Arijit Singh Biography in Hindi – गायक अरिजीत सिंह की जीवनी

By | October 1, 2020

Arijit Singh Biography in Hindi – अरिजीत सिंह भारत के मशहूर गायक है, इनका जन्म 25 अप्रैल 1987 को जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। इन्होंने गायन रियलिटी शो “फेम गुरुकुल” में भाग लेकर अपना गायन कैरियर शुरू किया था, दुर्भाग्य वश यह उस रियलिटी शो में 6वें स्थान पर रहे। वर्तमान में यह मुंबई में रहते है और गायन की दुनिया में सक्रिय है। इन्होंने बहुत कम उम्र में अपने को इस काबिल बनाया है जो किसी के लिए इतना आसान नहीं है।

अरिजीत सिंह की लाइफ – अरिजीत सिंह विवाहित है इनकी पत्नी का नाम कोयल राय सिंह (दूसरी पत्नी) है, इनकी एक सौतेली बेटी भी है। इनकी एक बहन भी है। माता पिता का नाम ज्ञात नहीं है

साइकिल चलाना, पढ़ना, फोटोग्राफी करना, बैडमिंटन खेलना, लेख लिखना, वृत्तचित्र बनाना अरिजीत का शौक है।

Arijit Singh Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Arijit Singh Biography in Hindi

  • नाम – अरिजीत सिंह
  • प्रोफेशन – गायक (गायन)
  • जन्म – 25 अप्रैल 1987
  • जन्म अस्थान – जियागंज, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल, भारत
  • राशि – वृषभ
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • डेब्यू – पार्श्व गायक (फिल्म)- फिर मोहब्बत करने चला (मर्डर 2, 2011)
  • Arijit Singh Height – 168 Cm
  • Arijit Singh Net Worth – 52 Crores, 7 million USD
  • एक मूवी में गाने का 14 से 15 लाख रुपया लेते है अरिजीत

अरिजीत की पसंदीदा चीजें –

  • ब्यंजन में अरिजीत को माछेर झोल और मिष्टी, भात और आलू पोस्तो, दाल और आलू सिद्धो पसंद है।
  • सलमान खान, अक्षय कुमार और मनोज बाजपेयी इनके पसंदीदा हीरो है।
  • प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण इनकी पसंद की हीरोइन है।
  • गुलाम अली, जगजीत सिंह, मेहदी हसन, उस्ताद रशीद अली खान, उस्ताद अमजद अली खान, कृष्णकुमार कुन्नथ और माइकल जैक्सन इनके पसंदीदा संगीतकार है।

अरिजीत की शिक्षा – (Education)

अरिजीत ने अपनी शुरुआती शिक्षा राजा बिजय सिंह हाई स्कूल, मुर्शिदाबाद से की थी, उसके बाद यह श्रीपत सिंह कॉलेज, जियागंज से आगे की पढाई किये, कितना पढ़े है उसके बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है।

अरिजीत का कैरियर –

अरिजीत ने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म फिर मोहब्बत करने चला (मर्डर 2, 2011) से की थी, उसके पहले यह एक रिअलिटी शो “फेम गुरुकुल” में भाग लिए थे। राजेंद्र प्रसाद हजारी, धीरेंद्र प्रसाद हजारी और बिरेंद्र प्रसाद हजारी इनके गुरु है, जिनसे इन्होंने सबकुछ सीखा है।

अरिजीत एक संगीत परिवार से है इनकी दादी, मां और बहन एक अच्छी गायिका हैं। जिसकी वजह से इनका भी रुझान संगीत में हुआ।

अरिजीत से जुडी रोचक जानकारी – (Arijit Singh Biography in Hindi)

  • अरिजीत ने रियलिटी शो “10 के 10 ले गए दिल” में प्रतियोगिता जीती थी।
  • इनका पसंदीदा गाना “फिर ले आया दिल” (बर्फी) है।
  • वर्ष 2014 में अरिजीत अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी कर ली, जो दोनों की दूसरी शादी थी।
  • अरिजीत एक गैर सरकारी संगठन “Let There Be Light” के संस्थापक भी हैं, जो गरीब लोगों के लिए काम करती है।

Arijit Singh Biography in Hindi से जुडी जानकारी कैसी लगी?

Leave a Reply