Madhuri Dixit Biography In Hindi – मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की जीवनी

By | July 3, 2020

Madhuri Dixit Biography In Hindi – बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री, माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1965 को मुंबई महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। यह अपने जामने में हिन्दी फिल्मों की मशहूर हीरोइन रही, आज भी यह फिल्मों और टीवी शो में काम करती है, मगर इनका दौर अब ख़त्म हो गया है मगर अभिनय में आज भी यह किसी से कम नहीं है। (Actress Madhuri Dixit Wiki, Age, Height, Salary,  Awards, Boyfriend, Family, Bio & More)

माधुरी दीक्षित ने 80 और 90 के दशक मे हिन्दी सिनेमा मे एक प्रमुख अभिनेत्री तथा सुप्रसिद्ध नृत्यांगना के रूप मे अपने को स्थापित किया था, उस समय इनके आगे कोई अभिनेत्री नहीं हुआ करती थी। आज के समय में जो नाम Alia Bhatt, Deepika Padukone, Katrina Kaif जैसी अभिनेत्रियां का वही नाम 90 के दशक में माधुरी दीक्षित का भी हुआ करता था।

Madhuri Dixit Biography In Hindi – संछिप्त परिचय

Madhuri Dixit Biography In Hindi

  • नाम – माधुरी दीक्षित
  • उपनाम – बब्बली और धक् धक् गर्ल
  • जन्म – 15 मई 1965
  • धर्म – हिन्दू
  • Madhuri Dixit age (2020) – 53 Years
  • जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • प्रोफेशन – मशहूर अभिनेत्री
  • पिता का नाम – स्वर्गीय शंकर दीक्षित
  • माता का नाम – स्नेह लता दीक्षित
  • भाई – अजीत दीक्षित
  • बहन – रूपा दीक्षित, भारती दीक्षित
  • लम्बाई (Madhuri Dixit Height) – 163 Cm
  • वजन (Weight) – 56 Kg
  • डेब्यू फिल्म – अबोध (1984)
  • टीवी डेब्यू – कहीं न कहीं कोई है (2002)
  • वर्तमान पता – 2-B / 110/1201, एक्सेलेंसी, चौथे क्रॉस रोड, लोखंडवाला, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई
  • शौक/अभिरुचि – नृत्य करना, पढ़ना
  • बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामले – संजय दत्त (अभिनेता)
  • विवाह – 17 अक्टूबर 1999
  • पति – श्रीराम माधव नेने (डॉक्टर – हृदय रोग विशेषज्ञ)
  • बेटा – रायन नेने, अरीन नेने
  • बेटी- ज्ञात नहीं
  • सैलरी – Rs. 4-5 Crores Per Movie
  • कुल सम्पति – $35 Million

Madhuri Dixit Education (शिक्षा)

माधुरी ने अपनी शुरुआती शिक्षा डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल, मुंबई से की थी, उसके बाद इन्होंने पार्ले कॉलेज, मुंबई से स्नातक (माइक्रो-बायोलॉजी) की पढ़ाई किया, बाद में यह फिल्मों की दुनिया में आयी। बताया जाता है की माधुरी दीक्षित ने 3 साल की उम्र से नृत्य सीखना शुरू कर दिया था, बचपन में इनको कथक नृत्य में कई पुरस्कार भी मिले थे।

पसंदीदा चीजें –

  • कंडे पोहे, जुनका बहकर, मोदक माधुरी के पसंदीदा भोजन है।
  • अभिनेता में यह बलराज साहनी और ग्रेगरी पेक को पसंद करती है।
  • माधुरी दीक्षित को नरगिस, मधुबाला, मेरिल स्ट्रीप और इंग्रिड बर्गमैन जैसी अभिनेत्री पसंद है।
  • गरम हवा, गंगा जमुना, शोले, पड़ोसन और चलती का नाम गाडी जैसे फ़िल्में देखना माधुरी को पसंद है।
  • हॉलीवुड की पसंदीदा मूवी – Roman Holiday, Gone With The Wind, All About Eve
  • पसंदीदा नर्तक – हेमा मालिनी, हेलेन, बिरजू महाराज और जीन केली
  • A Quiver Full of Arrows by Jeffrey Archer पुस्तक माधुरी को बहुत पसंद है।
  • माधुरी नारंगी रंग को बहुत पसंद करती है।
  • पसंदीदा इत्र – Nina Ricci, Issey Miyake
  • टेनिस खेलना माधुरी को पसंद है।
  • मालदीव इनका पसंदीदा जगह है जहाँ यह सैर करने जाया करती है।

Madhuri Dixit Career – (कैरियर)

माधुरी दीक्षित के बारे में बहुत कम लोग जानतें है की इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 1984 में एक टीवी शो से की थी, लेकिन वह टीवी शो ज्यादा दिनों तक नहीं चला। बाद में माधुरी ने फिल्मों में डेब्यू किया, इनकी पहली डेब्यू फिल्म अबोध (1984) थी।

बाद में माधुरी दीक्षित ने तेजाब, हम आप के है कौन, बेटा, राजा, दिल तो पागल है, खलनायक, देवदास, रामलखन और साजन जैसी हिट फिल्मों में काम किया और सैकड़ों पुरस्कार और अवार्ड अपने नाम किये।

बताया जाता है की माधुरी ने अपने जीवन में सबसे ज्यादा पैसा (उस ज़माने में) Hum Aapke Hai Kaun फिल्म में लिया था। उस ज़माने में एक अभिनेत्री की जीतनी कुल सम्पति होती थी उतना माधुरी ने एक फिल्म में ले लिए था, बताया जाता है की इन्होने “हम आप के है कौन” फिल्म में 1 करोड़ रुपया फीस लिया था।

माधुरी दीक्षित 1990 से 2002 तक स्टार अभिनेत्री रही, इस काल में इनके मुकाबले कोई भी अभिनेत्री नहीं रही।

Madhuri Dixit Hit Movies – (Madhuri Dixit Biography In Hindi)

  • हम आप के है कौन
  • याराना
  • प्रेम प्रतिज्ञा
  • 100 Days
  • थानेदार
  • दीवाना
  • खतरों के खिलाड़ी
  • जमाई राजा
  • वर्दी
  • तेजाब
  • राजा
  • आजा नचले
  • डेढ़ इश्किया
  • साजन
  • कोयला
  • दिल तो पागल है
  • दिल
  • खलनायक
  • हम तुम्हारे है सनम
  • दयावान
  • प्रेमग्रन्थ
  • लज्जा
  • देवदास
  • गुलाब गैंग
  • टोटल धमाल (Latest 2019)

माधुरी दीक्षित से जुडी रोचक जानकारी

  • माधुरी कहती है की अगर वो एक अभिनेत्री नहीं होती तो एक सूक्ष्म जीव विज्ञानी या एक रोगविज्ञानी होती।
  • यह तायक्वोंडो में भी प्रशिक्षित हैं।
  • नृत्य से माधुरी को बहुत लगाव है वो सप्ताह में कम से कम तीन बार कथक नृत्य का अभ्यास करती है।
  • माधुरी दीक्षित फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार के लिए 13 बार नामित हो चुकी हैं।
  • इन्होंने फिल्म देवदास के एक गीत “कहे छेद छेद मोहे ” में जो घाघरा डाला पहना था, उसका वजन 30 किलो था।
  • राम नेने से माधुरी की पहली मुलाकात इनके भाई के माध्यम से ही हुई थी।

Madhuri Dixit Biography In Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply