Nitish Kumar Biography in Hindi – मुख्यमंत्री नितीश कुमार का जीवन परिचय

By | August 8, 2020

Nitish Kumar Biography in Hindi – नितीश कुमार भारतीय राजनीति के वो चेहरे है जिनको आज पूरा भारत जानता है यह कई बार बिहार के मुख़्यमंत्री बन चुके है, और वर्तमान में यह बिहार के मुख़्यमंत्री है। बताया जाता है की इन्होने बिहार में काफी विकास किया है, एक ज़माने में बिहार देश का पिछड़ा राज्य हुआ करता था, मगर जब से नितीश कुमार यहाँ के मुख़्यमंत्री बने है काफी विकास हुआ है।

नितीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर, बिहार, भारत में हुआ था, वर्तमान में यह 69 साल के है , और राजनीति की दुनिया में सक्रिय है। इनके पिता का नाम कविराज राम लखन सिंह (आयुर्वेद) और माता का नाम परमेश्वरी देवी है। भाई-बहन के बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है, स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा इनकी पत्नी थी, जो एक टीचर हुआ करती थी। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम निशांत कुमार है।

Nitish Kumar Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Nitish Kumar Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – नीतीश कुमार
  • उपनाम – मुन्ना, सुशासन बाबू
  • प्रोफेशन – भारतीय राजनेता
  • जन्म – 1 मार्च 1951
  • जन्म स्थान – बख्तियारपुर, बिहार, भारत
  • गृहनगर – बख्तियारपुर, बिहार
  • पिता – कविराज राम लखन सिंह (आयुर्वेद)
  • माता – परमेश्वरी देवी
  • राजनीति में प्रवेश – 1971
  • पार्टी – जनता दल (संयुक्त) – जे डी यू
  • Height – 173 Cm
  • Weight – 73 Kg
  • शौक/अभिरुचि – पढ़ना
  • धर्म – हिन्दू
  • जाति – अनुसूचित जनजाति (एसटी – कुर्मी)
  • वर्तमान पता – 1 ऐनी मार्ग, पटना, बिहार (बिहार के मुख्यमंत्री)
  • गांव का पता – हकीकतपुर, पीओ – बख्तियारपुर, जिला – पटना
  • वर्तमान पद – बिहार के मुख़्यमंत्री
  • पसंदीदा राजनेता – जयप्रकाश नारायण
  • पसंदीदा अभिनेता – आमिर खान
  • पसंदीदा फ़िल्म – पीके (PK)
  • वैवाहिक स्थिति – विदुर
  • पत्नी – स्वर्गीय मंजू कुमारी सिन्हा (शिक्षक – 1973-2007 में उनकी मृत्यु तक)
  • बेटा – निशांत कुमार
  • Net Worth (कुल सम्पति) – 2 करोड़ (भारतीय रुपए)
  • प्रतिमाह सैलरी – 1 लाख (भारतीय रुपए) + अन्य भत्ते
  • राजनीति में आने से पहले नितीश कुमार बिहार के बिजली विभाग में कार्य करते थे।

Nitish Kumar Education –

नितीश कुमार ने अपनी शुरुआती शिक्षा श्री गणेश हाई स्कूल, बख्तियारपुर,पटना से की थी, उसके बाद इन्होने बिहार कॉलेज ऑफ अभियांत्रिकी, पटना साइंस कॉलेज, से स्नातक विद्युत अभियांत्रिकी (बीएससी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) किया उसके बाद बिजली विभाग में नौकरी करने लगे बाद में राजनीति में आये।

नितीश कुमार कैरियर – (राजनितिक सफर)

  • नीतीश कुमार सबसे पहले वर्ष 1971 में राम मनोहर लोहिया की युवा शाखा, समाजवादी युवा जन सभा के सदस्य बने थे।
  • वर्ष 1974 में नितीश कुमार को जेपी आंदोलन में शामिल हुए थे, जहाँ इनको आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के गिरफ़्तार भी किया गया था।
  • वर्ष 1975 में आपातकाल में भी इनकी गिरफ़्तारी हुई थी।
  • वर्ष 1985 में नितीश कुमार पहली बार बिहार विधान सभा के सदस्य बने।
  • वर्ष 1989 में नितीश कुमार जनता दल के महासचिव नियुक्त किए गए इसी साल यह पहली बार संसद सद्स्य के रूप में भी चुने गए थे।
  • वर्ष 1990 में नितीश केन्द्रीय कृषि और सहयोग राज्य मंत्री बने, 1999 में नितीश केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने ।
  • वर्ष 2000 में नितीश कुमार केंद्रीय कृषि मंत्री भी बने यह पहली बार केवल आठ दिन के लिए बिहार के मुख्यमंत्री भी बने, मगर बहुमत साबित नहीं कर सके।
  • वर्ष 2009 में नितीश केंद्रीय रेल मंत्री बने।
  • 2005 में नितीश कुमार भाजपा के समर्थन से दूसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
  • वर्ष 2010 में तीसरी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने।
  • वर्ष 2014 में बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने पर नितीश की पार्टी को लोकसभा चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा, कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा।
  • वर्ष 2015 में नितीश कुमार को बिहार के पांचवे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गयी थी।
  • वर्ष 2017 में नितीश कुमार ने महागठबंधन तोड़ दिया और 27 जुलाई 2017 को भाजपा के समर्थन से बिहार के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, तब से यह बिहार के मुख़्यमंत्री है।

विवाद – कई बार नितीश कुमार विवादों में भी रहे है।

नीतीश कुमार से जुडी रोचक जानकारी

  • जब नीतीश कुमार युवा थे तब यह जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, करपुरी ठाकुर, एस एन सिन्हा और वी.पी. सिंह से बहुत प्रभावित हुए थे।
  • नितीश कुमार वर्ष 1974 से 1977 तक वह जेपी आंदोलन में शामिल रहे।
  • इनका बेटा निशांत कुमार बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी), मेसरा से स्नातक है।
  • नितीश अपने पिता के मुकाबले तीन गुना अमीर हैं।
  • नीतीश कुमार को “बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर” और “द बेस्ट पॉलिटिशियन ऑफ द इयर” पुरस्कार भी मिल चुका है।
  • नितीश कुमार ने आरटीआई अधिनियम के तहत “जानकारी योजना” का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण प्रस्तुत किया था।

Nitish Kumar Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply