Sonia Gandhi Biography in Hindi – सोनिया गांधी का जीवन परिचय

By | September 30, 2020

Sonia Gandhi Biography in Hindi – इटली के लुसिआना में जन्मी एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो (Edvige Antonia Albina Maino) उर्फ़ सोनिया गांधी एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। इन्होंने अपनी लाइफ के शुरआती पल इटली में ट्यूरिन के पास एक शहर Orbassano में अपनी माँ बहन के साथ बिताया था, समय ने ऐसी करवट ली, कि इनकी मुलाकात भारत के मशहूर सख्सियत राजीव गांधी से हुई, और इन्होंने राजीव से शादी कर लिया और भारत आ गयी। बाद में इनके पति राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री भी बने, ऐसे समय बीतता गया और समय के साथ सोनिया गाँधी भी राजनीति की दुनिया में आ गयी, और कांग्रेस की अध्यक्ष बन गयी।

सोनिया गांधी वर्ष 1983 से भारतीय की नागरिक है इन्होने 1983 में ही भारत की नागरिकता ली थी, तब से यह भारत में ही रहती है।

सोनिया ने अपने राजनितिक कैरियर में वर्ष 2004 से 2014 तक बहुत अच्छी सफलता पायी इस समय देश में इनकी ही सरकार रही और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे। मोदी की सरकार आने के बाद सोनिया गाँधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और राहुल गाँधी को कांग्रेस पार्टी की कमान सौप कर राजनीति से थोड़ा दुरी बना लिया।

जन्म और बचपन – सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को लुसियाना, वेनेटो, इटली में हुआ था। इनका बचपन इटली में ट्यूरिन के पास एक शहर Orbassano में बिता था, यह वहीँ ही अपनी माँ और बहन के साथ रहती थी।

सोनिया गाँधी का परिवार – इनके पिता का नाम स्टीफानो मेनो था, और माता का नाम पाओला मेनो, इनकी दो बहनें भी है, जिनका नाम अनुष्का (बड़ी बहन), नाडिया (छोटी बहन) है, इनके पति का नाम स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गाँधी था। इनकी दो संताने है एक कांग्रेस के सर्वेसर्वा राहुल गाँधी और उनकी बहन प्रियंका गाँधी। रोबर्ट वाड्रा इनके दामाद है, रैहान वाड्रा इनके नाती है और मिराया वाड्रा इनकी नतिनी है। सोनिया गाँधी के माता पिता का परिवार आज भी इटली में रहता है।

Sonia Gandhi Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Sonia Gandhi Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – एंटोनिया एडविजे अल्बिना मेनो
  • वर्तमान नाम – सोनिया गाँधी
  • प्रोफेशन – भारतीय राजनीतिज्ञ
  • जन्म – पार्टी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • जन्म स्थान – लुसियाना, वेनेटो, इटली
  • वर्तमान पता – नई दिल्ली, भारत (पूर्वज मूल – लुसियाना, इटली)
  • निवास स्थान – 10 Janpath, New Delhi
  • राजनितिक सफर की शुरुआत – 1997
  • राशि – धनु
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • Sonia Gandhi Age – 73 Years (2020)
  • Sonia Gandhi Net Worth – Indian Rupee 11,82,63,916
  • धर्म – हिन्दू (पहले – रोमन कैथोलिक ईसाई)
  • शौक – यात्रा करना, पुस्तकें पढ़ना, योग करना, आधुनिक कला में रुचि
  • पसंदीदा राजनेता – राजीव गांधी
  • पसंदीदा भोजन – आइसक्रीम, सलाद
  • वैवाहिक स्थिति – विधवा
  • पति – पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गाँधी

सोनिया गाँधी की शिक्षा (Education) –

सोनिया गाँधी ने अपनी शुरुआती शिक्षा Attended a Catholic School in Orbassano, a town near Turin, Italy से की थीं, उसके बाद इन्होंने Bell Educational Trust’s language school, Cambridge City, England से पढाई की थीं। योग्यता क्या है इसके बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है।

सोनिया गाँधी का राजनितिक सफर –

  • सोनिया गाँधी ने पहली बार वर्ष 1997 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्य बनी थीं।
  • वर्ष 1998 में यह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की नेता बनीं।
  • वर्ष 1999 में इन्होंने उत्तर प्रदेश के अमेठी और कर्नाटक के बेल्लारी से लोकसभा चुनाव लड़ा और परिणामस्वरूप दोनों ही सीट्स पर इनकी जीत हुई।
  • वर्ष 1999 में यह 13वीं लोकसभा में विपक्ष की नेता भी रही।
  • वर्ष 2004 में इन्होंने लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
  • 16 मई 2004 को, उन्हें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की तरफ से सरकार का नेता चुना गया था।
  • वर्ष 2006 में यह उत्तर प्रदेश के रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से फिर चुनाव लड़ी और जीत हासिल की।
  • वर्ष 2009 में यह फिर से उत्तर प्रदेश के रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत गयी।
  • वर्ष 2014 में सोनिया को रायबरेली लोकसभा सीट से चौथे कार्यकाल के लिए चुना गया।
  • उसके बाद सोनिया ने राहुल गाँधी को कांग्रेस की कमान सौंप दिया वर्तमान में वह रायबरेली से सांसद है और दिल्ली में रहती है।

सोनिया के जीवन पर लिखी पुस्तकें –

  • एन एक्स्ट्रा आर्डिनरी लाइफ- एन इंडियन डेस्टिनी (2011) (रानी सिंह द्वारा लिखित)
  • ट्रिस्ट विद इंडिया (नुरुल इस्लाम सरकार द्वारा लिखित)
  • सोनिया – एक जीवनी (रशीद किदवई द्वारा लिखित)
  • एन एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (संजय बारू द्वारा 2014 में लिखित)
  • सोनिया गाँधी ने अपने पति के जीवन पर दो किताबें लिखी : Rajiv and Rajiv’s World.

सोनिया गाँधी से जुडी रोचक जानकारी – (Sonia Gandhi Biography in Hindi)

  • सोनिया वर्ष 1946 से 1983 तक इटली में रही है।
  • इनके पति राजीव गांधी इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र थे।
  • वर्ष 1991 में इनके पति राजीव गांधी की हत्या हो गयी थी।
  • प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी इनकी संताने है।
  • इनके पति कभी एक एयरलाइन पायलट भी हुआ करते थे बाद में यह देश के प्रधानमंत्री भी बने।
  • इन्होंने भारतीय इतिहास में सबसे लम्बे काल तक किसी पार्टी का अध्यक्ष बने रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
  • फोर्ब्स पत्रिका ने वर्ष 2004 में इनको दुनिया की तीन सबसे प्रभावशाली महिला की सूचि में शामिल किया था।
  • वर्ष 2007 और 2008 में टाइम पत्रिका ने भी इनको दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली की सूचि में शामिल किया था।
  • वर्ष 2010 में एक ब्रिटिश पत्रिका, न्यू स्टेट्समैन, ने सोनिया को दुनिया के 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था।
  • पति की मृत्यु के बाद करीब छः वर्षों तक सोनिया गांधी ने एकांत में अपना जीवन व्यतीत किया था।
  • तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदुर की निर्वाचन रैली के दौरान राजीव की मृत्यु हो गयी थी।
  • विवाह के बाद, राजीव और सोनिया अक्सर दिल्ली की सड़कों पर एक Lambretta स्कूटर पर घूमते दिखाई देते थे।
  • सोनिया की पहली भारत यात्रा 13 जनवरी 1968 में हुई, जहां राजीव गांधी, संजय गांधी और अमिताभ बच्चन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उनका भब्य स्वागत किया।
  • शादी से पहले सोनिया गाँधी अपने वेलिंगटन क्रिसेंट हाउस में Bachchans के साथ रहती थीं।
  • वर्तमान में सोनिया गाँधी दिल्ली में रहती है।

सोनिया गाँधी कई बार अपने इलाज के लिए अमेरिका और कई देशों में जाती रहती है।

सोनिया के बारे में कहा जाता है की इन्होने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर अपने ही देश में पीछे के दरवाजे से राज किया।

एक ज़माने में सोनिया गाँधी, किसी होटल में काम करती थी , ऐसी बातें भी इनके बारे में दुनिया कहती है इस बाद में कितनी सच्चाई है वो तो वहीँ जानती होगीं।

सोनिया की सगाई राजीव (पूर्व प्रधानमंत्री) के साथ 26 जनवरी 1968 को भारत के गणतंत्र दिवस पर हुई थी और 25 फरवरी 1968 को, वसंत पंचमी के दिन उनका विवाह हुआ था।

शादी से पहले सोनिया गाँधी फ्रेंच भाषा बहुत अच्छी तरह से बोलती हैं। हालांकि शादी के बाद वह हिंदी भी बोलने लगी है, शुरुआत में घर पर ट्यूटर के साथ सीखा और बाद में एक संस्थान में जाकर हिंदी बोलना सीखा।

Leave a Reply