Kiran Bedi Biography in Hindi – किरण बेदी की जीवनी

By | June 13, 2021

दुनिया के इतिहास में लोगों की जीवनी पढने का चलन बहुत पुराना है, इस कड़ी में इस बायोग्राफी पोस्ट में आप किरण वेदी, जो भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रह चुकीं है और वर्तमान में पांडुचेरी की गवर्नर हैं, की जीवनी के बारे में जानेगे, Kiran Bedi Biography in Hindi से जुडी जानकारी के बारे में हिन्दी में।

Kiran Bedi Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Kiran Bedi Biography in Hindi

डॉ॰ किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी एवं राजनेता हैं। यह वर्तमान में राज्यपाल भी हैं, इनका जन्म 9 जून, 1949 अमृतसर, भारत में हुआ था, इनके पिता का नाम प्रकाशलाल पेशावरिया तथा माँ प्रेमलता था। इन्होने स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढाई अमृतसर से ही की थी, बाद में यह देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी।

वास्तविक नाम – किरण पेशावरिया
उपनाम – क्रेन बेदी
प्रोफेशन – राजनेता, राज्यपाल और सेवानिवृत्त आईपीएस
प्रसिद्धि – पहली महिला आईपीएस ऑफिसर
जन्म – 9 जून 1949 अमृतसर, पंजाब
पालन-पोषण हिन्दू और सिख परंपराओं के अनुसार
वर्तमान में उम्र – 72 वर्ष (2021)
सर्विस – भारतीय पुलिस सेवा (1972 बैच की आईपीएस)
वर्ष 2015 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल
पता – 56, फर्स्ट फ्लोर, उदय पार्क, नई दिल्ली -110049
शौक – टेनिस खेलना, फोटोग्राफी करना, यात्रा करना, पुस्तकें पढ़ना और लिखना
विवाद – काफी विवादों में रहीं हैं किरण बेदी।
वैवाहिक स्थिति – विधवा
पति – बृज बेदी (टेनिस खिलाड़ी) वर्ष 2016 में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु
बॉयफ्रेंड – बृज बेदी
विवाह तिथि – 9 मार्च 1972
बेटी – सुकृति (साइना) (जन्म सितंबर 1975 में)
पिता – प्रकाश लाल पेशावरिया (वस्त्र व्यवसायी)
माता – प्रेम लता
बहन – शशि, रीता पेशावरिया (टेनिस खिलाड़ी, लेखक) और अनु (टेनिस खिलाड़ी)
पसंदीदा खेल – लॉन टेनिस
पसंदीदा राजनेता – नरेंद्र मोदी
कुल सम्पति – 11 करोड़ (वर्ष 2016 के अनुसार)

किरण बेदी की शिक्षा –

किरण बेदी जी ने अपनी शिक्षा अमृतसर, चंडीगढ़ और दिल्ली से ही ली थी, इन्होने सरकारी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली और आईआईटी, दिल्ली से शिक्षा ली थी। यह स्नातक (अंग्रेजी में ऑनर्स) (1968), परास्नातक (राजनीति विज्ञान), दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून डिग्री (1988) और पीएचडी (सोशल साइंसेज) (1993) जैसी शिक्षा लीं हैं।

सर्विस, और राजनीति का दौर –

किरण बेदी वो महिला हैं जिनके बारे में जानकर लोगों को गर्व होता है, यही वो महिला हैं जिन्होंने भारत में महिलाओं को पुलिस से आने के लिए प्रेरित किया इनके आईपीएस बनने के बाद भारत की बेटियों में भी सेना और पुलिस में जाने का जब्बा जगा और आज देश में हर सेक्टर में महिलाएं अपनी सेवा दे रहीं हैं।

कॉलेज की शिक्षा सामप्त करने के बाद किरण बेटी ने आईपीएस की तैयारी करनी शुरू कर दी और वर्ष 1972 में यह भारतीय पुलिस सेवा में पहली महिला आईपीएस बनकर भारत में इतिहास रचा। पहली बार इनकी जोइनिंग चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में उप-मंडल पुलिस अधिकारी के रूप में वर्ष 1975 में हुई थी। इनका कैडेट अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-संघ शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) रहा था, वर्तमान में यह राज्यपाल हैं।

बताया जाता है कि अमृतसर में सर्विस क्लब के सिविल सेवकों के द्वारा इनको भारतीय सिविल सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया था। उसके बाद से इन्होने काफी मेहनत किया और एक सफल अधिकारी बनकर दुनिया को दिखाया।

वर्ष 2015 में यह राजनितिक दुनिया में कदम रखती हैं, इन्होने बीजेपी पार्टी ज्वाइन करके दिल्ली में मुख्यमन्त्री पद के लिए अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ी थी, मगर इनकी हार हो गयी बाद में सरकार ने इनको पांडुचेरी का राज्यपाल बना दिया।

पुरस्कार एवं सम्मान –

1994 में रामन मैगसेसे पुरस्कार।
1968 एनसीसी कैडेट अधिकारी पुरस्कार
राष्ट्रपति पुलिस पदक” 1969

रोचक जानकारी –

  • किरण बेदी को एक साहसी महिला के रूप में भी जाना जाता है।
  • इनके नाम पर कई बुक्स और फ़िल्में भी बन चुकीं हैं।
  • यह भारत देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी भी रह चुकीं हैं।
  • इन्होने कई सामाजिक कार्य भी किये हैं।
  • वर्तमान में यह राज्यपाल की भूमिका में कार्य कर रही हैं।
  • यह राष्ट्रीय स्तर पर पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के रूप में श्रीलंका में भारत का भी प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं।
  • कहा जाता है की छोटे बाल रखने के पीछे टेनिस खेल ही था।
  • पिता से प्रेरित होकर किरण ने नौ साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू कर दिया था।
  • वर्ष 1970 से 1972 तक यह खालसा कॉलेज में एक लेक्चरर के रूप में भी कार्य की थीं।
  • इन्होने राजस्थान के माउंट आबू में 9 महीने का पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
  • यह एक आईपीएस अधिकारी होने के नाते मीडिया में भी काफी पॉपुलर रहीं हैं।
  • यह अन्ना हजारे के साथ आन्दोलन में भी शामिल रहीं थीं।

Kiran Bedi Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply