Rajnikanth Biography in Hindi – साउथ के मशहूर अभिनेता रजनीकांत की जीवनी

By | December 10, 2020

Rajnikanth Biography in Hindi – रजनीकांत भारत के मशहूर अभिनेता है, साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में लोग इनको काफी पसंद करते हैं, इनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को बंगलुरु, मैसूर राज्य (वर्तमान में कर्नाटक), भारत में हुआ था। इनके जन्म के बारे में कहा जाता है कि इनका जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था। वर्तमान में (2020) यह 69 साल के हो चुके है, अब यह राजनितिक दुनिया में आने की सोच रहे है, बताया जा रहा है की यह जल्द ही अपनी राजनैतिक पार्टी बनाने वाले है इस पोस्ट में आप रजनीकांत की संपूर्ण जीवनी (बायोग्राफी) के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।

रजनीकांत का परिवार – इनके पिता का नाम रामोजी राव गायकवाड़ है और माता का नाम जीजाबाई, सत्यनारायण राव और नागेश्वर राव इनके बड़े भाई हैं। असवथ बालुभाई इनकी बड़ी बहन हैं, लता (निर्माता, संगीतकार) इनकी पत्नी हैं, इनका विवाह 26 फरवरी 1981 को हुआ था। ऐश्वर्या (जन्म – 1982), और सौंदर्या (जन्म – 1984) इनकी दो बेटियां हैं।

Rajnikanth Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Rajnikanth Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – शिवाजी राव गायकवाड़
  • उपनाम – रजनीकांत और थलाइवा
  • प्रोफेशन – अभिनेता, निर्माता, पटकथा लेखक और समाजसेवी
  • जन्म – 12 दिसंबर 1950 बेंगलुरु, भारत
  • राशि – धनु
  • गृहनगर – बंगलुरु, मैसूर राज्य (वर्तमान में कर्नाटक), भारत
  • पहली डेब्यू फिल्म अपूर्व रागगंगल (1975) तमिल
  • पहली कन्नड़ डेब्यू फिल्म – कथा संगमा (1976)
  • पहली हिंदी डेब्यू फिल्म – अंधा कानून (1983)
  • वर्तमान पता – पीओस गार्डन बंगला, चेन्नई
  • शौक – यात्रा करना, किताबें पढ़ना और बागवानी करना
  • पसंदीदा भोजन – मसाला डोसा
  • पसंदीदा हीरो – अमिताभ बच्चन और कमल हासन
  • पसंदीदा हीरोइन – रेखा और हेमा मालिनी
  • पसंदीदा फिल्म – वीर केसरी (कन्नड़)
  • पसंदीदा खेल – क्रिकेट
  • पसंदीदा जगह – हिमालय
  • बाइक – सुजुकी हायाबुसा, सुज़ुकी इंट्रुडर M1800 आरजेड
  • Rajnikanth age – 69 Years (2020)
  • Rajnikanth Height – 173 Cm
  • Rajnikanth Weight – 73 Kg
  • Rajnikanth Net Worth – Rs.376 Crore INR

रजनीकांत की शिक्षा –

रजनीकांत ने अपनी शुरुआती शिक्षा गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल, गवीपुरम, बेंगलुरु से की थी, उसके बाद इन्होंने एमजीआर फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ तमिलनाडु से अभिनय के कोर्स और डिप्लोमा किया बाद में यह फिल्मों की दुनिया में आये।

रजनीकांत का फ़िल्मी कैरियर –

रजनीकांत ने सबसे पहले वर्ष 1975 में तमिल फिल्म अपूर्व रागगंगल में एक अभिनेता के रूप में काम किया था, उसके बाद इन्होंने कन्नड़ फिल्म कथा संगमा (1976) में अभिनय किया, बाद में इन्होंने हिन्दी फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई जहाँ इनको अच्छी सफलता मिली, इनकी पहली हिन्दी फिल्म अंधा कानून (1983) थी, जो दर्शकों को खूब पसंद आयी थी, यहीं से यह एक सुपरस्टार हीरो बन गए थे।

रजनीकांत की पहली व्यावसायिक सफल फिल्म बिल्ला (1980) रही थी, जिसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन की डॉन (1978) की रीमेक बनाई थी।

Rajnikanth Movies – 

Shanti Kranti
Bhrashtachar
Don
Tyagi
Darbar (2020)
2.0 (2018)
Enthiran (2010)
Sivaji (2007)
Petta (2019)
Kabali (2016)
Kaala (2018)
Thalapathi (1991)
Padayappa (1999)

इनके प्रसंशक इनका जन्मदिन (12 दिसंबर) को विश्व शैली दिवस और अंतर्राष्ट्रीय शैली दिवस (International Style Day) के रूप में मानते हैं।

रजनीकांत के पास प्रीमियर पद्मनी फिएट, शेवरले टवेरा, टोयोटा इनोवा, राजदूत और होंडा सिविक जैसी कारों का संग्रह है।

रजनीकांत से जुडी रोचक जानकारी – (Rajnikanth Biography in Hindi)

  • रजनीकांत साउथ इंडियन फ़िल्मी दुनिया के एक बहुत ही पॉपुलर हीरो हैं।
  • बचपन के दिनों में ही इनकी माता का निधन हो गया था।
  • इनके बारे में कहा जाता है कि यह बचपन में बहुत शरारती बालक थे।
  • इन्होंने अपने अभिनय के दौर में एक बढ़ई के रूप में, एक कुली के तौर पर और बीटीएस में एक बस कंडक्टर के रूप में कार्य किया था।
  • इन्होंने अपने कैरियर की शुरुवात कमल हसन के साथ की थी।
  • शुरुवात में 2 सालों तक इनको नकारात्मक भूमिका मिलती रही थी।
  • अपनी 100 वीं फिल्म “श्री राघवेंद्र (1985)” में, रजनीकांत ने एक हिंदू संत राघवेंद्र स्वामी की भूमिका निभाई थी।
  • वर्ष 1988 में रजनीकांत ने अंग्रेजी फिल्म ‘ब्लडस्टोन’, में अभिनय किया था।
  • “राजा चिन्ना रोजा” (1989) इनकी पहली एनिमेशन फिल्म थी।
  • रजनीकांत को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण (2000), और पद्म विभूषण (2016) से सम्मानित किया गया है।
  • इन्होंने रोबोट और रावन जैसी मशहूर फिल्मों में अभिनय किया है।
  • वर्ष 2011 में रजनीकांत ने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का समर्थन किया था।
  • इनके बारे में कहा जाता है कि यह वर्ष 1995 से, अपनी हर फिल्म के बाद वह हिमालय पर जाते हैं।
  • ये वक़्त के बहुत पाबंद है, हमेशा समय से पहुंचते हैं।
  • रजनीकांत विनम्र प्रकृति और सरल सादगी वाले व्यक्तित्व के अभिनेता हैं।
  • स्वामी सच्चिदानंद इनके आध्यात्मिक गुरु थे।
  • रजनीकांत ने श्रीप्रिया के साथ 27 से अधिक फिल्मों में कार्य किया।
  • चेन्नई में इनका एक विवाह हाल भी है जिसका नाम राघवेंद्र मंडपम विवाह हॉल है यह इसके मालिक भी हैं।
  • सिगरेट हवा में उछालकर पीने की इनकी शैली फिल्मों में काफी प्रसिद्ध है।

Rajnikanth Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply