Amirsh Puri Biography in Hindi – स्वर्गीय अमरीश पुरी की जीवनी

By | December 14, 2020

Amirsh Puri Hindi Biography – अमरीश पुरी भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे, इनका जन्म 22 जून 1932 में नवांशहर, पंजाब, भारत में हुआ था। इन्होंने सैकड़ों फिल्मों में खलनायक की भूमिका में अभिनय किया था, फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो से काफी पॉपुलर हुए थे अमरीश पूरी। 12 जनवरी 2005 को 72 वर्ष की उम्र में ब्रेन हेमरेज की वजह से इनका निधन हो गया। इनकी कलाकारी को आज भी लोगों फिल्मों में याद रखते है। इन्होंने फिल्म प्रेम पुजारी (1970) से अपने फ़िल्मी कैरियर को शुरू किया था।

अमरीश पूरी का परिवार – इनके पिता का नाम लाला निहाल चंद पुरी था और माता का नाम वेद कौर, चमन पुरी इनके भाई हैं हरीश पुरी इनके छोटे भाई हैं, चंद्रकांता इनकी बड़ी बहन हैं। वर्ष 1957 में इनका विवाह उर्मिला दिवेकर के साथ हुआ था। इनकी दो संतानें हैं राजीव और नमत्रा।

Amirsh Puri Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Amirsh Puri Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – अमरीश लाल पुरी
  • प्रोफेशन – अभिनेता (ज्यादातर खलनायक की भूमिका में)
  • प्रसिद्धि – मोगैम्बो (फिल्म – मिस्टर इंडिया)
  • जन्म – 22 जून 1932 नवांशहर, पंजाब
  • मृत्यु – 12 जनवरी 2005, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • मृत्यु का कारण – ब्रेन हेमरेज
  • अंतिम संस्कार – शिवजी पार्क श्मशान घाट
  • पहली डेब्यू फिल्म – प्रेम पुजारी (1970)
  • पहली कन्नड़ फिल्म – कादु (1973)
  • पहली पंजाबी फिल्म – सत श्री अकाल (1977)
  • पहली तेलुगू फिल्म – कोंदुरा (1978)
  • पहली हॉलीवुड फिल्म – गांधी (1982)
  • Amirsh Puri Height – 178 Cm
  • Amirsh Puri Net Worth – $20 million (2005)
  • एक फिल्म में काम करने के लिए वेतन – लगभग 1 करोड़
  • शिक्षा – बी.एम महाविद्यालय, शिमला, हिमाचल प्रदेश से ग्रेजुएट।

अमरीश पूरी का फ़िल्मी कैरियर –

अमरीश पूरी ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत वर्ष 1970 में हिन्दी फिल्म “प्रेम पुजारी” से की थी, उसके बाद इन्होंने कन्नड़, पंजाबी, तेलुगू और हॉलीवुड की फिल्मों में अभिनय किया, इनकी खलनायिकी लोगों को इतनी पसन्द आती है की लोग आज भी इनकी फिल्मों को खूब पसंद करते हैं।

फिल्मों में आने से पहले अमरीश पूरी वर्ष  1969 में रंगमंच के कार्यक्रम किया करते थे, जिसके लिए इनको कई बार संगीत नाटक अकादमी से कई सारे पुरस्कार भी मिले थे। वर्ष 1986 में आयी फिल्म “मेरी जंग” में इनको सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

फिल्म घातक, विरासत “सूरज का सांतवा घोड़ा” जैसी फिल्मों में अच्छे अभिनय के लिए इनको कई अवार्ड और पुरस्कार मिले थे। पूरब की लैला, पश्चिम का छैला और हैल्लो इंडिया (2009) इनकी आखिरी फिल्म बताई जाती है।

Amrish Puri Hit Movies –

Mr. India
Ghayal
Koyla
Rishtey
Hutchul
Deewana
Nayak
Mujhse Saadi Karogi
Bhumika
Mujrim
Thalapathi
Kaalapani
Karan Arjun
Jeet
Dilwale Dulhania Le Jayenge
Meri Jung

अमरीश पूरी से जुडी रोचक जानकारी – (Amirsh Puri Biography in Hindi)

  • सुभाष घई इनके पसंदीदा फिल्म निर्माता है।
  • एस.डी बर्मन और आर.डी बर्मन इनके पसंदीदा निर्देशक है।
  • के.एल सहगल और किशोर कुमार के संगीत अमरीश पूरी को बहुत अच्छे लगते थे।
  • अमरीश पूरी व्यायाम के बहुत शौकीन थे, इन्होने अपनी लाइफ इसे कभी नहीं छोड़ा था।
  • दैनिक दिनचर्या में समाचार पत्रों का पढ़ना अमरीश को अच्छा लगता था।
  • अमरीश पूरी ने कुछ दिनों तक कर्मचारी राज्य बीमा निगम श्रम और रोजगार मंत्रालय (ईएसआईसी) में नौकरी भी की थी।
  • इब्राहिम अल्काज़ी ही वो ब्यक्ति थे जो अमरीश को वर्ष 1961 में थिएटर में मिले थे।
  • किसी ज़माने में अमरीश सत्यदेव दुबे के नाटकों में पृथ्वी थिएटर में काम करते थे।
  • इनके बारे में कहा जाता है की यह 40 साल की उम्र में फिल्मों में कार्य करना शुरू किये थे।
  • इनके बारे में कहा जाता है की इनके जैसा बेहतरीन खलनायक कोई नहीं होगा।
  • अमरीश पूरी ने अपनी कर्कश आवाज़ और तीव्र अभिव्यक्ति की वजह से सिनेमा में इतना बड़ा नाम कमाया था।

Amirsh Puri Biography in Hindi से जुडी जानकारी कैसी लगी ?

अभिनेता प्राण का जीवन परिचय

Leave a Reply