Anurag Thakur Biography in Hindi – अनुराग ठाकुर का जीवन परिचय

By | September 21, 2021

इंडिया बायोग्राफी हिन्दी ब्लॉग में आपका स्वागत है, इस बायो लेख में आप भारत के मशहूर और युवा राजनेता अनुराग ठाकुर के जीवन परिचय से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जानतें हैं की अनुराग ठाकुर कौन हैं? आशा करते हैं की Anurag Thakur Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको को अच्छी लगेगी।

जीवन परिचय

अनुराग ठाकुर भारत के एक मशहूर राजनेता हैं, वर्तमान में यह Minister of Information and Broadcasting of India मंत्रालय के मन्त्री भी हैं। इनका जन्म 24 अक्टूबर 1974 (आयु 46) हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश, भारत में हुआ था, यह हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ज्येष्ठ पुत्र हैं। इनकी माता का नाम शीला देवी है। इनकी पत्नी का नाम शैफाली ठाकुर है।

Anurag Thakur Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Anurag thakur biography in hindi

वास्तविक नाम – अनुराग सिंह ठाकुर
प्रचलित नाम – अनुराग ठाकुर
जन्म – 24 अक्टूबर 1974, हिमाचल प्रदेश
पिता का नाम – प्रेम कुमार धूमल
माता का नाम – शीला देवी
बचपन से खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते थे अनुराग
14 साल की उम्र में इन्होने क्रिकेट में अपना कैरियर शुरू किया था।
बाद में यह राजनितिक दुनिया में आये
यह बीजेपी पार्टी के नेता हैं।
खेल मंत्री भी रहे हैं।
यह BCCI के President भी रहे हैं।
कुल सम्पति – करोड़ों में

Anurag Thakur Education (शिक्षा)

अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा दयानंद मॉडल स्कूल से की थी, बाद में इन्होने जालंधर पंजाब से B.A किया था, फिर यह खेल की दुनिया में आये वहीँ से कुछ समय बाद यह राजनीति में आ गए। पढाई के दिनों में यह खेल में बहुत रूचि लेते थे, महज 14 वर्ष की आयु में इन्होने क्रिकेट ज्वाइन किया था, यह उस समय All India North Zone के Under-19 Team के कप्तान हुआ करते थे। वर्ष 2000 में इनका चयन हिमाचल राज्य क्रिकेट टीम में हुआ था। इन्होने हिमाचल प्रदेश की तरफ से जम्मू कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच भी खेला था। यह रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टीम के सिलेक्टर भी रहे हैं। वर्ष 2016 में इनको बीसीसीआई का अध्यक्ष भी चुना गया था। आज के समय में यह काफी मशहूर नेता बन चुके हैं, देश दुनिया में इनका काफी नाम है, यह नरेन्द्र मोदी के प्रशंसक भी हैं।

अनुराग ठाकुर का राजनितिक कैरियर –

अनुराग ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2008 में की थी जब इनके पिताजी हिमाचल के मुख़्यमंत्री हुआ करते थे। यह बीजेपी पार्टी से हैं और चार बार हिमाचल के हमीरपुर से सांसद चुने जा चुके हैं, वर्तमान में भी यह यहीं से सांसद हैं। यह एक अच्छे और युवा नेता के रूप में जाने जाते हैं। वर्ष 2014 से यह सक्रिय राजनीति में हैं।

  • अभी यह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं।

रोचक जानकारी –

  • मोदी सरकार में यह जूनियर वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री भी रह चुके हैं।
  • इनके भाई अरुण सिंह ठाकुर एक उद्योगपति हैं।
  • यह प्रादेशिक सेना में कैप्टन भी रहे हैं।
  • यह देश पहले व्यक्ति है जो सांसद रहते हुए आर्मी में रेगुलर कमीशन ऑफिसर के रूप में कैप्टन बने।
  • हिमाचल प्रदेश के काफी पॉपुलर नेताओं में इनकी गिनती होती है।
  • खेलों की दुनिया में भी इन्होने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • यह खिलाड़ी से लेकर मन्त्री तक रह चुके है वर्तमान में यह केंद्र में मन्त्री हैं।

Anurag Thakur Biography in Hindi से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply