Isha Ambani Biography in Hindi – ईशा अंबानी कौन है? परिचय

Isha Ambani Biography in Hindi – ईशा अंबानी देश के सबसे आमिर बाप के बेटी हैं, इनके पिता भारत के सबसे आमिर ब्यक्ति है, यह भी एक बिजनेसमैन है, इनके परिवार में अमूमन सभी लोग बिज़नेस में ही हैं। ईशा, नीता और मुकेश अंबानी की एकलौती बेटी हैं। इनका जन्म 23 अक्टूबर 1991 में मुंबई, भारत में हुआ था, वर्तमान में यह अपने बिज़नेस में लगी है और मुंबई में रहती है, बिज़नेस के सिलसिले में कई देशों में सफर करती रहती है ईशा अम्बानी।

ईशा अंबानी का परिवार – इनके पिता का नाम मुकेश अम्बानी है (भारत के सबसे आमिर बिजनेसमैन) माता का नाम नीता अम्बानी है जो की भारत की सबसे अमीर महिला बिजनेसमैन है, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी (छोटा) इनके भाई है, कोकिलाबेन इनकी दादी है, और मशहूर बिजनेसमैन धीरू भाई अम्बानी इनके दादा जी थे। इनका विवाह सगाई 7 मई 2018 को पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक आनंद पीरामल से हुआ था। इनकी सगाई एंटीलिया, मुंबई में दिसंबर में हुई थी।

Isha Ambani Biography in Hindi – शार्ट में परिचय

Isha Ambani Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – ईशा मुकेश अंबानी
  • उपनाम – ईशु
  • प्रोफेशन – भारतीय
  • जन्म – 23 अक्टूबर 1991
  • वर्तमान उम्र – 29 Years
  • राशि – तुला
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • Isha Ambani Height – 161 Cm
  • Isha Ambani Weight – 60 Kg
  • Isha Ambani Net Worth – $100 million
  • शौंक – पियानो बजाना
  • पसंदीदा खेल – फुटबॉल
  • वैवाहिक स्थिति – विवाहित
  • पति का नाम – आनंद पीरामल (पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक)

Isha Ambani Educational Qualification –

ईशा ने अपनी शुरुआती शिक्षा देश के सबसे महंगे स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई, भारत से किया था, उसके बाद यह येल विश्वविद्यालय, न्यू हेवेन, सयुंक्त राज्य और स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिज़नेस, कैलिफ़ोर्निया, से अपनी आगे की पढाई जारी रखीं थीं, इन्होने मनोविज्ञान और दक्षिण एशियाई अध्ययन में स्नातक किया है, बाद में यह एक बिजनेसमैन बन गयीं और शादी विवाह करके अपना घर बसा रहीं है साथ में बिज़नेस भी कर रहीं है।

ईशा कार की बहुत शौकीन है इनके पास दुनिया की टॉप कार जैसे रेंज रोवर, पोर्श, मर्सिडीज बेंज, मिनी कूपर और बेंटले का बहुत बड़ा संग्रह है रोज कार बदल बदल कर चलती हैं ईशा आमिर है।

ईशा अंबानी से जुडी रोचक जानकारी –

  • आकाश अंबानी ईशा के जुड़वा भाई हैं।
  • वर्ष 2008 में, फोर्ब्स पत्रिका ने ईशा को सबसे युवा अरबपति की सूची में दूसरे स्थान पर रखा था, क्योंकि उनकी कुल सम्पति ₹460 करोड़ थी।
  • यह एक अच्छी फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जिसके चलते वह यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम के लिए खेलती हैं।
  • ईशा अम्बानी एक प्रशिक्षित पियानोवादक भी है।
  • वर्ष 2014 से , ईशा न्यूयॉर्क में मैकिन्से एंड कंपनी (एक प्रबंधन सलाहकार फर्म) में एक व्यापार विश्लेषक के रूप में कार्य करती थीं।
  • इनको अक्टूबर 2014 में रिलायंस रिटेल और जियो के निदेशक समूह में शामिल कर लिया गया था।
  • वर्ष 2015 में, ईशा अम्बानी को एशिया की बारह शक्तिशाली भावी कारोबारी महिलाओं की लिस्ट में सूचीबद्ध किया था।
  • ईशा ने दिसंबर 2015 में जियो की 4 जी सेवाओं का शुभारंभ किया था।

ईशा अम्बानी के बारे में कहें तो यह बचपन से ही एक आमिर घर में पली बढ़ीं है जिसकी वजह से यह बहुत कम उम्र में ही दुनिया की टॉप आमिर महिला की केटेगरी में शामिल हो गयीं है।

 

Sapna Choudhary Biography in Hindi – सपना चौधरी कौन है? परिचय (जीवनी)

Sapna Choudhary Biography in Hindi – इंडिया बायोग्राफी डॉट इन में आपका स्वागत है, इस पोस्ट में आप भारत की मशहूर हरियाणवी डांसर और गायिका सपना चौधरी का संपूर्ण जीवन परिचय के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे, जैसे सपना चौधरी कौन है? इनकी उम्र क्या है? यह क्या करती है? यह कैसे देश और दुनिया में फेमस हुईं? वर्तमान में यह कहाँ रहती है? और भी तमाम जानकारी जो आप को जानना जरुरी है, तो चलिए जानतें है की सपना कौन हैं?

सपना चौधरी भारत के एक मशहूर हरियाणवी डांसर और गायक है, इनका जन्म 25 सितंबर 1990 को रोहतक, हरियाणा, भारत में हुआ था। इन्होने अपने गायन से पूरे देश में अपनी एक नहीं पहचान बनाई है, वर्तमान में हरियाणवी में इनसे बड़ा न ही कोई गायक है और न ही डांसर, आज के समय में काफी मशहूर हो चुकी है सपना।

