Sunil Grover Biography in Hindi – हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर का जीवन परिचय

By | May 11, 2020

Sunil Grover Biography in Hindi – डॉ. गुलाटी किरदार से प्रसिद्धि प्राप्त सुनील ग्रोवर का जन्म 9 अगस्त 1977 को डबवाली हरियाणा में हुआ था। यह एक मशहूर कॉमेडियन है जो कपिल शर्मा शो और रिंकू भाभी के रोल में खूब पॉपुलर हुए। अपने रोल से इन्होंने शो में लोगों को खूब हसाया करते है। लोग इनको देखना और सुनना दोनों ही बहुत पसंद करते है। इनके पिता का नाम जे एन ग्रोवर है, पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते है सुनील

Sunil Grover Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Sunil Grover Biography in Hindi

नाम – सुनील ग्रोवर
उपनाम – सूद
जन्म – 9 अगस्त 1977
पिता का नाम – जे एन ग्रोवर
माता का नाम – ज्ञात नहीं
प्रसिद्ध भूमिका – गुत्थी (कॉमेडी नाइट्स विद कपिल)
डॉ. मशहूर गुलाटी (कपिल शर्मा शो)
गृहनगर – सिरसा, हरियाणा, भारत
स्कूल – आर्य विद्या मंदिर, मंडी डबवाली, सिरसा
शिक्षा – वाणिज्य में स्नातक, थिएटर में परास्नातक
TV Program – फुल टेंशन
डेब्यू – फिल्म अभिनेता फिल्म – द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह (2002)

विवाद – कपिल शर्मा से हुए विवाद में बात इतनी आगे तक बढ़ गयी की इनको कपिल का शो छोड़ना पड़ा।

इनकी शुरुआती शिक्षा आर्य विद्या मंदिर, मंडी डबवाली, सिरसा के एक स्कूल में हुई उसके बाद यह गुरु नानक कॉलेज, हरियाणा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से वाणिज्य में स्नातक, थिएटर में परास्नातक की पढ़ाई किये। उसके बाद यह मुंबई आये और एक्टर बने, उसके बाद तो इन्होंने अपने कैरियर में एक से बढ़कर एक रोल किये लोगों को खूब हंसाया, अभी भी यह बॉलीवुड में है और अपना काम कर रहे है जैसे बॉलीवुड के सभी एक्टर कमा खा रहे है वैसे ही यह भी मजे से जीवन जी रहे है यही सभी के जीवन की कहानी है यही दुनिया है।

सुनील ग्रोवर का परिवार (Sunil Grover Family) –

परिवार में इनके पिता, माता और पत्नी है पत्नी का नाम आरती ग्रोवर है, जोकि एक इंटीरियर डिज़ाइनर है इनका एक बेटा भी है जिसका नाम मोहन है उसका जन्म 2008 में हुआ है, ग्रोवर अपने हर एक शो के लिए 10 से 12 लाख तक रुपये मेहनताने के रूप में लेते है, इनकी कुल सम्पति 2 करोड़ के आस पास बतायी जाती है।

सुनील ग्रोवर का कैरियर (Sunil Grover Career) –

सुनील ग्रोवर ने अपने कैरियर की शुरूआत एक थ्रिएटर से की थी, फिर वो जसपाल भट्टी के साथ टेलीविजन से जुड़ गए थे ग्रोवर ऐसे एक्टर है, जिन्होंने भारत में पहली बार प्रसारित होने वाले मूक कॉमेडी शो ‘गुटुर गु’ का हिस्सा बने, यह शो २६ एपिसोड में सब टीवी पर प्रसारित किया गया था।

इन्होंने अपना पहला पहला टीवी शो ‘फुल टेंसन’ जसपाल भट्टी साहेब के साथ किया, लो कर लो बात’,और ‘क्या आप पांचवी फेल चम्पू है?’ ‘कौन बनेगा चम्पू’ और ‘चला लल्लन हीरो बनने’ जो की फिल्मी टीवी चैनल पर आया बाद में ग्रोवर मैड इन इण्डिया’ स्टार प्लस पर, ‘कॉमेडी सर्कस’ सोनी इन्टरटेमेंट पर अभिनय किये और सफल रहे।

‘कॉमेडी नाईट विद कपिल’ जोकि Color TV द्वारा प्रसारित हुआ, इसमें इन्होंने क्या कमाल का काम किया जिसके चलते यह काफी पॉपुलर हुए।

सुनील ग्रोवर से जुडी रोचक जानकारी – (Sunil Grover Biography in Hindi)

  • सुनील ग्रोवर एक मशहूर हास्य कलाकार है।
  • शाहरुख़ खान इनके सबसे पसंदीदा एक्टर है, अमिताभ बच्चन को भी पसंद करते है ग्रोवर।
  • आरती ग्रोवर इनकी पत्नी है।
  • ग्रोवर का एक बच्चा भी है, सब लोग साथ में मुंबई में रहते है।
  • वर्ष 2014 में उन्होंने स्टार परिवार की तरफ से पसंदीदा मेज़बान का अवार्ड जीता।

Sunil Grover Biography in Hindi कैसी लगी ?

Leave a Reply