Saroj Khan Biography in Hindi – मशूहर कोरियोग्राफर सरोज खान की जीवनी

By | July 3, 2020

Saroj Khan Biography in Hindi – 200 से ज़्यादा फिल्मों में कोरियोग्राफर का काम करने वाली मशहूर (डांसर और कोरियोग्राफर) सरोज खान का जन्म 22 November 1948 में हुआ था। इनका असली नाम निर्मला साधु सिंह नागपाल था। बताया जाता है की पैसे की तंगी की वजह से इन्होने तीन साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। इन्होने बाल कलाकार के रूप में फिल्म नज़राना में पहली बाद अभिनय किया था।

बड़े दुःख से साथ कहना पड़ रहा है की सरोज खान अब इस दुनिया में नहीं रही, आज ही (3 July 2020) मुंबई में उनका देहांत हो गया। सरोज खान गंभीर मधुमेह और संबंधित बीमारी से पीड़ित थी। (कार्डियक अरेस्ट से निधन)

सरोज खान ने फेमस डांसर बी.सोहनलाल से कथक, मणिपुरी, कथकली और भरतनाट्यम डांस की ट्रेनिंग ली थी। बताया जाता है की 13 वर्ष की उम्र में ही इन्होने 41 साल के सोहनलाल से विवाह कर लिया था। इनके पति पहले से ही शादीशुदा और चार बच्चों के पिता थे। शादी के कुछ सालों बाद दोनों के रिश्तें में कुछ परेशानी आने लगी जिसकी वजह से सरोज सोहनलाल को हमेशा के लिए छोड़ मद्रास चली गयी, वहां इन्होने सरदार रौशन खान से दूसरी शादी की और एक बेटी को जन्म दिया।

वर्तमान में इनकी बेटी दुबई में एक डांस स्कूल चलाती है, इनके पति रोशन खान मुस्लिम हैं, इसलिए इन्होने भी इस्लाम धर्म अपना लिया था। सरोज खान पहले असिस्टेंट कोरियोग्राफर का काम करती थी, वर्ष 1974 में आई फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ से वो कोरियोग्राफर बन गयी।

Saroj Khan Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Saroj Khan Biography in Hindi

(1948-2020)

  • नाम – निर्मला साधु सिंह नागपाल
  • उपनाम – मोटी बच्ची
  • जन्म – 22 नवंबर 1948
  • प्रोफेशन – Choreographer (फेमस कोरियोग्राफर)
  • गृहनगर – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • पिता का नाम – स्वर्गीय किशनचंद साधु सिंह
  • माता का नाम – नोनी साधु सिंह
  • भाई एक, बहन तीन
  • धर्म – इस्लाम
  • Affairs/Boyfriends – B. Sohanlal (Choreographer) & Sardar Roshan Khan (Businessman)
  • पति – दोनों बॉयफ्रेंड ही इनके पहले दूसरे पति
  • बेटा – Raju Khan
  • बेटी – Sukanya Khan, Heena Khan
  • कुल सम्पति – $1 Million – $5 Million
  • Height – 148 Cm
  • Weight – 88 Kg
  • Age (as in 2020) – 71-72 Years
  • डेब्यू – Child Artist: Nazarana (1952)
  • Film as Choreographer – Mausam (1975)
  • TV as Judge – Nach Baliye Season 1 (2005)
  • मृत्यु – 3 July 2020 कार्डियक अरेस्ट से निधन

पसंदीदा चींजें –

  • अनिल कपूर, रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन सरोज खान के पसंदीदा हीरो थे।
  • पसंदीदा हीरोइन में Madhuri Dixit, श्रीदेवी को सरोज खान पसंद करती थी।
  • कोरियोग्राफर में प्रभुदेवा इनकी पहली पसंद थे।

Saroj Khan, Educational Qualification, School, College & University के बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है।

Saroj Khan Career (कैरियर)

सरोज खान ने अपने कैरियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में कर दी थी इन्होंने सबसे पहले बालकलाकार के रूप में फिल्म नज़राना (1952) में अभिनय किया था उसके बाद इन्होंने कई वर्षों तक असिस्टेंट कोरियोग्राफर का काम किया।

वर्ष 1975 में आयी फिल्म मौसम से सरोज खान ने फिल्मों में कोरियोग्राफर का काम करने लगी थी। कई वर्षों बाद यह टीवी रिअलिटी शो Nach Baliye Season 1 (2005) में जज की भूमिका में नजर आयी थी। फिल्म नजराना में यह 3 साल की लड़की का रोल किया था जिसमे इनका नाम श्यामा था।

सरोज खान एक फेमस कोरियोग्राफर थी, इन्होंने बॉलीवुड में कई महान हस्तियों को डांस सिखाएं थे। आज भी लोग इनके काम की तारीफ करते है, हिंदी सिनेमा में इनके अमिट योग्यदान के लिए इनको कई बार पुरस्कार और सम्मान भी मिल चुके है।

सरोज खान ने अनगिनत फिल्मों में कोरियोग्राफर का काम किया है। वर्ष 1986 में आई फिल्म ‘नगीना’ सरोज खान के लिए मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म में सरोज ने श्रीदेवी को ‘मैं तेरी दुश्मन गाने’ पर डांस कराया, जो काफी हिट साबित हुआ और इसी गाने की वजह से सरोज को फेम मिला।

सरोज खान ने तेजाब, खलनायक, मिस्टर इंडिया, नगीना, चांदनी, हम दिल दे चुके सनम, देवदास जैसी कई मशहूर फिल्मों के गानों को कोरियोग्राफ किया।

सरोज खान से जुडी रोचक जानकारी – (Saroj Khan Biography in Hindi)

  • सरोज खान पूरे देश में एक बेहतरीन डांस मास्टर के नाम से जानी जाती थी।
  • बताया जाता है की इन्होंने एक भोजपुरी फिल्म का निर्माण भी किया था।
  • नच बलिए, उस्तादों के उस्ताद, नचले विद सरोज खान और बूगी-वूगी जैसे रिअलिटी शो में सरोज खान ने जज की भूमिका निभाई थी।
  • वर्ष 2007 में आई फिल्म जब वी मेट के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, फिल्म गुरु के लिए फिल्मफेयर अवार्ड, 2002 में आई देवदास के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्म लगान के लिए अमेरिकन कोरियोग्राफी अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है सरोज खान।
  • इनकी मृत्यु से हिंदी सिनेमा का एक बहुमूल्य रत्न दुनिया ने खो दिया।

Saroj Khan Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply