Joe Biden Biography in Hindi – जो बिडेन (बाइडन) का जीवन परिचय

By | August 29, 2021

इंडिया बायोग्राफी ब्लॉग में आप का स्वागत है, इस पोस्ट में आप अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बिडेन के जीवन परिचय से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जानतें है कि कौन हैं जो बिडेन? (Joe Biden Biography in Hindi, lift history, family, age, net worth, vs trump, party, news & more)

Joe Biden Biography in Hindi – जो बिडेन कौन हैं?

joe biden biography in hindi

जो बिडेन अमेरिका के एक जाने माने और प्रतिष्ठित पॉलीटिशियन है और सीनेट चुनाव जीतने वाले देश के 46वें राष्ट्रपति हैं। यह वर्ष 2009 से 2017 तक यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका के 47वें उपराष्ट्रपति, और वर्ष 1973 से 2009 तक डेलावेयर के सीनेटर के रूप में कार्य किये हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि यह अमेरिका के स्क्रैंटन, पेंसिल्वेनिया और न्यू कैसल काउंटी, डेलावेयर मैं पले बढ़े हैं, यहीं से इन्होने अपनी शिक्षा (डेलावेयर विश्वविद्यालय) से पूरी की थी। उसके बाद बिडेन ने वर्ष 1968 में सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की थी। बाद में यह पहली बार वर्ष 1970 में न्यू कैसल काउंटी का पार्षद चुने गए थे, यहीं से शुरू होता है बिडेन जा राजनितिक सफर।

वर्ष 1972 के उस समय की बात है जब बिडेन की उम्र महज 29 वर्ष थी तब इनको डेलावेयर से अमेरिकी सीनेट के लिए चुना गया था और इस प्रकार वे अमेरिकी राजनीति के इतिहास में छठे सबसे कम उम्र के सीनेटर बने थे। यह अमेरिका के सीनेट विदेश संबंध समिति के काफी लम्बे समय तक सदस्य रहे थे। वर्तमान में यह यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका के राष्ट्रपति हैं।

जो बिडेन का जीवन परिचय – (Birth, Wife, Son and Family)

joe biden

जो बिडेन का जन्म 20 नवंबर, 1942 को पेंसिलवेनिया, स्कैंटन, यूनाइटेड स्टेट ऑफ़ अमेरिका में हुआ था। इनका वास्तविक नाम जोसेफ रोबीनेट बिडेन ( Joseph Robinette Biden) है। इनके पिता का नाम जोसेफ बिडेन था जो किसी ज़माने में भट्टियों की सफाई के काम के अलावा पुरानी कारों के विक्रेता हुआ करते थे। इनकी माता कैथरीन युजेनिया जीन फिनेगन एक ग्रहणी थी। इनकी एक बहन और दो भाई है, यह सबसे बड़े हैं। इनकी पत्नी का नाम जिल बिडेन है, जिनके तीन संताने हैं।

वास्तविक नाम – जोसेफ रोबीनेट बिडेन (Joseph Robinette Biden)’
जन्म – 20 नवंबर 1942
जन्म की जगह – पेंसिलवेनिया, स्कैंटन, यूनाइटेड स्टेट
वर्तमान में उम्र – 78 साल (सितम्बर 2021)
राशि (Sun Sign) – वृश्चिक
राष्ट्रीयता (Nationality) – अमेरिकन
गृहनगर (Homwtown) – स्कैंटन पेंसिलवेनिया, यूनाइटेड स्टेट
माता का नाम – कैथरीन यूजेनिया जीन फिगनेगन
पिता का नाम – जोसेफ बिडेन
भाई बहन – 3
पत्नी – जिल बिडेन
संताने – 3 बच्चे
स्कूल (School) – सेंट पॉल एलिमेंट्री स्कूल -आर्कमेरे
कॉलेज (College) – यूनिवर्सिटी ऑफ डेलवेयर -सिराकस यूनिवर्सिटी
शैक्षणिक योग्यता (Qualification) – बीए -जूरिस डॉक्टर
धर्म (Religion) – कैथोलिक
पेशा (Occupation) – पॉलीटिशियन, लॉयर
पॉलीटिकल पार्टी (Political Party) – डेमोक्रेटिक
कमाई (Net Worth) – लगभग 9 मिलियन डॉलर

जो बिडेन की शिक्षा – (Joe Biden Education)

जो बिडेन के बारे में कहा जाता है कि इन्होने अपनी शुरुआती शिक्षा स्कैंटन के सेंट पॉल एलिमेंट्री स्कूल से ली थी, बाद में यह वर्ष 1955 में जब 13 वर्ष के हो गए तो इनका परिवार मेफील्ड डेलावेयर चला गया, जहाँ पर इन्होने फिर से सेंट हेलेना स्कूल से अपनी पढाई को जारी रखी थी। बिडेन का सपना था सपना आर्कमेरे अकैडमी में एडमिशन लेने का, जो बाद में इनको हासिल हुआ था। इनके बारे में कहा जाता है कि जब इनको आर्कमेरे अकैडमी में एडमिशन मिला था तो पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए बिडेन स्कूल की खिड़कियां धोने के साथ-साथ बगीचे में भी काम किया करते थे। यह उस समय अपनी अकादमी के बहुत ही होनहार छात्र थे और फुटबॉलर भी थे।

बाद में बिडेन ने डेलावेयर यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया जहाँ से इन्होने इतिहास, पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई की, बाद में इनको पॉलिटिक्स में रूचि होने लगी और ये राजनितिक दुनिया में आये। इन्होने बीए की पढ़ाई और जूरिस डॉक्टर की डिग्री भी ली है।

जो बिडेन का राजनितिक सफर – (Politics and Career)

वर्ष 1968 की बात हैं जब जो बिडेन अपनी पढाई पूरी करके डेलावेयर आये थे, बताया जाता है कि यहीं पर यह एक लॉ फॉर्म में प्रैक्टिस करने लगे थे, इसी दौर में यह डेमोक्रेटिक पार्टी के सक्रिय सदस्य बने थे। बाद में वर्ष 1970 में इनको न्यू कैसल कंउटी काउंसिल के लिए सिलेक्ट कर लिया गया था। बताया जाता है कि इसी समय में जो बिडेन ने अपनी खुद की एक लॉ फर्म की शुरुआत की थी। बाद में कुछ समय बितने के बाद इनको वर्ष 1972 में सीनेट का चुनाव जितने का मौका मिला और फिर यह लगातार 6 बार सीनेटर चुने जाने लगे थे।

बताया जाता है कि जो बिडेन को वर्ष 1988 में और साल 2008 में डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति बनने के लिए दावेदारी जताई गयी थी, परन्तु इनको दोनों बार असफलता ही मिली, फिर वर्ष 2008 में जब वे बराक ओबामा के आगे हार गए तो बाद में इन्होने अमेरिका के उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन होने का अवसर मिला था। वर्ष 2017 में वीडेन को प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम का अवार्ड मिला था।

वर्तमान में जो बिडेन संयुक्त राज्य अमेरिका के 46 राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं। 20 जनवरी 2021 को इन्होने अपने पद पर शपथ ली थी। अभी यह अफगानिस्तान में हुए बवालों में फसें हैं अगर इन्होने अपने सैनिकों को वहां से नहीं बुलवाया होता तो आज पूरी दुनिया में ये सब नहीं होता, कभी – कभी बड़े नेता भी बिना सोचे समझे काम कर बैठते हैं जिसका खामियाजा निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ता है।

यह इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल कॉकस, के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सीनेट न्यायपालिका समिति के भी अध्यक्ष रहे हैं जो बिडेन। न्यू कैसल काउंटी परिषद के सदस्य तो यह बहुत समय तक रहे हैं।

जो बिडेन से जुड़े कुछ विवाद (Controversy)

जो बिडेन काफी विवादों में रहे हैं मार्च 2020 में तारा रेडे ने इनपर इल्जाम लगाया था की, इन्होने वर्ष 1993 में उनका रेप किया था। उस समय महिला उनके सीनेट ऑफिस में काम किया करती थी। इसके अलावा इनके बारे में कहा जाता है कि यह नील किन्नॉक के भाषण चुराने का कार्य भी किये थे जिसकी वजह से यह काफी चर्चा में रहे थे। बाद में इन्होने अपने लॉ की पढ़ाई के दौरान प्रथम वर्ष में एक लेख चोरी किया था इस बात को कबूला था।

जो बिडेन से जुडी रोचक जानकारी –

  • इनके बारे में कहा जाता है कि बचपन में यह बहुत हकलाते थे, जिसके कारण दूसरे बच्चे इनका मजाक बनाते थे।
  • 1972 में सीनेट चुनाव जीतने वाले सबसे कम उम्र के लोगों में इनका नाम शामिल है।
  • इनके बारे में कहा जाता है कि यह हर रोज अपने बेटों से मिलने विल्मिंगटन और वॉशिंगटन के बीच जिस ट्रेन से आया करते थे।
  • वर्ष 2015 में उनके बड़े बेटे ब्यू की मौत हो गई थी जिसको ब्रेन कैंसर था।
  • यह पहले 2 बार राष्ट्रपति चुनाव में उतरे थे मगर दोनों बार इनको असफलता ही मिली बाद में 2020 में इनको सफलता मिली।
  • इन्होने अपने जीवन में दो बार शादियां की है।
  • यह वर्ष 1966 में नीलिया हंटर से शादी किये थे जिससे इनको दो बच्चे भी हुए थे, मगर एक कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी थी।
  • फिर इन्होने जिल बिडेन दूसरी शादी कर ली।
  • इनका द पॉलिटिकल सफर काफी अधिक रोमांच काफी अच्छा रहा है।
  • राष्ट्रपति बनने के बाद इन्होने अपने देश को और अधिक उन्नति की तरफ ले जाने का वादा किया है।
  • जो बिडेन कई बार उत्तराधिकारी और पूर्वाधिकारी भी रहा चुके हैं।
  • जो बिडेन ने सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय में एक छात्रा नीलिआ हंटर से विवाह (1942-1972) किया था।

जो बाइडन का शारीरिक माप (Look)

लंबाई – 6 फुट
वजन लगभग 82 किलो
आंखों का रंग – नीला
बालों का रंग – ग्रे

Joe Biden Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

जानकारी शेयर करना न भूलें

Leave a Reply