Kamal Haasan Biography in Hindi – अभिनेता कमल हसन का जीवन परिचय

By | December 14, 2020

Kamal Haasan Biography in Hindi – साउथ इंडिया के मशहूर अभिनेता कमल हसन भारतीय सिनेमा के महानायकों में से एक है इनका जन्म 07 Nov 1954 को परमकुडी रामनाथपुरम, मद्रास, भारत में हुआ था। इनके पिता का नाम डी श्रीनिवासन और माता का नाम राजलक्ष्मी है, इनकी दो बेटियां भी है। अभी हाल ही के वर्षों (2017) में कमल हसन ने राजनीति में कदम रखा था। भारत में तमिलनाडु ऐसा प्रदेश है, जहां बहुत सी फिल्मी हस्तियां राजनीति के क्षेत्र में अपना दमखम दिखा चुकी हैं, जैसे पहले अभिनेता मुख्यमंत्री MGR और NTR व जयललिता, अब देखना है की क्या कमल हसन भी इन्हीं की भांति अपने पैर जमा पाते हैं या नहीं? (Actor Kamal Haasan, age, wiki, wife, net worth, religion, awards, daughter, biography & more)

Feb 2018 में कमल हासन ‘मक्कल निधि मय्यम’ नाम की पार्टी बनायीं थी। हसन ने द्रमुक और अन्नाद्रमुक जैसी दमदार पार्टियों संग किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया था। साउथ इंडिया के कमल हसन ऐसे इकलौते भारतीय अभिनेता हैं, जिनके नाम एकेडमी अवॉर्डस में विदेशी भाषा में सबसे ज्यादा नॉमिनी मिले है।

Kamal Haasan Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Kamal Haasan Biography in Hindi

  • नाम – पार्थसारथी श्रीनिवासन
  • वर्तमान और फ़िल्मी नाम – कमल हसन
  • उपनाम – यूनिवर्सल हीरो
  • जन्म – 07 Nov 1954
  • जन्म स्थान – परमकुडी, तमिलनाडु, भारत
  • प्रोफेशन – अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, समाज-सेवी
  • पिता का नाम – डी श्रीनिवासन
  • माता का नाम – राजलक्ष्मी
  • भाई – चारु हासन और चंद्र हासन (अभिनेता)
  • बहन – नलिनी रघु
  • राशि – वृश्चिक
  • धर्म – हिन्दू
  • गृहनगर – चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
  • डेब्यू फिल्म कलत्तूर कन्नम्मा (1959, बाल कलाकार के रूप में)
  • अभिनेता के रूप में पहली फिल्म – अरंगेत्रम (मुख्य अभिनेता, 1973)
  • पत्नी – वाणी गणपति (डांसर, 1978-88) और सारिका ठाकुर (अभिनेत्री, 1988-04)
  • वर्तमान वैवाहिक जीवन – जीवन साथी से अलग
  • बेटी – श्रुति हासन (अभिनेत्री), अक्षरा हासन (अभिनेत्री) और सुब्बलक्ष्मी
  • कुल सम्पति (Net worth) – 600 करोड़ रुपए

कमल हसन की पसंदीदा चीजें –

  • खाने में – करिमेने मछली
  • पसंदीदा अभिनेता – नागेश, शिवाजी गणेशन, एम.जी. रामचंद्रन और राजेश खन्ना
  • पसंदीदा अभिनेत्री – श्रीदेवी और श्रीप्रिया
  • फ़िल्में – बाइसिकल थीफ, मुगल-ए-आज़म और शोले
  • पुस्तकें – Amma Vandhaal by Thi. Janakiraman and Marapasu by Thi. Janakiraman

कमल हसन की शुरुआती शिक्षा Sir M.Ct.Muthiah Chettiar Boys HS School, Chennai और हिंदू उच्च माध्यमिक विद्यालय, चेन्नई से हुई थी, आगे की शिक्षा के बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है।

कमल हसन वर्तमान में एक फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता भी है साथ में वह एक राजनीतिक पार्टी के मुखिया भी है। लेखक, गीतकार, पार्श्व गायक और कोरियोग्राफर की दुनिया में भी उनका कुछ नाम आता है। पहली बार कमल हसन बचपन में 4 साल की उम्र में काम किया था।

विवाद

  • उनकी फिल्म हे राम’ को राजनीतिक दलों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
  • 2013 में, उन्हें तमिलनाडु छोड़ने की धमकी दी गई थी, क्योंकि उनकी Movie ‘विश्वरूपम’ के लिए ‘हिंदू मक्कल काची ‘(एक राजनीतिक दल), थियेटर ओनर्स एसोसिएशन और मुस्लिम समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया।
  • July 2017 में, ‘हिंदू मक्कल काची’ ने कमल हसन के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करवाई थी

वास्तव में कमल हसन एक अच्छे फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे मगर समय के बहाव में वो एक अच्छे अभिनेता बने बाद में यह निर्माता और निर्देशक भी बने। बताया जाता है की कमल हसन भारतीय फिल्म जगत के ऐसे अभिनेता है जिनको 18 साल की उम्र में ही फिल्मफेयर अवार्ड्स मिल गया था।

पुरस्कार और अवार्ड – (Kamal Haasan Biography in Hindi)

  • 1960 Best Child Artist Awards
  • 1975 Best Tamil Actor Awards
  • 1974 Best Malayalam Actor Awards
  • 1981 Best Telugu Actor Awards
  • 1982 Best Actor Awards (Movie: Moondram Pirai)
  • 1985 Best Hindi Actor Awards (Movie: Saagar)
  • 1988 Best Kannada Actor Awards
  • 1985 Best Hindi Supporting Actor

कमल हसन से जुडी रोचक जानकारी –

  • वर्ष 1977 में आयी फ़िल्म ’16 भयानिथानिले’ की व्यावसायिक सफलता के बाद कमल हासन स्टार कलाकार बन गए थे।
  • वर्ष 1982 कमल हसन की एक और सुपरहिट तमिल फ़िल्म ‘मुंदरम पिरई’ रिलीज़ हुई।
  • वर्ष 1985 में कमल हसन रमेश सिप्पी के फिल्म ‘सागर’ में ऋषि कपूर और डिंपल कपाडिया के साथ नज़र आये।
  • 1985 में कमल हसन की एक और सुपरहिट फ़िल्म ‘गिरफ़्तार’ प्रदर्शित हुई, जिसमें उन्हें सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला।
  • कमल हसन अपने जीवन में बहुत सारी प्रॉपर्टी, पैसा, नाम कमाया है आज भी वो साउथ के स्टार हीरो माने जाते है।
  • 70 के दशक में अपने पिता के जोर देने पर कमल हसन ने अपनी पढाई छोड़ दी थी, और फ़िल्मी दुनिया में चले आये थे।
  • पिता के कहने पर हसन ने नृत्य की भी शिक्षा हासिल की उसके बाद वो फ़िल्मों में सहायक नृत्य निर्देशक के रूप काम करने लगे थे।
  • ‘पुष्पक विमान’ (द लव चेरियट) इनकी पहली भारतीय रंगीन फिल्म थी।
  • यह एक ऐसे अभिनेता भी रह चुकें हैं जिनकी 7 फ़िल्में ऑस्कर के लिए भी गयीं थीं।
  • ‘नायगन’ इनकी 100 शीर्ष महानतम फिल्मों में से एक थी।
  • यह एक ऐसे हीरो भी रहें है जिन्होंने वर्ष 1994 में 1 करोड़ रुपए का वेतन प्राप्त किया था।
  • यह एक ऐसे अभिनेता भी हैं जिन्होने एक वर्ष (1982) में 5 हिट फिल्में दी थी।

कमल हसन की सुपरहिट फ़िल्में –

  • Vettaiyaadu Vilaiyaadu
  • Aalavandhan
  • Guna
  • Apoorva Sagodharargal
  • Thevar Magan
  • Unnaipol Oruvan
  • Michael Madana Kama Rajan
  • Moondram Pirai

Kamal Haasan Biography in Hindi आपको कैसी लगी?

मशहूर अभिनेत्री रेखा का जीवन परिचय

Leave a Reply