Sakshi Tanwar Biography In Hindi – साक्षी तनवर का सम्पूर्ण जीवन परिचय

By | September 24, 2020

Sakshi Tanwar Biography In Hindi – पार्वती अग्रवाल’ “Kahaani Ghar Ghar Kii” टीवी सीरियल से मशहूर साक्षी तंवर एक भारतीय अभिनेत्री और टीवी होस्ट है इनका जन्म 12 January 1973 (शुक्रवार) को अलवर, राजस्थान, भारत में हुआ था। यह एक ऐसी कलाकार है जिन्होंने पूरे देश में अपना नाम कमाया। इनके शानदार अभिनय ने सभी का दिल जीता है लोग इनके सीरियल को खूब पसंद करते है। (TV Actress Sakshi Tanwar Wiki, Age, Height, Salary,  Awards, Boyfriend, Family, Bio & More)

Sakshi Tanwar

साक्षी तंवर ने बालाजी टेलीफ़िल्म्स के बैनर तले कई सीरियल में काम किये है, जिसमे ‘कहानी घर घर की’ सीरियल से ही इनको प्रसिद्धि मिली और यह टीवी स्टार अभिनेत्री बन गयी। साक्षी के पिता का नाम राजेंद्र सिंह तंवर है, जो एक रिटायर्ड प्राप्त सीबीआई अफसर हैं। माता का नाम ज्ञात नहीं है, इनके एक बड़े भाई है, जिनका नाम राजीव सिंह तंवर है, सीमा तिवारी इनकी बड़ी बहन है।

Sakshi Tanwar Marragie Life Husband – 

साक्षी तंवर की शादीशुदा जिंदगी के बारे में बात करें तो, एक बार इनकी शादी विशाल डडलानी से होने वाली थी, बताया जाता है की इंगेजमेंट भी हो गयी थी, मगर किसी कारणवश यह शादी नहीं हो पायी और विशाल ने प्रियलि से शादी कर ली, फिलहाल साक्षी अपनी गोंद ली बच्ची के साथ रहती है।

Sakshi Tanwar Biography In Hindi – संछिप्त परिचय

Sakshi Tanwar Biography In Hindi

  • नाम – साक्षी तंवर
  • जन्म – 12 January 1973
  • जन्म अस्थान – अलवर, राजस्थान, भारत
  • प्रोफेशन – Actress, Television Host
  • लम्बाई (Height) – 163 Cm
  • पिता का नाम – राजेंद्र सिंह तंवर
  • माता का नाम – Not Known
  • टीवी डेब्यू – Albela Sur Mela (1996)
  • फिल्म डेब्यू ( (Short Film) – O Re Manva (2006)
  • बॉलीवुड डेब्यू – Film (Bollywood) Dangal (2016)
  • (दंगल में इन्होने आमिर खान की पत्नी का रोल अदा किया था जो काफी लोकप्रिय रहा)
  • Marital Status – Unmarried (अविवाहित)
  • बेटी – Dityaa (adopted in 2018)

पसंदीदा चीजें –

  • कुल्हड़ वाली गुलाब जामुन साक्षी तंवर बहुत पसंद करती है।
  • भोजन में इनको आलू मटर और राजमा चावल पसंद है।
  • अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन इनके पसंदीदा हीरो है।
  • इनकी पसंदीदा हीरोइन Waheeda रेहमान है।
  • पसंदीदा फिल्म – Guide (1965), Sholay (1975)
  • यूरोप के देशों में यात्रा करना और घूमना इनको पसंद है।

साक्षी तंवर की शिक्षा (Sakshi Tanwar Education)

साक्षी तंवर की प्रारभिक शिक्षा भारत के अलग – अलग केंद्रीय विद्यालय से हुई थी, स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद साक्षी ने Lady Shri Ram College, न्यू दिल्ली से ग्रेजुएशन किया, कॉलेज के ज़माने में यह ड्रामेटिक सोसाईटी की अध्यक्ष तथा महासचिव भी रहीं थी। इनके पिता एक रिटायर्ड प्राप्त सीबीआई अफसर रहे, नौकरी तबादले होने के कारण ही साक्षी को कई राज्यों में सेंट्रल स्कूल में पढाई करना पड़ा था।

साक्षी तंवर का कैरियर (Sakshi Tanwar Career)

  • साक्षी तंवर ने अपने कैरियर की शुरुआत कॉलेज ख़त्म होने के बाद ही शुरू कर दिया था। कॉलेज के बाद उन दिनों जब वो मास कम्युनिकेशन की तैयारी कर रही थी तब इन्होने दूरदर्शन में होने वाले ‘अलबेला सुर मेला’ के संचालक के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमे यह सफल रही, यहीं से इनकी शुरुआत हुई थी, फ़िल्मी गानों पर आधारित ये टेलीविज़न शो वर्ष 1996 में प्रसारित हुआ था।
  • साक्षी ने अपना पहल सीरियल ‘दस्तूर’ किया था, बाद में इन्होने एहसास, एक्स जोन और भंवर जैसे सीरियल में काम किया, बाद में यह ‘राजधानी’ सीरियल में मुख्य भूमिका निभाई थी।
  • साक्षी तंवर को वर्ष 2008 फ़िल्मों में फिल्मो में भी देखा जाने लगा इन्होने कॉफ़ी शॉप फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई, बाद में इन्होने सी कम्पनी, मोहल्ला अस्सी और आतंकवादी अंकल आदि फ़िल्मों में काम किया। ‘ओ रे मनवा’ तथा ‘बांवरा मन’ इनकी शार्ट फिल्म थी।
  • साक्षी तंवर ने नॉन फिक्शन शो अलबेला सुर मेला, क्राइम पेट्रोल, कोड रेड तथा कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 2, 6 और 7 में गेस्ट के रूप में काम किया।
  • साक्षी तंवर ने क्रिएटिव डायरेक्टर की तरह भी काम किया, यह पॉजिटिव थिंकर प्रोडक्शन कंपनी में भी काम की थी, साथ ही ‘सम्मान एक अधिकार’ नाम के शो का निर्देशन भी किया था।

Sakshi Tanwar TV Serial & Movies (Sakshi Tanwar Biography In Hindi)

Kahaani Ghar Ghar Ki (2000-2008)
Bade Achhe Lagte Hain (2011-2014)
Karrle Tu Bhi Mohabbat (2017)
Crime Patrol (Since 2003)
Tyohaar Ki Thaali (2017)
Mission Over Mars (Since 2019)
Kutumb (2001-2003)
Code Red
Ek Thhi Naayka
Jassi Jaissi Koi Nahin
Devi (2002-2004)
Savdhaan India (2002-2004)
Do Saheliyaan (2010)

Movies –

Mohalla Assi (2018)
Half the Sky (2018)
Azaad (2016)
Dangal (2016)
Shor Se Shuruaat (2015)
Katyar Kaljat Ghusali (2015)
Saluun (2009)
Coffee House (2009)

साक्षी तंवर की उपलब्धियां (Sakshi Tanwar Achievements)

साक्षी ने कॉलेज खत्म होने के बाद से ही टीवी में काम करना शुरू कर दिया था अपने टीवी सीरियल और शो में उन्होंने कई सारे सम्मान और पुरस्कार भी जीते जिसने बारे में विवरण कुछ इस प्रकार है।

  • वर्ष 2003 में ‘कहानी घर घर की’ सीरियल के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ अवार्ड।
  • वर्ष 2006, 2007 और 2008 में StarPariwaar की तरफ से ‘फेवरेट भाभी’ अवार्ड।
  • वर्ष 2008 में Star Pariwaar की जानिब से कहानी घर घर की के लिए ‘फेवरेट माँ’ का अवार्ड।
  • वर्ष 2012 में इंडियन टेली ज्यूरी अवार्ड की तरफ़ से ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ अवार्ड।
  • वर्ष 2012-13 में स्टार गिल्ड की तरफ से ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा’ अवार्ड।
  • वर्ष 2011 में ‘आईटीए अवार्ड’ में ‘बड़े अच्छे लगते है’ और ‘बालिका वधु’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस- ड्रामा’ अवार्ड।

इस प्रकार साक्षी तंवर एक बड़ी हस्ती बन गयीं हैं, साक्षी आज देश की कई लड़कियों के लिए Roll Model बन चुकी हैं।

साक्षी तंवर से जुडी रोचक जानकारी – (Sakshi Tanwar Biography In Hindi)

  • वर्ष 1990 में साक्षी तंवर ने दिल्ली के ताज होटल में sales trainee की नौकरी भी की थी।
  • उसके बाद इन्होने दिल्ली में ही clothing & accessory स्टोर पर काम किया था, जहाँ इनको 900 रुपया महीने की सैलरी मिलती थी।
  • इन्होने अपनी पहली सैलरी में से अपनी माँ के लिए ग्रीन और येलो साड़ी लिया था, साथ में सबसे लिए गिफ्ट लिया था।
  • अक्टूबर 2018 में साक्षी ने 9 महीने की बेटी को गोंद लिया था।
  • वर्ष 2011 में Sony TV’s पर रामकपूर के साथ टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते है से पूरी दुनिया में नाम कमाया था।
  • कॉलेज के समय में साक्षी तंवर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाना चाहती थी।
  • एकता कपूर के बहुत सारे सीरियल में इन्होने काम किया है।

Sakshi Tanwar Biography In Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply