Divyanka Tripathi Biography in Hindi – मशहूर TV Actress दिव्यांका त्रिपाठी की जीवनी

By | June 16, 2020

Divyanka Tripathi Biography in Hindi – टीवी सीरियल की दुनिया में सबसे पसंदीदा चेहरा दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को भोपाल, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था। यह टीवी सीरियल की दुनिया में काफी मशहूर कलाकार है। वर्ष 2006  में बनूं मैं तेरी दुल्हन सीरियल से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली दिव्यांका आज सीरियल की दुनिया गजब का नाम कमा चुकी है।

इन्होने वर्ष 2012 से फ़िल्मी दुनिया में भी कदम रखा इनकी पहले फिल्म लाला हरदौल (2012) में आयी थी। नरेंद्र त्रिपाठी (फार्मासिस्ट) और नीलम त्रिपाठी इनके माता पिता है, ऐश्वर्य त्रिपाठी (छोटा भाई – पॉयलट) है। शॉपिंग करना, पुस्तक पढ़ना इनको सबसे अच्छा लगता है। सुप्रसिद्ध टीवी धारावाहिक “ये है मोहब्बतें” में इन्होंने अपने जीवन का सबसे अच्छा अभिनय किया है यह सीरियल काफी पॉपुलर भी है। दिव्यांका त्रिपाठी ने 8 जुलाई 2016 को अभिनेता विवेक दहिया से शादी की थी।

Divyanka Tripathi Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Divyanka Tripathi Biography in Hindi

  • नाम – दिव्यांका त्रिपाठी
  • जन्म – 14 दिसंबर 1984
  • जन्म स्थान – भोपाल, मध्य प्रदेश भारत
  • गृहनगर – भोपाल, भारत
  • प्रोफेशन – अभिनेत्री, टीवी कलाकार
  • सैलरी – 1 लाख प्रति एपिसोड
  • माता का नाम – नीलम त्रिपाठी
  • पिता का नाम – नरेंद्र त्रिपाठी (फार्मासिस्ट)
  • बड़ी बहन – प्रियंका तिवारी
  • भाई – ऐश्वर्य त्रिपाठी (छोटा भाई – पॉयलट)
  • पति – विवेक दहिया (अभिनेता)
  • डेब्यू – टीवी – बनूं मैं तेरी दुल्हन (2006) फिल्म अभिनेत्री – लाला हरदौल (2012)
  • शैक्षिक योग्यता – स्नातक
  • सम्पति – 1.5 Cr.
  • अमिताभ के साथ घड़ी का ऐड करती है दिव्यांका त्रिपाठी
  • वर्तमान में दिव्यांका त्रिपाठी मुंबई में रहती है।

दिव्यांका त्रिपाठी की पसंदीदा चीजें –

  • खाने में दिव्यांका त्रिपाठी दाल बाटी चूरमा, आइसक्रीम, चॉकलेट पसंद करती है।
  • सलमान खान और सोनू सूद इनके पसंदीदा एक्टर है।
  • हीरोइन में यह नरगिस को बहुत पसंद करती है।
  • हम दिल दे चुके सनम, लम्हें हॉलीवुड – द गॉडफादर जैसी फ़िल्में इनको पसंद है।
  • कैलाश खेर, शुभा मुद्गल, एनरिक इग्लेसियस और एल्टन जॉन इनके पसंदीदा संगीतकार है।
  • P.S. I love you by Cecelia Ahern पुस्तक पढ़ना इनको पसंद है।
  • कश्मीर, मॉरीशस और सैन फ्रांसिस्को जैसी जगह घूमना इनको बहुत पसंद है।
  • सफेद रंग इनको बहुत पसंद है सीरियल में ज्यादातर वाइट ड्रेस ही पहनती है दिव्यांका।

दिव्यांका त्रिपाठी की शिक्षा (पढाई लिखाई) –

दिव्यांका त्रिपाठी की शुरुआती शिक्षा कर्मेल कॉन्वेंट स्कूल, भोपाल से हुई, उसके बाद इन्होने सरोजिनी नायडू सरकारी कन्या पोस्ट ग्रेजुएट (ऑटो) कॉलेज, भोपाल से ग्रेजुएशन किया, फिर टीवी सीरियल और फिल्मों की दुनिया में आयी।

दिव्यांका त्रिपाठी का कैरियर  –

टीवी सीरियल की दुनिया में नाम कमा चुकी दिव्यांका त्रिपाठी ने बनूं मैं तेरी दुल्हन (2006) से अपने कैरियर की शुरुआत की थी, उसके बाद दिव्यांका ने “ये है मोहब्बतें” सीरियल में काम किया जो इतना हिट हुआ की यह एक फेमस टीवी कलाकार बनकर दुनिया के सामने आयी उसके बाद इन्होने कई सारे टीवी सीरियल में काम किया बाद में 2012 में इन्होने फ़िल्मी दुनिया में भी कदम रख दिया।

विवाद – “ये है मोहब्बतें” के सेट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी की थी जिस पर वहां मौजूद अली और करन ने उस अज्ञात व्यक्ति की पिटाई कर दी।

दिव्यंका से जुडी रोचक जानकारी – (Divyanka Tripathi Biography in Hindi)

  • दिव्यंका के पिता उन्हें NCC का हिस्सा बनाना चाहते थे। इसलिए उन्हें भोपाल राइफल अकादमी में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने राइफल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था।
  • बताया जाता है की दिव्यंका ने नेहरू पर्वतारोहण शिक्षण संस्थान, उत्तरकाशी, उत्तराखंड से पर्वतारोहण का कोर्स भी किया था।
  • बताया जाता है की दिव्यंका पहली बार अखिल भारतीय रेडियो (AIR) के लिए काम था जिसके लिए उन्हें 800 रुपए महीने की सैलरी मिलती थी।
  • वर्ष 2003 में दिब्यांका को मिस भोपाल का ख़िताब भी मिल चूका है।
  • वर्ष 2004 में दिब्यांका ने बहुचर्चित प्रतिभा खोज शो “द जी सिने स्टार” इंदौर का ख़िताब भी अपने नाम किया था।
  • बताया जाता है की दिव्यंका और शरद 9 वर्षों तक प्रेम संबंध में रहें।
  • दिब्यांका का सपना था की वो टीवी सीरियल में एक ‘मनोरोगी’ या ‘पुलिस अधिकारी’ की भूमिका निभाएं।
  • दिब्यांका को मुंबई स्थित लोखंडवाला बाजार से शॉपिंग करना बहुत अच्छा लगता है।
  • वर्ष 2017 में, दिब्यांका ने अपने पति विवेक दहिया के साथ मिलकर “नच बलिए” का खिताब जीता था जिसमे इनको 35 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।

TV Actress Divyanka Tripathi Serials –

  • Yeh Hai Mohabbatein
  • Banoo Main Teri Dhlhann
  • Coldd Lassi Aur Chicken
  • Nach Baliye
  • Mrs & Mr. Sharma Allahabadwale
  • Teri Meri Love Stories
  • Chintu Chinki aur Ek Badi Si Love Story
  • Kasamh Se
  • The Voice
  • Bahu Hamari Rajni Kant
  • Adaalat
  • Kanpur Wale Khuranas
  • Tere Sheher Mein

दिब्यांका त्रिपाठी ने अपने जीवन में अभी तक कई सारे टीवी सीरियल और रियलिटी शो में काम किया है, टीवी की दुनिया में काफी नाम कमाया है दिब्यांका ने आज भी वो सीरियल में काम करती है कभी कभी फिल्मों में भी अभिनय करती है दिब्यांका।

Divyanka Tripathi Biography in Hindi से जुडी जानकारी कैसी लगी?

TV Actress Nia Sharma की जीवनी

Leave a Reply