Yogi Adityanath Biography in Hindi – मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ की जीवनी

By | July 16, 2020

Yogi Adityanath Biography in Hindi – पंचुर, पौड़ी गढ़वाल में जन्मे योगी आदित्यनाथ, भारतीय राजनीति के एक कट्टर हिंदुत्ववादी नेता है। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री है। इनके बारे में कहा जाता है की यह बहुत सख्त नेता है, जब यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे इन्होने कई बड़े फैसले लिए थे। योगी 19 मार्च 2017 दिन रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किये थे।

योगी आदित्यनाथ का जन्म 05 जून 1972 को पंचुर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड, भारत में हुआ था। इनका वास्तविक नाम, अजय सिंह बिष्ट था, वर्तमान में योगी आदित्यनाथ है। योगी के पिता का नाम स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट (वन क्षेत्रपाल) था, जिनका अभी कुछ दिनों पहले देहांत हो गया था, माता का नाम सावित्री देवी (गृहणी) है, योगी के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट (भारतीय सेना), 2 अन्य (दोनों कॉलेज में कार्य करते हैं) इनकी बहन का नाम शशि (ज्येष्ठ) और दो अन्य बहन भी है।

Yogi Adityanath Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Yogi Adityanath Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – अजय सिंह बिष्ट
  • उपनाम – योगी
  • वर्तमान नाम – योगी आदित्यनाथ
  • जन्म – 05 जून 1972
  • जन्म स्थान – पंचुर, पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखण्ड, भारत
  • प्रोफेशन – भारतीय राजनेता , धार्मिक मिशनरी
  • लम्बाई (Height) – 163 Cm
  • उम्र Yogi age (2020) – 48 Years
  • वजन – 72 Kg
  • राजनीति में एंट्री – 1998 में, जब वे पहली बार सांसद बने
  • राजनितिक पार्टी – बीजेपी
  • कुल सम्पति Net Worth – INR 70 Lakhs
  • राशि – मिथुन राशि
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • शौक/अभिरुचि – तैराकी, बैडमिंटन खेलना, पशुओं के साथ खेलना
  • गृहनगर – गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
  • गृहनगर पता – 361 पुराना गोरखपुर, तहसील सदर बाजार, जिला गोरखपुर

Yogi Adityanath Education –

योगी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा पौड़ी, उत्तराखण्ड से की थी, उसके बाद इन्होने गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर, उत्तराखण्ड से गणित में स्नातक (बी० एस० सी०) किया था, उसके बाद वर्ष 1994 में 22 वर्ष की आयु में योगी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर चले आये और यहीं रह गए।

Yogi Adityanath Political Career – (योगी का राजनितिक सफर)

  • पहली बार वर्ष 1996 में योगी आदित्यनाथ ने अपने राजनितिक कैरियर को शुरू किया था जब इनको महंत अवध्यानाथ के चुनाव अभियान के प्रबंधन का प्रभारी नियुक्त किया गया था।
  • इसके बाद योगी थोड़ा बहुत राजनीति की दुनिया में आने का बिचार बनाने लगे थे।
  • वर्ष 1998 में वह समय आ ही गया जब योगी भी चुनाव लड़ने के मूड में आ गए, इसी वर्ष योगी ने पहली बार लोकसभा सांसद का चुनाव जीता था, यहीं से इनकी राजनितिक यात्रा शुरू हो गयी जो आजतक जारी है और अभी आने वाले पता नहीं कितने सालों तक यह राजनीति में सक्रिय रहेंगे।
  • योगी 26 वर्ष की आयु में 12वीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद (गोरखपुर) बने थे।
  • योगी वर्ष 1999 में 13वीं लोकसभा (दुसरे कार्यकाल) गोरखपुर क्षेत्र से पुनः चुनाव जीते थे।
  • वर्ष 2004 में 14वीं लोकसभा (तीसरे कार्यकाल) गोरखपुर क्षेत्र से दोबारा चुने गए।
  • योगी वर्ष 2009 मे 15वीं लोकसभा (चौथे कार्यकाल) में फिर से चुनाव जीते।
  • योगी जी वर्ष 2014 में गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा (पाँचवे कार्यकाल) के लिए फिर से चुने गए।
  • योगी वर्ष 2017 में 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री बने।
  • योगी लगातार पांच बार सांसदी का चुनाव जीत चुके है।

