Chetan Bhagat Biography in Hindi – चेतन भगत की जीवनी

By | April 29, 2021

चेतन भगत भारत के मशहूर लेखक, कॉलमिस्‍ट और स्‍क्रीन राइटर हैं, इनका जन्म जन्म 22 अप्रैल 1971 को दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। इनको सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए जी सिने अवार्ड भी मिला है। यह अंग्रेजी भाषा में बेहद ही प्रसिद्ध उपन्यासों के लिए जाने जाते हैं। यह यूथ, करियर डेवलपमेंट और करंट अफेयर्स पर कॉलम भी लिखते हैं, साथ में ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’और ‘दैनिक भास्कर’में समय – समय पर लेख भी लिखते रहते हैं। इनके पिता का नाम श्रीनिवास अयंगर था जो एक आर्मी ऑफिसर थे। माता का नाम माता का नाम कोमलताम्म्ल था जो कृषि विभाग में सरकारी कर्मचारी थीं।

Chetan Bhagat Biography in Hindi

chetan bhagat biography in hindi

चेतन भगत की शिक्षा –

बताया जाता है कि चेतन भगत में अपनी शुरुआती शिक्षा धौलाकुआं, नई दिल्ली के सेना पब्लिक स्कूल (1978-1991) में की थी, उसके बाद इन्होने इंजीनियरिंग की डिग्री आई.आई.टी. (1991-1995) किया था, बाद में यह भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से पोस्ट-ग्रेजुएट की शिक्षा ली थी, उसके बाद यह बैंक की नौकरी करने के लिए हांगकांग चले गए थे, वहां इन्होने नव साल काम किया फिर भारत आये और कवि लेखक और उपन्यासकार बनकर दुनिया के सामने उभरे। पढाई के दिनों में बताया जाता है कि चेतन भगत ने आई.आई.टी दिल्ली हाॅस्टल में तीन लडकों की कहानी पर एक उपन्यास लिखा था जिसका नाम ‘Five Points Someone What Not To Do At I.I.T’ था, यह उपन्यास काफी पॉपुलर रहा।

चेतन भगत का कैरियर –

आज चेतन भगत भारत में सर्वाधिक बिकने वाले उपन्यासों के लेखक बन चुकें है। इन्होने फाइव पॉइंट समवन (2004), वन नाईट @ द कॉल सेंटर (2005), द 3 मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ (2008), 2 स्टेट्स (2009), रेवोलुशन 2020 (2011), व्हाट यंग इंडिया वांट्स (2012), हाफ गर्लफ्रेंड (2014) और मेकिंग इंडिया ऑसम (2015) जैसी किताबें लिखी हैं जो बाजार में धूम मचा रही हैं। यह ऑनलाइन भी बहुत सेल्ल होती हैं। इनकी चार किताबों पर तो बॉलीवुड फिल्म भी बनाई गयी है, फिल्मो के नाम अमीर खान की 3 इडीयट्स, काई पो चे!, 2 स्टेट्स और हेल्लो है।

वर्ष 2008 में न्यूयॉर्क टाइम्स ने चेतन भगत को “भारतीय इतिहास का सर्वाधिक बिकने वाला अंग्रेजी भाषा का उपन्यासकार बताया”, टाइम्स पत्रिका ने भी भगत को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगो में से एक बताया था। वर्ष 2014 सलमान खान की फिल्म किक से उन्होंने अपने स्क्रीनप्ले करियर की शुरुवात की थी।

चेतन भगत वौइस् ऑफ़ इंडिया (Voice Of India) स्टार एंकर हंट के निर्णायक भी रह चुकें हैं, इन्होने एक बार ABP न्यूज़ पर 7 RCR को भी होस्ट किया था जिसे 11 जनवरी 2014 को दिखाया गया था, उनके इस कार्यक्रम में भारत के प्राइम मिनिस्टर कैंडिडेट की जीवनियो की बताया जाता था। इनकी थीं पुस्तकें फाइव प्वाइंट समवन,वन नाइट ऐट दा कॉल सेंटर व द थ्री मिस्टेक्स ऑफ् माई लाइफ्, जिनका हिन्दी रूपांतर मार्किट में बहुत बिका था, बताया जाता है की एक महीने में ही तीस हजार से ज्यादा बिकी थीं।

सम्मान और पुरस्कार :

IIM, अहमदाबाद ने इन्हें सर्वश्रेष्ठ निवर्तमान छात्र पुरस्कार का पदक प्रदान किया था।

अवार्ड्स (Chetan Bhagat Awards) :

वर्ष 2004 में सोसाइटी यंग अचीवर्स अवार्ड।
वर्ष 2005 में पब्लिशर्स रिकग्निशन अवार्ड।
वर्ष 2010 में टाइम्स पत्रिका में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 व्यक्तियों की सूचि में शामिल किया गया।
वर्ष 2014 में काई पो चे के लिये बेस्ट स्क्रीनप्ले के लिये फिल्मफेयर अवार्ड।
वर्ष 2014 में मनोरंजन के क्षेत्र में अतुल्य योगदान के लिये CNN-IBN अवार्ड दिया गया।
वर्ष 2017 में फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 की सूची में नंबर 82 पर रहा।

Leave a Reply