Sapna Choudhary Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Sapna Choudhary Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – सपना चौधरी
  • प्रोफेशन – हरियाणवी डांसर और गायिका
  • जन्म – 25 सितंबर 1990
  • जन्म स्थान – रोहतक, हरियाणा, भारत
  • राशि – तुला
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • गृहनगर – रोहतक, हरियाणा
  • पिता का नाम – भूपेंद्र अत्रि (निधन हो गया है)
  • माता का नाम – नीलम सेहरावत
  • भाई – करण
  • धर्म – हिन्दू
  • जाति – जाट
  • वर्तमान पता – दुर्गा विहार, नजफगढ़, दिल्ली
  • शौक – नृत्य करना, गायन करना, यात्रा करना
  • पसंदीदा गायक – नेहा कक्क्ड़, सुनंदा शर्मा, कौर बी, मिस पूजा, प्रीत हरपाल और जस्सी गिल
  • सपना दिलजीत दोसांज इनके पसंदीदा हीरो है।
  • दीपिका पादुकोण इनकी पसंद की हीरोइन है।
  • गीता फोगाट, बबीता फोगाट और योगेश्वर दत्त इनके पसंद के एथलीट है।
  • Sapna Choudhary Height – 165 Cm
  • Sapna Choudhary age – 30 Years (2020)
  • Sapna Choudhary Weight – 60 Kg
  • Sapna Choudhary Net Worth – 15 Cr.
  • पति – वीर साहू (जानकारी ठीक से ज्ञात नहीं है )
  • जन्म हरियाणा में पली बढ़ीं दिल्ली में।

परिवार के पालन पोषण के लिए ही नृत्य करना पड़ा था, बाद में यही नृत्य इनके जीवन का सबसे अच्छा पल बन गया।

Sapna Choudhary Educational Qualification – इन्होने अपनी शिक्षा रोहतक से कीं थीं, आगे जानकारी ज्ञात नहीं है।

सपना चौधरी का कैरियर –

जब सपना 18  साल की थीं, तभी इनके पिता का निधन हो गया था, जिसकी वजह से इनको नृत्य करना पड़ा था, इन्होने सबसे पहले 18 वर्ष की उम्र में अपने परिवार के पालन पोषण और जरूरतों को पूरा करने के लिए नृत्य करना शुरू किया था, समय के साथ यह एक मशहूर डांसर और गायिका बन गयीं।

आज भारत का बच्चा – बच्चा इनको जानता है, इनका एक गाना आया था जिसकी वजह से यह पुरे भारत में फेमस हो गयीं थीं, उस गाने की धुन थी, तेरी आँखों का यो काजल …यह इतना पॉपुलर गीत बना की सपना रातों रात पुरे भारत में छा गयीं।

समय के साथ अपने नृत्य की लोकप्रियता के कारण सपना ने अपना एक ऑर्केस्ट्रा समूह बनाया, जिसका नाम सपना चौधरी ऑर्केस्ट्रा समूह’ रखा गया इनका यह समूह आज के समय में भारत के अग्रणी आर्केस्ट्रा समूह में आता है। यह वर्तमान में पूरे उत्तर भारत में विशेष रूप से हरियाणा में प्रसिद्ध डांसर के रूप में सक्रिय हैं।

सपना चौधरी से जुडी रोचक जानकारी –

  • इनके गाने और डांस इतने लोकप्रिय है।
  • जहाँ इनका शो होता है लोग अपने आप चले आते है, किसी को बुलाना नहीं पड़ता है।
  • सपना एक शो का अच्छा खासा पैसा लेती है।
  • यह बिग बॉस रिअलिटी शो में भी भाग ले चुकीं हैं।
  • इनके बारे में कहा जाता है की इन्होने चुपके से विवाह कर लिया है।
  • इनका शो दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ज्यादा होता है।
  • देश के और प्रदेशों में भी यह अपना प्रोग्राम करती हैं।
  • इनका यूट्यूब पर चैनल भी है जहां इनकी कई सारी वीडियो है जिनको लोग खूब पसंद करते है।

सपना की बायोग्राफी आपको कैसी लगी?

Anant Ambani Biography in Hindi – अनंत अंबानी कौन है? परिचय

Anant Ambani Biography in Hindi – अनंत अंबानी भारत के मशहूर इंडस्ट्रिलिस्ट (उद्योगपति) और सबसे आमिर ब्यक्ति मुकेश अम्बानी के बेटे हैं, साथ में यह एक बिजनेसमैन भी हैं, इनका जन्म 10 अप्रैल 1995 को मुंबई, भारत में हुआ था, वर्तमान में यह 25 साल के है, किसी ज़माने में यह बहुत मोटे हुआ करते थे, मगर अभी इन्होने अपना बहुत ज्यादा वजन कम कर लिया है और एक स्मार्ट बॉय बन गए हैं।

इनका पूरा परिवार ही आमिर है, इनके दादा भी बहुत आमिर हुआ करते थे, इनके घर में माता पिता से लेकर भाई बहन सब एक से बढ़कर एक बिजनेसमैन हैं। आज इनके परिवार के मुकाबले भारत में तो कोई परिवार नहीं है।

इनकी कुल सम्पति 2,60,622 करोड़ हैं (ये संपत्ति उनके पिता मुकेश अंबानी के आधार पर है)

Anant Ambani Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Anant Ambani Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – अनंत मुकेश अंबानी
  • उपनाम – अनंत
  • प्रोफेशन – बिजनेसमैन
  • प्रसिद्धि – माता पिता भारत के सबसे आमिर पर्सनालिटी हैं।
  • जन्म – 10 अप्रैल 1995
  • जन्म स्थान – मुंबई, भारत
  • माता पिता का नाम – मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी
  • दादा – स्वर्गीय श्री धीरू भाई अम्बानी
  • दादी – कोकिलाबेन
  • भाई – आकाश अम्बानी (बड़े)
  • बहन – ईशा अम्बानी
  • जीजा जी – आनंद पीरामल
  • शौक – पुस्तकें पढ़ना
  • पसंदीदा ब्यंजन – गुजराती व्यंजन
  • वैवाहिक स्थिति – अविवाहित

Anant Ambani Educational Qualification –

अनंत अम्बानी ने देश के सबसे महंगे स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, से पढाई की है, जो इनके ही दादा का स्कूल है, बाद में यह ब्राउन विश्वविद्यालय, रोड आइलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका से अपनी आगे की पढ़ाई किये थे, कितना तक पढाई किये हैं जानकारी ज्ञात नहीं है।

अनंत अंबानी रोचक जानकारी –

  • यह भारत के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे हैं।
  • कुछ समय पहले इनको अस्थमा हो गया था जिसकी वजह से इनका इनका काफी वजन बढ़ गया था, बाद में इनकी दवाई हुई और ये ठीक हो गए।
  • बताया जाता है की अनंत अपना वजन कम करने के लिए प्रतिदिन 21 किलोमीटर चलते थे।
  • यह भगवान बालाजी के बहुत बड़े भक्त हैं।
  • इनको जानवरों एवं वन्य जीवों का अच्छा ज्ञान है।
  • अस्थमा की दवाएं ज्यादा लेने की वजह से इनका वजन बढ़ा था।
  • आज यह बिलकुल स्लिम एंड फिट हो गए है।
  • मुंबई में रहते है और पिता के बिज़नेस में हाथ बताते हैं।

अनंत का जीवन परिचय आपको कैसा लगा ?

Rajiv Dixit Biography in Hindi – भाई राजीव दीक्षित का जीवन परिचय

Rajiv Dixit Biography in Hindi – भाई राजीव दीक्षित भारत के मशहूर आयुर्वेदा वैज्ञानिक, और सामाजिक कार्यकर्ता थे, इनका जन्म 30 नवंबर 1967 को नाह, अटराउली, अलीगढ़, यूपी, भारत में हुआ था। यह स्वास्थ्य और समाज संबंधी टिप्स देने के लिए मशहूर थे, आज भी इंटरनेट पर गूगल और यूट्यूब पर इनके बहुत सारे वीडियो और लेख है जिनको लोग पढ़ते और देखते है। यह एक महान सामाजिक कार्यकर्ता थे, इन्होंने समाज के लिए बहुत सारे अच्छे कार्य किये थे।

राजीव दीक्षित का परिवार – इनके पिता का नाम राधेश्याम दीक्षित था जो एक बीटीओ अधिकारी हुआ करते थे, इनकी माता का नाम मिथिलेश कुमारी है, प्रदीप दीक्षित इनके भाई हैं, लता शर्मा इनकी बहन है। यह अविवाहित (ब्रह्मचारी) थे, इन्होंने अपने जीवन को देश और समाज की सेवा के लिए लगाया था। पुस्तकें पढ़ना, लिखना और यात्रा करना इनका शौक था। अब यह इस दुनिया में नहीं रहे, मगर इनकी यादें हमेशा हम सभी के बीच रहेगी। आज भी इनका ज्ञान हम सभी के पास है जिसको हम लोग इंटरनेट के माध्यम से लेते है।

Rajiv Dixit Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Rajiv Dixit Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – राजीव दीक्षित
  • उपनाम – राजीव भाई
  • प्रोफेशन – वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता
  • प्रसिद्धि मिली – स्वास्थ्य और समाज संबंधी टिप्स देने पर
  • जन्म – 30 नवंबर 1967 को
  • जन्म अस्थान – अटराउली, अलीगढ़, यूपी, भारत
  • गृहनगर – अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
  • मृत्यु तिथि – 30 नवंबर 2010
  • मृत्यु स्थल – भिलाई, छत्तीसगढ़, भारत
  • शैक्षणिक योग्यता – एम. टेक
  • धर्म – हिन्दू
  • जाति – ब्राह्मण
  • खाद्य आदत – शाकाहारी
  • आयु (मृत्यु के समय) – 43 वर्ष
  • गाय और वाग्भट इनके पसंदीदा थे।

राजीव दीक्षित की शिक्षा –

राजीव दीक्षित ने अपनी शुरुआती शिक्षा सिटी स्कूल, फ़िरोज़ाबाद, उत्तर प्रदेश से की थी, उसके बाद इन्होंने जे.के. संस्थान, इलाहाबाद और आई. आई. टी, कानपुर से अपनी आगे की पढाई की थी, यह एम. टेक किये थे।

राजीव दीक्षित से जुडी कुछ और जानकारी

इनके बारे में बताया जाता है कि जब यह स्कूल में पढ़ते थे, तब यह कक्षा में अपने शिक्षकों से बहुत सारे प्रश्न पूछते थे। उस ज़माने में इनके दादा जी स्वतंत्रता सेनानी हुआ करते थे, इनके दादाजी पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के साथ मिलकर एक परियोजना में कार्य भी किये थे।

राजीव दीक्षित ने देश और समाज की कई बुराईयों को उजागर किया था, इन्होने कई कपंनियों के प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी समाज को दी थी, जिसकी वजह से कंपनी वाले हमेशा इनके बारे में बुरा ही सोचते थे, ऐसे काम करते करते राजीव देश और दुनिया में फेमस होने लगे थे, जिसकी वजह से कई कंपनियों का भारी नुकशान भी होने लगा था, यही सब वजह होने के कारण ही राजीव इतनी जल्दी हम सब के बीच नहीं रह पाएं इनकी मृत्यु के बारे में आज तक कोई सही से जान नहीं पाया।

राजीव दीक्षित की नीदरलैंड यात्रा

जब राजीव दीक्षित स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे, उसी समय यह अपने एक शोध के लिए नीदरलैंड गए और वहां जाकर अपने शोध पत्रों को पढ़ना शुरू किया था, उसी समय उनको एक डच वैज्ञानिक ने रोका और कहा, “आप अपनी मूल भाषा में अपने कागजात क्यों नहीं पढ़ते हैं, इस पर राजीव का जबाब था, कि अगर मैं अपनी मूल भाषा में कागजात को पढूंगा, तो आपको समझ नहीं आएगा, तब उस वैज्ञानिक ने जवाब दिया,” इसके बारे में चिंता न करें, यहां भाषा अनुवाद की सुविधा है।” उसी समय राजीव को पहली बार अपनी मूल भाषा के महत्व को समझे और इसे बढ़ावा देने के लिए मन में बिचार आया था।

जब राजीव दीक्षित नीदरलैंड से भारत लौटे, तब इन्होने मन बना लिया था की विदेशी कंपनियों से भारत को छुटकारा दिलाएंगे, मगर समय के साथ ऐसा हो न सका।

एक बार की बात है राजीव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अर्थुर डंकेल पर हमला किया था, उसके बाद इनको पुलिस ने अरेस्ट कर तिहाड़ जेल में डाल दिया था, उस समय तिहाड़ जेल की प्रमुख किरण बेदी हुआ करतीं थीं।

वर्ष 1997 में, राजीव दीक्षित की मुलाकात एक मशहूर इतिहासकार और प्रोफेसर धर्मपाल से हुई थी, जो उस समय यूरोप में प्रोफेसर हुआ करते थे, वह धर्मपाल ही थे, जिन्होंने भारतीय पुस्तकालयों से भारतीय स्वतंत्रता से संबंधित सभी दस्तावेज दिए थे।

4-वॉल्यूम स्वदेशी चिकित्सा, गौ गौवंश पर आधारित स्वदेशी कृषि और गौ माता पंचगव्य चिकित्सा इनके द्वारा लिखी प्रमुख पुस्तकें है।

राजीव दीक्षित और रामदेव की मुलाकात

वर्ष 1999 में राजीव पहली बार योग गुरु बाबा रामदेव से मिले थे, उसके बाद 10 वर्षों के बाद वर्ष 2009 में, रामदेव ने भ्रष्टाचार और विदेशी कंपनियों को खत्म करने के लिए ‘भारत स्वाभिमान आंदोलन’ की स्थापना की, जिसमे राजीव दीक्षित को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था।

swamiramdev.aasthatv.com वेबसाइट पर रामदेव और राजीव दीक्षित के कई शो एक साथ हुए थे।

राजीव दीक्षित से जुडी रोचक जानकारी

  • राजीव के बारे में कहा जाता है कि यह अक्सर दावा करते रहते थे कि इन्होने 20 वर्षों से कोई भी गोली नहीं ली है।
  • इनके बारे में कहा जाता है कि राजीव दीक्षित देश की विभिन्न समस्याओं के कारण चिंतित रहते थे। जिसको वह पत्रिकाओं और समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को बताया करते थे।
  • इन्होने कई सारी बिमारियों का इलाज आयुर्वेदा के जरिये बताया है जिससे लाखों की संख्या में लोगों की बिमारियों ठीक हो गयी है।
  • इनका यूट्यूब पर चैनल भी है जिनमे इनकी सारी वीडियो अभी तक है।
  • आज भी लोग इनके द्वारा दी गयी टिप्स को फॉलो करते है।
  • यह एक महान ब्यक्ति थे, मगर इस जमील समाज ने इनके साथ अच्छा नहीं किया।
  • यह देश और समाज के लिए बहुत ही अच्छे रत्न थे।
  • आज भी लोग इनको याद करते है।

भाई राजीव दीक्षित की मृत्यु  –

30 नवंबर 2010 को भिलाई, छत्तीसगढ़, भारत में इनकी मृत्यु हुई थी, मृत्यु का कारण कोई सही से नहीं जान पाया, कुछ स्त्रोतों के अनुसार इनकी मृत्यु जहर देने से (मर्डर) और दिल का दौरा पड़ने से से हुई थी, सही जानकारी आज तक किसी के पास नहीं है। (कुछ समर्थकों का मानना है था की राजीव की हत्या के पीछे कांग्रेस या फिर बाबा रामदेव का हाथ हो सकता है।)

राजीव दीक्षित से जुड़े कुछ जरुरी वेबसाइट और ब्लॉग

राजीव दीक्षित का विकिपीडिया पेज
राजीव दीक्षित का यूट्यूब चैनल
राजीव दीक्षित का ट्विटर प्रोफाइल
राजीव दीक्षित का फेसबुक
राजीव दीक्षित की वेबसाइट – rajivdixit.in
राजीव दीक्षित का ब्लॉग – rajivdixitcd.blogspot.com

Sara Tendulkar Hindi (Biography) – सारा तेंदुलकर का जीवन परिचय

Sara Tendulkar Hindi (Biography) – सारा तेंदुलकर भारत के मशहूर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर की बेटी हैं, इनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को मुंबई, भारत में हुआ था, अभी इनकी उम्र महज 23 साल ही है। अर्जुन तेंदुलकर इनके भाई हैं, जो एक अच्छे क्रिकेटर है। इन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से पढाई की है, अभी यह यूनिवर्सिटी कॉलेज, लन्दन में पढाई करती हैं। सारा को किताबें पढना, मूवी देखना और म्यूजिक सुनना बहुत ही पसंद है। अभी यह अविवाहित है।  (Sara Tendulkar age, height, mother, birthday, dr anjali, husband, net worth, wikipedia, biography & more)

सारा तेंदुलकर 19-ए, पेरी क्रॉस रोड, बांद्रा (पश्चिम), मुंबई में अपने माता पिता के साथ रहतीं हैं। सारा तेंदुलकर काफी स्टाइलिश है, यह आज के ज़माने की लड़की है।

Sara Tendulkar Hindi (Biography) –

Sara Tendulkar Hindi

  • नाम – सारा तेंदुलकर
  • जन्म – 12 अक्टूबर 1997
  • जन्म अस्थान – मुम्बई, भारत
  • पिता का नाम – सचिन तेंदुलकर
  • माता का नाम – अंजलि तेंदुलकर
  • Sara Tendulkar Height – 178 Cm
  • Sara Tendulkar Age – 23 Years (2020)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इनके पसंदीदा हीरो है, क्रिकेटर में यह अपने पिता को सबसे अधिक पसंद करती हैं। सारा का जन्म एक आमिर परिवार में हुआ है, यह बचपन से ही अमीरी में पली बढ़ीं है, इसकी वजह से इनकी लाइफ एक हाई प्रोफाइल है। इनका रहन सहन बहुत ही अच्छा और उच्य कोटि का है।

यह सचिन की एकलौती बेटी है, जो एक भारत के मशहूर क्रिकेटर रह चुके है, अभी इनके पिता लोगों को क्रिकेट की ट्रेनिंग भी देते है, इनकी एक क्रिकेट अकादमी भी है जिनमे इनके पिता लोगों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देते है।

सारा तेंदुलकर वर्तमान में किसी अकादमी में कोई क्लास करती है, हो सकता है की यह किसी तरह का खेल हो, अधिक जानकारी के लिए आप विकिपीडिया पर पढ़ सकते है।

सारा आने वाले समय में खेल की दुनिया में या फिर फिल्मों की दुनिया में जा सकती हैं।

More About Sara Tendulkar –

Born: 12 October 1997 (age 23 years), Mumbai
Height: 1.63 m
Parents: Sachin Tendulkar, Anjali Tendulkar
Education: University College London, Dhirubhai Ambani International School
Grandparents: Ramesh Tendulkar, Annabel Mehta, Anand Mehta, Rajni Tendulkar

Sara Tendulkar Hindi (Biography) से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Anjali Tendulkar Hindi (Biography) – अंजलि तेंदुलकर की जीवनी

Anjali Tendulkar Hindi (Biography) – अंजलि तेंदुलकर भारत के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी जिनको क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है, सचिन तेंदुलकर की पत्नी है, यह पेशे से एक डॉक्टर (बाल-चिकित्सक) भी हैं, इनके बारे में कहा जाता है की यह अपने पति से उम्र में बड़ी है, अंजलि तेंदुलकर का जन्म 10 नवंबर 1967 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था, वर्तमान में यह अपने पति के साथ मुंबई में रहती हैं। (Anjali Tendulkar age, height, mother, birthday, dr anjali, husband, net worth, wikipedia, biography & more)

अंजलि तेंदुलकर का परिवार – इनके पिता का नाम आनंद मेहता है जो एक उद्योगपति है, माता का नाम अन्नाबेन मेहता (ब्रिटिश मूल) है। इन्होने 24 मई 1995 को क्रिकेट के मशहूर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से विवाह किया था। सारा तेंदुलकर इनकी बेटी है, और मशहूर अर्जुन तेंदुलकर इनके बेटे हैं।

Anjali Tendulkar Hindi (Biography) – संछिप्त परिचय

Anjali Tendulkar Hindi

  • वास्तविक नाम – अंजलि मेहता
  • वर्तमान नाम – अंजलि तेंदुलकर
  • प्रोफेशन – डॉक्टर (बाल-चिकित्सक)
  • जन्म – 10 नवंबर 1967
  • Anjali Tendulkar age – 52 years (2020)
  • Anjali Tendulkar Height – 163 Cm
  • Anjali Tendulkar Net Worth – $160 million
  • वर्तमान पता – 19-ए, पेरी क्रॉस रोड, बांद्रा (पश्चिम), मुंबई
  • शौक – यात्रा करना, संगीत सुनना
  • धर्म – हिन्दू

अंजलि तेंदुलकर की शिक्षा –

अंजलि तेंदुलकर ने अपनी शुरुआती शिक्षा बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल, बॉम्बे (अब मुंबई), महाराष्ट्र, भारत से की थीं, उसके बाद इन्होने स्नातक (चिकित्सक) में अपनी पढाई पूरी की थीं।

अंजलि तेंदुलकर से जुडी रोचक जानकारी –

  • यह एक गुजराती परिवार में जन्मी थीं।
  • इन्होंने 75 भूलाभाई देसाई रोड एक आलीशान बंगला लिया था, जो सबसे सुंदर आवासीय बंगलों में से एक था।
  • इनके पिता जी एक प्रसिद्ध गुजराती उद्योगपति हैं।
  • इनकी माँ के बारे में कहें तो अन्नाबेन मेहता मूल रूप से ब्रिटिश निवासी हैं और वह एक गैर सरकारी संगठन “अपनालय” (Apnalaya) चलाती हैं।
  • यह अपने माता पिता की इकलोती सन्तान हैं।
  • यह अपने को एक साधारण महिला की तरह रहती है।
  • अंजलि तेंदुलकर वर्ष 1990 में वह पहली बार एक हवाई अड्डे पर सचिन तेंदुलकर से मिली थीं, तब सचिन महज १७ साल के ही थे।
  • 5 वर्ष तक डेटिंग करने के बाद, इन्होंने 24 मई 1995 को तेंदुलकर के साथ शादी कर ली।

Anjali Tendulkar Hindi (Biography) से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Aaradhya Bachchan Hindi – आराध्या बच्चन के बारे में हिंदी में

Aaradhya Bachchan Hindi – आराध्या बच्चन भारत के मशहूर अभिनेता (सदी के महानायक) अमिताभ की पोती और अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी हैं, इनकी दादी जया बच्चन जी है, इन्होंने भारत के एक मशहूर परिवार में जन्म लिया है इसलिए लोग इनके बारे में जानना चाहते है, अभी यह एक बच्ची है, इनकी वर्तमान उम्र महज 9 साल ही है, इनका जन्म 16 नवंबर 2011 को मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ है, यह एक multi-millionaire family से सम्बन्ध रखतीं है। इनके माता – पिता, दादा – दादी सभी लोग सिनेमा की दुनिया के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री है। (Aaradhya Bachchan Age, Photos, Date of Birth & More)

इनको लोग देश की पहली बेबी सेलि‍ब्रिटी आराध्या बच्चन के नाम से भी जानतें है।

Aaradhya Bachchan Hindi – संछिप्त परिचय

Aaradhya Bachchan नाम – आराध्या बच्चन

  • वर्तमान उम्र – 9 साल (2020)
  • जन्म – 16 नवंबर 2011
  • जन्म स्थान – मुम्बई, भारत
  • गृहनगर – मुम्बई
  • माता पिता – ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
  • दादा – दादी – अमिताभ और जया

आराध्या बच्चन अभी धीरुभाई अंबानी स्कूल, मुम्बई में पढ़ाई करती है, यह एक ऐसा स्कूल है जहाँ सभी सिलेब्रिटी के बच्चे पढाई करते है, यह देश का सबसे महंगा स्कूल है इसमें लोअर केजी से सातवीं तक की फ़ीस 1,70,000 होती है। इस स्कूल से पढ़े बच्चे आगे चलकर प्रिंसटन और येल जैसी यूनिवर्सिटी में जाते हैं।

Aaradhya

जिस स्कूल में आराध्या बच्चन पढ़ाई कर रही है, वहां से बड़े बड़े लोगों जैसे सचिन, शाहरुख़ खान, आमिर खान और बॉलीवुड के मशहूर लोगों के बच्चों ने पढ़ाई की है।

आराध्या बच्चन अपने माता पिता के साथ मुंबई में रहती हैं, इनके दादा जी देश के बहुत बड़े हीरो या कहें की भारत के महानायक है।

अभी हाल ही में इनको और इनकी माँ, पिता जी और दादाजी को कोरोना हो गया था, अब सब लोग ठीक है। इनकी दादी और दादा जी इनको बहुत प्यार करते है, परिवार की दुलारी बेटी है आराध्या, इनके बारे में और अधिक जानकारी के लिए गूगल करें।

Aaradhya Bachchan Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Abhishek Bachchan Hindi (Biography) – अभिषेक बच्चन का जीवन परिचय

Abhishek Bachchan Hindi (Biography) – अभिषेक बच्चन भारत के एक अभिनेता और निर्माता है, इनको हिंदी सिनेमा में जूनियर बच्चन या जूनियर बी, अभि और एबी बेबी के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म 5 फरवरी 1976 को (एक आमिर परिवार में) मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था, इनके पिता का नाम अमिताभ बच्चन है, जो की सदी के महानायक है, माता का नाम जया बच्चन है जो एक अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ भी है, इनकी पत्नी एक मशहूर अभिनेत्री है जिनका नाम ऐश्वर्या राय बच्चन है, इनकी एक बेटी है, जिनका नाम आराध्य बच्चन है, वर्तमान में यह हिन्दी सिनेमा बॉलीवुड में सक्रिय है।

अभिषेक बच्चन के दो घर है, एक जलसा, बी / 2, कपोल हाउसिंग सोसाइटी, वीएल मेहता रोड, जुहू, मुंबई – 400094, महाराष्ट्र, भारत में और दूसरा घर विला, सैंक्चुअरी फाल्स , जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स, दुबई में।

Abhishek Bachchan Hindi (Biography) – संछिप्त परिचय

Abhishek Bachchan Hindi

  • नाम – अभिषेक बच्चन
  • उपनाम – जूनियर बच्चन
  • प्रोफेशन – अभिनेता, निर्माता
  • जन्म – 5 फरवरी 1976
  • जन्म अस्थान – मुम्बई महाराष्ट्र, भारत
  • गृहनगर – मुम्बई
  • राशि – कुंभ
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • Abhishek Bachchan age – 44 Years (2020)
  • Abhishek Bachchan Height – 188 Cm
  • Abhishek Bachchan Net Worth – 220 Cr.
  • पहली डेब्यू फिल्म – रिफ्यूजी (2000)
  • पहला टीवी शो – नेशनल बिंगो नाइट (2010)
  • शौक – रेखाचित्रण, खाना बनाना

पसंदीदा चीजें

  • अभिषेक को राजमा चावल, मसालेदार चिकन, बिस्कुट, एम एंड एम (चॉकलेट), केला चिप्स बहुत पसंद है।
  • अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी और संजय दत्त इनके पसंद ही हीरो है।
  • जीनत अमान और करीना कपूर इनकी पसंद ही अभिनेत्री है।
  • अग्निपथ इनकी पसंदीदा फिल्म है।
  • सोनू निगम, डेविड गेटा, स्वीडिश हाउस माफिया और टिएस्टो इनके पसंद के गायक है।
  • फ़ुटबॉल इनका पसंदीदा खेल है।
  • फिल्म गुरु का तेरे बीना गाना इनको पसंद है।
  • अमरीका का Modern Family and Game of Thrones इनका पसंदीदा टीवी शो है।
  • टॉम फोर्ड और जियोर्जियो अरमानी का ड्रेस पहनना इनको अच्छा लगता है।
  • न्यूयॉर्क की सैर करना इनको अच्छा लगता है।

अभिषेक बच्चन की शिक्षा

अभिषेक बच्चन ने अपनी स्कूली शिक्षा जमनाबाई नर्सी स्कूल, मुंबई से की थी, उसके बाद इन्होने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, मुंबई से अपनी आगे की पढाई की थी, कुछ समय के लिए यह मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार, दिल्ली में भी पढ़े थे। बाद में यह एंग्लो कॉलेज, स्विट्जरलैंड से और बोस्टन विश्वविद्यालय (बीच में छोड़ दिया ) से अपनी आगे की पढ़ाई की थी, यह स्नातक पास हैं।

अभिषेक बच्चन का कैरियर –

अभिषेक ने 1998 में अपना करियर शुरू किया था।

अभिषेक बच्चन पहली बार अपने कैरियर की शुरुआत एक एलआईसी एजेंट के रूप में की थी, बाद में यह अपने पिता की कंपनी एबीसीएल में शामिल हो गए, यहीं से इनके जीवन का फ़िल्मी कैरियर शुरू हुआ, अभिषेक ने अपने कैरियर की शुरुआत बॉलीवुड हिंदी फिल्म रिफ्यूजी (2000) से की थी, यह फिल्म कुछ खास नहीं रही थी, बाद में इनकी कई फ़िल्में हिट गयी जिसके बाद बॉलीवुड में इनका नाम हुआ और यह स्टार हीरो बन गए। इनके फ़िल्मी सफर में करिश्मा कपूर (अभिनेत्री), रानी मुखर्जी (अभिनेत्री), दीपानिता शर्मा (मॉडल और अभिनेत्री)और ऐश्वर्या राय (अभिनेत्री) इनकी गर्ल फ्रेंड रहीं थीं, इसमें से एक इनकी पत्नी हैं, जिनके बारे में आपने ने ऊपर पढ़ा ही होगा।

वर्ष 2004 में अभिषेक बच्चन की पहली हिट फिल्म धूम रही, इसके पहले इनकी 17 फ़िल्में लगातार फ्लॉप रही थी। इन्होंने वर्ष 2009 में फिल्म “पा” में न केवल अभिनय किया बल्कि इसका निर्माण भी किया, जिसको हिंदी सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

इनके जीवन पर एक पुस्तक लिखी गयी है जिसका नाम Abhishek Bachchan: Style And Substance है।

Abhishek Bachchan Hit Movies –

Maniratnam Ki Guru Movie
Delhi-6
Raavan
Bunty aur Babli
Zameen
Bol Bachchan
Sarkar
All is Well

Abhishek Bachchan Social Media Profile – 

Abhishek Bachchan Facebook
Abhishek Bachchan Instagram
Abhishek Bachchan Twitter

अभिषेक बच्चन से जुडी रोचक जानकारी – Abhishek Bachchan Hindi

  • वर्ष 2009 में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी के साथ प्रसिद्ध “The Oprah Winfrey” शो में दिखाई दिए थे।
  • इनके जीवन की कई फ़िल्में फ्लॉप रहीं थी।
  • इनके पिता के 60 वें जन्मदिन के अवसर पर इनकी करिश्मा कपूर के साथ सगाई हुई थी, मगर पारिवारिक कारण से यह सगाई 3 महीने में ही टूट गई।
  • वर्ष 2006 में UK की ईस्टर्न आई पत्रिका द्वारा उन्हें “सेक्सिएस्ट मैन इन एशिया” (Sexiest Man in Asia) का नाम दिया गया।
  • इनके बारे में बताया जाता है की इन्होने पहली बार न्यूयोर्क स्थित एक होटल की बालकनी पर ऐश्वर्या को प्रोपोज़ किया था।
  • इन्होंने फिल्म “ब्लफ़ मास्टर” के दौरान प्रियंका चोपड़ा को उपनाम ” पिग्गी चोप्स ” दिया था।
  • इनको गीत गाने का शौक है इसलिए इन्होने कई फिल्मों जैसे ब्लफ़ मास्टर, धूम, खिलाड़ी और बोल बच्चन में गाना गया है।
  • फिल्म “रावण” (2010) में इन्होंने अपनी भूमिका के लिए 18 किलोग्राम वजन काम किया था।
  • यह पिता की कम्पनी “अमिताभ बच्चन कारपोरेशन लिमिटेड” के प्रबंधक हैं।
  • इनको यात्रा टिकट इकट्ठा करना पसंद है इसलिये यह जब भी यात्रा करते है, तो यात्रा टिकट इकट्ठा कर लेते हैं।
  • इनके बारे में कहा जाता है कि यह कॉफी के आदी हैं, विशेषकर Cappuccino के।
  • यह एक औसत दर्जे के अभिनेता है।
  • सिनेमा की दुनिया में जितना पॉपुलर इनके पिता है, उतना यह नहीं हो सके है, फिर भी एक अच्छे अभिनेता है।

Abhishek Bachchan Hindi (Biography) आपको कैसी लगी?

Jaya Bachchan Hindi (Biography) जया बच्चन की सम्पूर्ण जीवनी

Jaya Bachchan Hindi (Biography) जया बच्चन भारत के मशहूर अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ हैं, इनका जन्म 9 अप्रैल 1948 को जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था। इनका पूरा नाम जया भादुरी बच्‍चन है, प्यार से लोग इनको जया बच्‍चन के नाम से जानतें है, इन्होंने हिंदी फिल्म गुड्डी (1971) से अपने कैरियर को डेब्यू किया था। (Jaya Bachchan biography, family, age, height, birth and education, marriage, career, actress, debut movie, bio & more)

90 के दशक में जया बच्चन ने एक्टिंग के दम पर पूरे भारत में अपना एक सम्मानीय नाम कमाया था, उस ज़माने में यह एक मशहूर अभिनेत्री रहीं, फिल्म शोले में यह अमिताभ से मिली थीं, उसके बाद ही इनकी जान पहचान बच्चन से हुई थी, यह अमिताभ को लम्बू भी कहती थीं। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर में 9 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते है, इनकी कई फ़िल्में सुपर हिट गयी थीं।

जया बच्चन का परिवार – जया बच्चन के पिता का नाम तरून कुमार भादुरी था, जो एक लेखक, मंच कलाकार और पत्रकार थे, इनकी माता का नाम इंदिरा भादुरी है, रीता वर्मा इनकी बहन है, सदी में महानायक अमिताभ इनके पति है, अभिषेक बच्चन इनके बेटे है, और मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इनकी बहु हैं। श्वेता बच्चन – नंदा इनकी बेटी है, आराध्य बच्चन इनकी पोती है। सब लोग मुम्बई में रहते है, इनके घर का पता – जलसा, बी / 2, कपोल हाउसिंग सोसाइटी, वीएल मेहता रोड, जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र है।

Jaya Bachchan Hindi (Biography) – संछिप्त परिचय

Jaya Bachchan Hindi

  • वास्तविक नाम – जया भादुरी
  • उपनाम – जया
  • वर्तमान नाम – जया बच्चन
  • प्रोफेशन – अभिनेत्री, राजनीतिज्ञ
  • वर्तमान पद – राज्यसभा सांसद
  • जन्म – 9 अप्रैल 1948
  • जन्म स्थान – जबलपुर, मध्य प्रदेश
  • वर्तमान में – मुम्बई भारत
  • गृहनगर – पुणे, महाराष्ट्र
  • राशि – मेष
  • राष्ट्रीयता- भारतीय
  • Jaya Bachchan Height – 157 Cm
  • Jaya Bachchan Net Worth – 468 करोड़
  • Jaya Bachchan age (2020) – 72 years
  • हिंदी फिल्म सिनेमा की दमदार अभिनेत्री रह चुकीं है जया बच्चन

जया बच्चन की शिक्षा –

जया बच्चन ने अपनी शुरुवाती शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, भोपाल से की थीं, उसके बाद इन्होने फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से अभिनय में डिप्लोमा किया उसके बाद यह सिनेमा की दुनिया में आयीं।

जया बच्चन की शादी (Jaya Bachchan Marriage) – जया बच्चन ने 3 जून 1973 को भारत के महान अभिनेता (सदी के महानायक) अमिताभ बच्चन से विवाह किया था। इनके परिवार और बच्चों के बारे में आपको ऊपर जानकारी मिल चुकी होगी।

जया बच्चन एक अभिनेत्री के रूप में –

जया बच्चन ने एक अभिनेत्री के रूप में सबसे पहले हिन्दी फिल्म गुड्डी (1971) से अपने कैरियर को शुरू किया था, इसके पहले इनको फिल्म ‘महानगर’ का ऑफर मिला था, जब जया महज 15 साल की थीं, बाद में इन्होंने अपने कैरियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया, और देश में एक अच्छी अभिनेत्री होने का ताज अपने नाम किया।

Jaya Bachchan Hit Movies – 

Satyajit Ray Mahanagar (1963)
Guddi (1971)
Sholay (1975)
Silsila (1981)
Abhimaan (1973)
Koshish (1972)
Uphaar (1971)
Kora Kagaz (1974)
Anamika (1973)
Zanjeer (1973)
Milli (1975)
Jawani Diwani ( 1972)
Piya Ka Ghar (1972)
Fiza (2000)
Kabhi Khushi Kabhi Gham (2001)
Kal Ho Naa Ho (2003)

अवार्ड और सम्मान पुरस्कार

‘फिजा’, कभी खुशी कही गम और ‘कल हो ना हो’ जैसी फिल्मों से शानदार अभिनय के लिए जया बच्चन को फिल्मफेयर द्वारा बेस्ट सहायक अभिनेत्री का अवार्ड भी मिल चूका है। इनको पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।  जया बच्चन को उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य का सर्वोच्च पुरस्कार यश भारती भी प्राप्त हुआ है।

जया को बहुत सी संस्थाओं से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिल चूका है, जैसे की सन् 2004 सैन्सुई पुरस्कारों में, साल 2010 में लंदन में ‘टाँगेस ऑन फायर’ फिल्म फेस्टिवल में एवं सन् 2012 जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिया गया।

जया बच्चन का राजनीतिक सफर –

फिल्मों में कई वर्षों तक अभिनय करने के बाद जया बच्चन राजनीति में भी शामिल हो गयीं थी, इन्होने सबसे पहले उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने का विचार बनाया था, पहली बार में ही जया को सफलता मिल गयी और इन्होने समाजवादी पार्टी से चुनाव जीत लिए और वर्ष 2004 में इनको पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामित किया।

जून 2006 में जया बच्चन को फिर से राज्यसभा का सांसद बनाया गया। जया बच्चन के अच्छे काम की वजह से इनको फिर से तीसरी अवधि के लिए सन् 2012 में निर्वाचित किया गया और अगले 6 वर्षों तक यानी 2018 तक यह समाजवादी पार्टी को राज्य सभा में रिप्रेजेंट कर रहीं थीं।

वर्ष 2018 में जया बच्चन को फिर से राज्य सभा का सदस्य चुना गया था, वर्तमान में यह राज्यसभा सांसद है।

जया बच्चन से जुडी रोचक जानकारी – Jaya Bachchan Hindi (Biography)

  • ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म गुड्डी इनके लाइफ के पहली अच्छी फिल्म रही थी जो वर्ष 1971 में आयी थी।
  • दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र इनके पसंदीदा हीरो है।
  • अभिनेत्री में यह नरगिस को सबसे अधिक पसंद करती है।
  • जंजीर फिल्म इनको बहुत पसंद है।
  • लंदन और स्विटज़रलैंड की सैर करना इनको अच्छा लगता है।
  • इन्होंने एफटीआईआई, पुणे से स्वर्ण पदक भी जीता था।
  • एक बार संसद में निर्भया बलात्कार मामले (2012) पर भाषण देते हुए, उनकी आँखे नम हो गई थी।
  • इनको कहीं पर हैंडबैग लेकर जाना अच्छा नहीं लगता है इसलिए इन्होने अपने सभी कपड़ों में दो जेब बनवा रखा है जिसमे यह चाबियाँ, कंघी इत्यादि रखती हैं।
  • वर्तमान में यह दिल्ली मुम्बई में रहती है, कभी – कभी लखनऊ भी आती है।

Jaya Bachchan Hindi (Biography) आपको कैसी लगी?

Mithun Chakraborty Hindi (Biography) – मिथुन चक्रवर्ती की जीवनी

Mithun Chakraborty Hindi (Biography) – मिथुन चक्रवर्ती (बांग्ला: মিঠুন চক্রবর্তী) भारत के एक मशहूर अभिनेता है, साथ में भारतीय राजनीतिज्ञ भी है, इनका जन्म 16 जून 1950 बरिसाल, (पूर्वी पाकिस्तान) बांग्लादेश में हुआ था। वर्तमान में यह वेस्ट बंगाल कोलकाता में रहते है, यह एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते है। इन्होने वर्ष 1976 में मृगया से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत किया था।

मिथुन चक्रवर्ती का परिवार – मिथुन चक्रवर्ती का परिवार – इनके पिता का नाम बसंत कुमार चक्रवर्ती है, माता का नाम संतीरानी चक्रवर्ती है, भाई बहन के बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है। योगिता बाली इनकी पत्नी है, महाक्षय चक्रवर्ती, नमाशी चक्रवर्ती और उश्मेय चक्रवर्ती इनके बेटे है, दिशानी चक्रवर्ती इनकी बेटी है। श्रीदेवी, योगिता बाली और हेलेना ल्यूक इनकी गर्ल फ्रेंड रह चुकी है।

Mithun Chakraborty Hindi (Biography) – संछिप्त परिचय

Mithun Chakraborty Hindi

  • वास्तविक नाम – गौरांग चक्रवर्ती
  • उपनाम – मिथुन दा
  • प्रोफेशन – अभिनेता और भारतीय राजनीतिज्ञ
  • जन्म – 16 जून 1950
  • जन्म स्थान – बरिसाल, (पूर्वी पाकिस्तान) बांग्लादेश
  • Mithun Chakraborty Height – 183 Cm
  • Mithun Chakraborty Net Worth – $40 million dollars
  • शैक्षिक योग्यता – स्नातक
  • पहली डेब्यू फिल्म अभिनेता – 1976 (मृगया)
  • शौक – नृत्य, विभिन्न प्रकार के खेल
  • पसंदीदा हीरो और हीरोइन – अमिताभ बच्चन, सुचित्रा सेन और और नरगिस।
  • पसंदीदा खेल – क्रिकेट और फुटबॉल
  • पसंदीदा क्रिकेट खिलाडी – सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और कपिल देव
  • पसंदीदा स्मोक ब्रांड – Benson and Hezes
  • वैवाहिक स्थिति – विवाहित
  • पत्नी – योगिता बाली

मिथुन चक्रवर्ती की शिक्षा –

मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी स्कूली शिक्षा स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता से की थी, उसके बाद इन्होने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से स्नातक किया था। उसके बाद सिनेमा की दुनिया में आये।

मिथुन चक्रवर्ती का कैरियर –

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 1976 में फिल्म मृगया से की थी, उसके बाद इन्होने कई बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम किया, इनकी फिल्मों में एक्शन ज्यादा होता है। वर्तमान में यह अभिनेता के साथ – साथ गायक, निर्माता, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और राज्यसभा के सदस्य भी हैं।

बताया जाता है कि ‘डिस्कको डांसर’ में उनके नृत्य ने पूरे देश को नृत्य करना सिखाया।

इनके जीवन पर बंगाली में 5 किताबें लिखी जा चुकी हैं अमर नयिकारा, अनन्या मिथुन, मिथुनेर कथा, सिनेमे नामते होल और मरबो एखने लाश पोरबे शोषण। अभी कुछ वर्षों पहले, मिथुन चक्रवर्ती और अनिल कपूर ने ‘CINTAA’ वेबसाइट लॉन्च की थीं। इन्होने बंगाली, ओरिया, भोजपुरी, तेलगु और पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

राजनितिक दुनिया में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही मिथुन को राज्यसभा में सदस्य के रूप में नामित किया था।

1980 के दशक में मिथुन पैनासोनिक इलेक्ट्रॉनिक्स के ब्रांड एंबेसडर हुआ करते थे, आज भी यह टीवी पर कई प्रोडक्ट के ऐड करते है।

मिथुन चक्रवर्ती से जुडी रोचक जानकारी – Mithun Chakraborty Hindi (Biography)

  • मिथुन को एक एक्शन हीरो के रूप में जाना जाता है।
  • इन्होने वर्ष 2007 में आईसीएल (इंडियन क्रिकेट लीग) के लिए रॉयल बंगाल टाइगर्स (स्पोर्ट्स टीम) की स्थापना की थी।
  • टीवी पर रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में भी मिथुन ने काम किया है।
  • वर्तमान में यह अभिनय और राजनितिक दोनों सेक्टर से जुड़े है।
  • इस समय यह लगभग 70 साल के हो चुके है।
  • I am a Disco Dancer इनका सबसे प्रचलित गीत रहा था।

Mithun Chakraborty Hindi (Biography) से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?