योगी मुख़्यमंत्री बनते ही कई बड़े फैसले किये –

  • अवैध कसाईखानों को बंद करवा दिया।
  • गाय की तस्करी पर रोक लगवाया।
  • लड़कियों को छेड़ने वाले मनचलों के लिए ‘एंटी रोमियो स्क्वाड’ नाम की टीम बनाई।
  • सरकारी कार्यालय में किसी कर्मचारी को पान या तम्बाकू खाने की इजाज़त नहीं होगी।
  • सभी मंत्रियों को उनके व्यक्तिगत सभी अचल एवं चल धन सम्पति का सारा ब्यौरा पंद्रह दिन के अन्दर मंगवाया।
  • योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को निर्देश दिया की वो बिना सोचे समझे कोई बयान न दे।
  • अयोध्या में एक विशाल रामायण म्यूजियम के निर्माण की बात कही।

योगी का सन्यासी के रूप में सफर – (Yogi Adityanath Biography in Hindi)

90 के दशक में योगी ने अपना घर त्याग दिया था, तब इनकी उम्र महज 21 साल की थी, घर छोड़ने के बाद योगी राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय हो गए, बाद में इन्होने ऋषिकेश में गोरखनाथ मंदिर में महंत अवध्यानाथ से मुलाकात की, उसके बाद यह उनके शिष्य बन गए और 1994 में 22 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बस गए।

बाद में कुछ समय बितने के बाद योगी धीरे – धीरे फेमस होने लगे इसके बाद इन्होने हिन्दू युवा वाहिनी नाम की एक संस्था बना ली थी, जिसके वो खुद संस्थापक हैं, यह युवाओ की एक सामाजिक, सांस्कृतिक, और राष्ट्रवादी संस्था है जो पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिन्दुओ में बहुत लोकप्रिय है।

योगी कई वर्षों तक अपनी संस्था को चालते रहे, साथ में राजनीति में भी सक्रिय रहे, जब से यह मुख़्यमंत्री बने है तब से इनकी लाइफ योगी से एक राजनेता के रूप में देखी जा रही है।

विवादों में रहे –

धार्मिक लोगो के धर्मांतरण कराने के लिए विवादों में रहे। वर्ष 2005 में, योगी ने कथित रूप से एक शुद्धि अभियान का नेतृत्व किया था, जिसमें ईसाइयों को हिंदू धर्म के रूपांतरण शामिल किया गया था। बताया जाता है उस समय ऐटा शहर में 1800 ईसाई कथित रूप से हिंदू धर्म में परिवर्तित हो गए थे। जनवरी 2007 में गोरखपुर में मुहर्रम के दौरान एक हिंदू समूह और मुसलमानो के बीच में विवाद होने के कारण इनको गिरफ्तार किया गया जिनकी वजह से गोरखपुर में दंगे भड़के। 2015 में योगी फिर से विवादों में आ गए इन्होने कहा था ” ” जो व्यक्ति योग के कारण सूर्य नमस्कार का विरोध करते हैं वह भारत छोड़ सकते हैं।”

मीडिया में असहिषुणता के संबंध में योगी ने शाहरुख खान पर विवादास्पद टिप्पणी से विवादों में रहें। जिसमें आदित्यनाथ ने शाहरुख की तुलना पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद से की थी। योगी ने कहा था, “शाहरुख खान को यह याद रखना चाहिए कि भारत की बहुसख्यंक आबादी ने ही उन्हें स्टार बनाया है और यदि वे सब लोग उनकी फ़िल्मों का बहिष्कार करेंगे तो उन्हें सड़को पर घूमना पड़ेगा और यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि शाहरुख हाफिज सईद की वाणी बोल रहे है।”

योगी का वर्तमान कैरियर – बीजेपी पार्टी से उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री है।

Yogi Adityanath Biography in Hindi आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply