Nitin Gadkari Biography in Hindi – नितिन गडकरी का जीवन परिचय

By | September 19, 2021

Nitin Gadkari Biography in Hindi – इस बायोग्राफी पोस्ट में आप भारत के मशहूर राजनीतिज्ञ श्री नितिन गडकरी जी के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जानतें हैं कि कौन है नितिन गडकरी जी? (Nitin Gadkari bio, age, family, career, education, net worth, full name, wife, son & more)

परिचय (Introduction)

नितिन गडकरी भारतीय राजनीति के एक मशहूर राजनीतिज्ञ हैं, इनको देश में सड़कों, एक्सप्रेसवे और फ्लाईऑवर के निर्माण के लिए जाना जाता है, इसलिए इनको ‘फ्लाईऑवर मैन’ भी कहा जाता है, वर्तमान में यह भारत के केन्द्रीय कैबिनेट में सड़क एवं परिवहन मंत्री हैं। बात उस समय की है जब पूर्व केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की अचानक मृत्यु हो जाने की वजह से इनको ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालयों का पदभार मिला था, जिसके बाद इन्होने कई मंत्रालय का कार्यभाल भी देखा लेकिन सड़क एवं परिवहन बिभाग हमेशा इनके पास ही रहा, आज देश में जितने एक्सप्रेसवे और फ्लाईऑवर बन रहे है सब इनके ही कार्यों से बन रहे हैं।

Nitin Gadkari Biography in Hindi – जीवन परिचय

nitin gadkari biography in hindi

नितिन जयराम गडकरी का जन्म 27 मई, 1957 को नागपुर, बॉम्बे स्टेट (वर्तमान में महाराष्ट्र) में हुआ था। यह पेशे से एक वकील, उद्योगपति एवं भारतीय राजनेता हैं। इनके पिता का नाम जयराम रामचंद्र गडकरी है, और माता का नाम भानुताई गडकरी है। कंचन गडकरी इनकी पत्नी हैं, निखिल गडकरी और सारंग गडकरी इनके पुत्र हैं, केतकी इनकी बेटी हैं।

वास्तविक नाम – नितिन जयराम गडकरी
उपनाम – फ्लाईऑवर मैन
जन्म – 27 मई, 1957 महाराष्ट्र
प्रोफेशन – वकील, उद्योगपति एवं भारतीय राजनेता
राजनितिक पार्टी – भारतीय जनता पार्टी
पार्टी का चिन्ह (Party Sign) – कमल
राष्ट्रीयता (Nationality) – भारतीय
गृहनगर (Hometown) – नागपुर
शिक्षा – एम.कॉम, एल.एल.बी. एवं बिज़नस मैनेजमेंट में डिप्लोमा
धर्म (Religion) – हिन्दू
जाति (Caste) – मराठी ब्राह्मण
पता (Address) – उपाध्ये रोड, महल, नागपुर – 32
नेट वर्थ (Net Worth) – 15 करोड़ रूपये (सन 2014 में)
राशि (Zodiac Sign) – मिथुन
कद (Height) – 5 फुट 6 इंच
वजन (Weight) – 85 किलोग्राम
आंखों का रंग (Eye Colour) – गहरा भूरा
बालों का रंग (Hair Colour) – काला

नितिन गडकरी का पसंदीदा –

अटल बिहारी बाजपेयी एवं नरेंद्र मोदी इनके पसंदीदा राजनेता हैं।
सिंघम इनकी पसंदीदा फिल्म रही है।
समोसा, पानी पूरी और भेल पूरी इनका पसंदीदा खाना है।
अमिताभ बच्चन इनके पसंदीदा हीरो हैं।
जगजीत सिंह इनके पसंदीदा गीतकार हैं।
तुझसे नाराज़ नहीं जिंदगी… इनका पसंदीदा गाना है।
मशहूर अभिनेत्री रेखा इनकी पसंदीदा अभिनेत्री हैं।

नितिन गडकरी की शिक्षा –

नितिन गडकरी के बारे में बताया जाता है कि इन्होंने अपनी शिक्षा महाराष्ट्र से ही पूरी की थी, यह जीएस कॉमर्स कॉलेज, नागपुर यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ लॉ, मेन ब्रांच, नागपुर से एम.कॉम, एल.एल.बी. एवं बिज़नस मैनेजमेंट में डिप्लोमा किये हुए हैं।

नितिन गडकरी का राजनितिक सफर –

नितिन गडकरी के राजनितिक सफर के बारे में बताया जाता है की जब यह छात्र हुआ करते थे तभी इन्होने वर्ष 1976 के आस – पास भारतीय जनता युवा मोर्चा और छात्र संघ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य करना शुरू कर दिया था। बाद में यह पेशे से एक वकील एवं उद्योगपति बने, उसके बाद इन्होने सक्रिय रूप से राजनीति में आने का फैसला लिया, यह राजनीति को समाज सेवा के रूप में देखते हैं। इन्होने अपने शुरुआती दौर में समाज एवं दलितों के लिए कई सारे प्रोजेक्ट्स की शुरुआत भी की थी।

जब यह 24 साल के थे, तब इनको भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष गया था, जिसमे इनको नागपुर शहर में सचिव के रूप में कार्य करने को मिला था। बाद में इन्होने इस संगठन को मजबूत किया और वर्ष 1989 में यह महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य चुने गए। जिसमे इनको वर्ष 1995 से 1999 तक सरकार में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर बनने का अवसर मिला था। बाद में इन्होने वर्ष 1996, 2002, 2006 एवं 2008 में लगतार 4 बार जीत हासिल की और अपने पद पर बने रहे। ऐसे ही इनके कैरियर में बृद्धि होती गयी और यह दिसम्बर 2009 में राजनाथ सिंह जी को पीछे छोड़ते हुए बीजेपी के अध्यक्ष बने। हालांकि वर्ष 2013 में इन्होने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

बाद में इन्होने वर्ष 2014 के चुनावों में फिर से नागपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और भारी मतों से विजयी हुए उसके बाद केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी, जिसमे नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधानमन्त्री बने। यहीं से नितिन गडकरी को भारत का सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया तब से अभी तक यह इस पद पर बने हैं। इन्हीं के प्रयासों से आज देश में हाईवे, और फ्लईओवऱ का जाल बिछा है।

रोचक जानकारी –

  • इन्होने अपने राजनितिक जीवन में किसानों के उत्थान के लिए कई कार्य किये हैं।
  • यह देश के काफी लोकप्रिय नेता है खासकर देश में सड़कों और हाईवे को लेकर।
  • इन्होने देश के पहले बायो – डीजल पम्प की शुरुआत की थी।
  • भारत के मध्य में इन्होने ही सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का निर्माण करवाया था।
  • लोक निर्माण विभाग में यह ब्रिज, फ्लाईऑवर और एक्प्रेस बनाने के लिए जाने जाते हैं।
  • इन्होने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यान्वयन में भी काफी भूमिका निभाई है।

अभी तक इन्होने राजनितिक जीवन में 40 साल बिता लिए हैं, आने वाले समय में भी यह 2028-29 तक इसी पद पर बने रहेंगे ऐसी उम्मीद जताई जा रही है, क्योंकि इन्होने देश में बहुत अच्छे कार्य किये हैं।

Nitin Gadkari Biography in Hindi से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी?

NitinGadkariTwitter

Leave a Reply