Sanjay Dutt Biography Hindi – अभिनेता संजय दत्त की सम्पूर्ण जीवनी

By | December 16, 2020

Sanjay Dutt Biography Hindi – अभिनेता संजय दत्त भारतीय सिनेमा जगत के एक मशहूर अभिनेता हैं, प्यार से इनको लोग संजू बाबा कहकर बुलाते हैं, इनका जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। इन्होंने सबसे पहले एक बालकलाकार के रूप में वर्ष 1972 में आयी फिल्म रेश्मा और शेरा में अभिनय का कार्य किया था। वर्ष 1981 में आयी फिल्म “रॉकी ” में इन्होंने पहली बार प्रमुख अभिनेता के रूप में फिल्मों में अभिनय किया यहीं से यह हीरो बन गए, बाद में इनकी कई हिट फ़िल्में आयी, तब से अभी तक यह हिंदी सिनेमा (बॉलीवुड) में सक्रिय हैं। (Sanjay Dutt age, height, family, father, mother, film, wife, son, career, net worth, biography, all movies, bio & more)

संजय दत्त का परिवार – इनके पिता का नाम सुनील दत्त था, जो अपने ज़माने के एक मशहूर अभिनेता थे, इनकी माता का नाम नर्गिस दत्त था, जो अपने ज़माने की एक मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थीं। प्रिया दत्त (राजनीतिज्ञ) और नम्रता दत्त इनकी दो छोटी बहनें हैं। इनकी पत्नी का नाम मान्यता दत्त है जो एक अभिनेत्री भी हैं, बताया जाता है की संजय दत्त ने 7 फरवरी 2008 को मान्यता के साथ तीसरा विवाह किया था, उसके पहले इनकी शादी रिचा शर्मा, अभिनेत्री (विवाह 1987, तलाक 1996) और रीया पिल्लई, मॉडल (विवाह 1998, तलाक 2005) से हो चुका था जिसमे दोनों का तलाक हो गया। इनकी दो संताने है एक का नाम इक्रा दत्त और दसरे का नाम शाहरण दत्त है।

Sanjay Dutt Biography Hindi – संछिप्त परिचय

Sanjay Dutt Biography Hindi

  • वास्तविक नाम – संजय बलराज दत्त
  • उपनाम – संजू बाबा
  • ब्यवसाय – अभिनेता
  • जन्म – 29 जुलाई 1959 महाराष्ट्र
  • राशि – सिंह
  • पहली डेब्यू फिल्म – रॉकी (1981 में)
  • टीवी – 2011 में बिग बॉस सीजन 5
  • शौक – गिटार बजाना, फ़ोटोग्राफ़ी करना और कसरत करना
  • पसंदीदा भोजन – तंदूरी चिकन
  • पसंदीदा अभिनेता – अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना
  • पसंदीदा अभिनेत्री – शर्मीला टैगोर और नरगिस
  • पसंदीदा खेल – क्रिकेट
  • गर्ल फ्रेंड – टीना मुनीम, रिचा शर्मा और माधुरी दीक्षित
  • पसंदीदा कारें – रेड फेरारी 599 जीटीबी, पॉर्श एसयूवी आदि
  • बाइक संग्रह – हार्ले-डेविडसन फैट बॉय
  • वर्तमान पता – 58 श्रीमती नरगिस दत्त रोड, पाली हिल, बांद्रा, मुंबई
    एक फिल्म का वेतन – 3 से 4 करोड़ रुपया
  • Sanjay Dutta Net Worth – $30 Million
  • Sanjay Dutta Height – 5 ft 11 in (1.82 m)
  • Sanjay Dutta Age as on 2020 – 61 Years

संजय दत्त की शिक्षा –

सजंय ने अपनी शुरुआती शिक्षा द लॉरेंस स्कूल, सनावर (कसौली के पास, हिमाचल प्रदेश) से की थी, इसके आगे की पढ़ाई के बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है।

संजय दत्त का कैरियर –

संजय ने अपने कैरियर की शुरुआत एक बालकलाकार के रूप में फिल्म रेश्मा और शेरा में की थी, उसके बाद इन्होंने वर्ष 1981 में आयी फिल्म रॉकी में एक अभिनेता के रूप में काम किया वहीँ से यह हीरो बन गए तब से आज तक यह एक सफल अभिनेता के रूप में बॉलीवुड में जमे हैं।

1986 में आई बॉलीवुड फिल्म “नाम” के बाद सजंय एक दम सुर्ख़ियों में आ गए। इस फिल्म में इन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाई थी। 1992 में, आयी फिल्म साजन के लिए संजय को फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

  • वर्ष 1999 में आयी फिल्म वास्तव में संजय ने कमाल का अभिनय किया यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आयी थी।
  • वर्ष 2003 में आयी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस (Munna Bhai M.B.B.S) में संजय की उत्कृष्ट भूमिका के लिए भारत सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।

Sanjay Dutt Hit Movies – 

Sanju
Vaastav
Khal Nayak
Sadak
Munna Bhai MBBS
KGF Chapter 2
Rocky
Naam
Agneepath
Saajan
Sadak 2
Kartoos
Lage Raho Munna Bhai
Panipat
Son of Sardaar
Dhamaal
Hathyar
Bhoomi
Kaante
Yalgaar
Zila Ghaziabad
Shootout at Lokhandwala
PK
Zinda
Policegiri
Kalank
Mission Kashmir
Haseena Maan Jaayegi

संजय दत्त से जुडी रोचक जानकारी – (Sanjay Dutt Biography Hindi)

  • बताया जाता है की इनकी माँ नरगिस इनको चांद कहकर पुकारती थी।
  • संजय दत्त धूम्रपान करते हैं।
  • इनके बारे में कहा जाता है की यह हाई स्कूल के समय से ही नशे की लत के शिकार हो गए थे।
  • गिटार के बहुत शौक़ीन हैं संजय दत्त इनको अमेरिका में आयोजित गिटार प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी मिला था।
  • इनकी पहली पत्नी रिचा शर्मा की 1996 में कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी।
  • लोग इनको मुन्ना भाई के नाम से भी जानतें हैं।

संजय दत्त से जुड़े विवाद –

वर्ष 1993 में, मुंबई बम धमाकों में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण संजय को गिरफ्तार होना पड़ा था, जिसके बाद पुरे फिल्मजगत के नवोदित सितारों अजय देवगन, सैफ अली खान, सलमान खान और अक्षय कुमार इत्यादि ने संजय दत्त का समर्थन किया था, बाद में ये छूट गए, फिर कुछ सालों बाद इनको सजा हो गयी, उसके बाद इनको फिर से जेल जाना पड़ा अबकी बार इनको पांच साल की सजा हो गयी थी, इन्होंने अपनी पूरी सजा पूरी कर ली।

जब संजय दत्त यरवदा जेल में थे, तो उनका उनका कैदी नंबर 16656 था। इन्होंने अपनी सजा के समय पांच सालों में कुल 38000 रुपए अर्जित किए थे। फरवरी 2016 में संजय दत्त की यरवदा जेल से रिहाई हो गयी थी उसके बाद इन्होंने फिर से फिल्म की शूटिंग आरम्भ कर दी।

जुर्म की दुनिया में संजय को पहली बार वर्ष 1982 में, अवैध ड्रग्स रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था।

कई बार जेल जा चुके हैं संजय दत्त, आज के समय में इन्होंने अपनी सभी सजा काट कर फिर से फिल्मों की दुनिया में आ गए है।

Leave a Reply