Last Updated on September 18, 2021 by Virender Yadav
इस बायोग्राफी पोस्ट में आप चिराग पासवान के जीवन परिचय (Chirag Paswan Biography in Hindi) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जानतें है की कौन हैं चिराग पासवान ? (chirag paswan family, wife name, movie, brother, age, net worth, party, cast, career & more)
जीवन परिचय
चिराग पासवान भारत के लोक जनशक्ति पार्टी के राजनेता है, और वर्तमान में बिहार जमुई लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद है। यह लोजपा प्रमुख स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुत्र है, इनका जन्म 31 अक्टूबर 1982 को बिहार के खगरिया में हुआ था।

वास्तविक नाम – चिराग कुमार पासवान
जन्म – 31 Oct 1982 (उम्र 3)
जन्म स्थान – खगरिया, बिहार
पार्टी का नाम – लोक जन शक्ति पार्टी
प्रोफेशन – युवा राजनेता
पिता का नाम – स्वर्गीय रामविलास पासवान
माता का नाम – श्रीमती रीना पासवान
स्थायी पता – मंत्री जी टोला, पोस्ट-सहारबानी, अलौली खगरिया, बिहार
वर्तमान पता – 12, जनपथ, नई दिल्ली
ईमेल – office.chiragpaswan@gmail.com
कुल सम्पति – 1.84 करोड रुपए
यह कई कंपनियों के मालिक भी हैं।
चिराग पासवान की शिक्षा –
चिराग के बारे में कहा जाता है की यह 12वी तक पढ़े है, उसके बाद इन्होने अपने पिता के साथ मिलकर राजनितिक दुनिया में आ गए, जिसकी वजह से यह अपनी आगे की पढाई नहीं कर सके, इन्होने अपने लाइफ में कई उतार – चढ़ाव भी देखे है, फिलहाल यह बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं। इनके बारे में यह भी बताया जाता है कि इन्होने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से की थी, बाद में इन्होने वर्ष 2003 में नई दिल्ली में स्थित स्वास्थशी संस्थान से कंप्यूटर में इंजीनियरिंग भी किया था। अपना तीसरा समेस्टर इन्होने वर्ष 2005 में झांसी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से पूरा किया था।
चिराग पासवान का कैरियर –
वर्ष 2011 का वह समय जब चिराग पासवान फिल्मों की दुनिया में अपने कैरियर को शुरू किये थे, बाद में उसमें सफलता नहीं मिली तो इन्होने अपने पिता के साथ राजनितिक दुनिया में कदम रख दिया। वर्ष 2011 में “मिली ना माइली हम” फिल्म में इन्होने अभिनय किया था जो उतनी सफल फिल्म नहीं रही थी।
वर्ष 2014 की वो घटना जब चिराग पासवान पहली बार जमुई से 16 वीं लोक सभा के लिए चुने गए, उस समय इन्होंने सुधांशु शेखर भास्कर को 1,99,407 वोटों हराया था। यहीं से शुरू होता है इनका राजनितिक कैरियर तब आजतक इन्होंने कई बार चुनाव जीता और देश की सेवा में लगे रहे।
- वर्ष 2015 में यह विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण वन के स्थायी समिति के सदस्य भी रहे थे।
- कुछ समय के लिए चिराग पासवान जी हिंदी सलाहकार समिति में भी कार्य किये थे।
- कुछ समय के लिए चिराग पासवान आर्थिक मामलों के विभाग और वित्तीय सेवाओं, वित्त मंत्रालय में भी कार्य किये थे।
- इनको सतर्कता और निगरानी कक्ष, जमुई के अध्यक्ष रूप में नियुक्त किया गया था।
- ये सारे कार्य इन्होंने बिहार राज्य की राजनीति में ही किया था।
रोचक जानकारी –
- यह बिहार की राजनीति में अपनी पार्टी के माने जाने नेता हैं।
- पिता की मृत्यु के बाद इन्हीं पर पार्टी की सारी जिम्मेदारी है।
- आने वाले समय में यह बिहार की राजनीति में एक बड़े नेता के रूप में उभर सकते हैं।
- पिछले कुछ सालों में यह नरेंद्र मोदी के काफी प्रशंसक रहे थे।
- वर्तमान में यह बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं।
Chirag Paswan Biography in Hindi से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी?