोग बदसूरत बत्तख कहकर भी बुलाया करते थे।

बताया जाता है की आर. डी बर्मन के कहने पर ही रेखा ने फिल्मों में गायन करना शुरू किया था, फिल्म खूबसूरत (1980) में इन्होने 2 गाने में अपनी आवाज दी थी। अभिनय के अलावा, रेखा ने अन्य अनुभवी हीरोइन को आवाज देने का भी कार्य किया था, याराना (1981) में नीतू सिंह और वारिस (1988) में स्मिता पाटिल को रेखा ने ही आवाज दी थी।

अभिनेत्री रेखा पुरस्कार और सम्मान –

  • 1982 में, रेखा को अपनी फिल्म उमराव जान (1982) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
  • वर्ष 2008 में रेखा को 14th Annual Screen Awards मिला था।
  • भारतीय सिनेमा में असीम योगदान के लिए वर्ष 2010 में पद्म श्री सम्मान भी मिला था।

अभिनेत्री रेखा से जुडी रोचक जानकारी –

  • रेखा जी एक शुद्ध शाकाहारी अभिनेत्री है और अपना अधिक समय बागवानी और पेंटिंग करने में बिताती है।
  • दिलीप कुमार और कंगना राणावत इनके पसंदीदा अभिनेता और अभिनेत्री है।
  • कविता लेखन, योग करना, चारकोल स्केच बनाना जैसी चीजों में काफी रूचि लेती है रेखा जी।

रेखा की हिट फ़िल्में –

  • सावन भादों
  • हसीनों का देवता
  • एलान
  • दोस्त और दुश्मन
  • जमीन आसमान
  • सज़ा
  • गोरा और कला
  • गावं हमारा शहर तुम्हारा
  • एक बेचारा
  • दो यार
  • रामपुर का लक्ष्मण
  • खून और पानी
  • लज्जा
  • दिल है तुम्हारा
  • भूत
  • कृष
  • यात्रा
  • सुपर नानी

Rekha Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply