Nitish Bhardwaj Biography in Hindi – महाभारत के कृष्ण नीतीश भारद्वाज की जीवनी

By | June 18, 2020

Nitish Bhardwaj Biography in Hindi – भारत के सबसे लोकप्रिय टीवी धारावाहिक (सीरियल) में से एक महाभारत में सुपर अभिनय करने वाले भगवान श्री कृष्ण (नीतीश भारद्वाज) का जीवन परिचय।

नीतीश भारद्वाज का जन्म 2 June 1963 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वर्तमान (2020) में यह 57 साल के है, इन्होंने ने हिन्दी, मलयालम, और मराठी भाषा की फिल्मों में काम किया है, साथ में इन्होंने टीवी धारावाहिक महाभारत (1988) में भगवान कृष्ण का रोल किया था। वर्ष 2013 में नितीश भारद्वाज ने मराठी मूवी “पितृ ऋण” में राइटर और डायरेक्टर की भूमिका भी निभा चुके है। नीतीश भारद्वाज एक अच्छे Actor, Director, Screenwriter, Producer, Politician और Veterinary Surgeon भी है।

Nitish Bhardwaj Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Nitish Bhardwaj Biography in Hindi

  • नाम – नीतीश भारद्वाज
  • उपनाम – भगवान श्री कृष्ण
  • जन्म – 2 June 1963 को मुंबई
  • जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • प्रोफेशन – एक्टर, डायरेक्टर, राइटर
  • पिता का नाम – Janardan C. Upadhyay (बॉम्बे हाई कोर्ट में सीनियर वकील)
  • माता का नाम – Sadhana Upadhyay (मराठी लेक्चरर)
  • पहली पत्नी – Monisha Patil (m. 1991; div. 2005)
  • दूसरी पत्नी – Smita Gate (an IAS officer) (m. 2009-present)
  • सन्तान – Monisha Patil (पहली पत्नी से), Devyani and Shivranjani (दूसरी पत्नी से)
  • Scripture – भगवत गीता
  • राजनितिक कैरियर – Bharatiya Janata Party (BJP) (1995 – 2007)
  • प्रसिद्ध रोल – B. R. Chopra द्वारा बनाया गया टीवी धारावाहिक में कृष्ण का
  • कुल सम्पति – 68 करोड़

नीतीश भारद्वाज की शिक्षा –

नीतीश भारद्वाज ने अपनी शुरुआती शिक्षा Gokhle Education Society’s DGT High School, Mumbai से की थी, उसके बाद इन्होंने Robert Money School, Proctor Road, Mumbai से अपनी आगे की पढ़ाई की, बाद में ये Bombay Veterinary College, Mumbai और Wilson College, Chowpatty, Mumbai से Bachelor of Veterinary Science & Animal Husbandry और B.Sc किये। पढ़ाई पूरी होने के बाद पहली बार नीतीश भारद्वाज हिन्दी फिल्म में अभिनय करने के लिए गए।

नीतीश भारद्वाज का फ़िल्मी, टीवी और राजनितिक कैरियर –

नीतीश भारद्वाज कॉलेज के दिनों से ही नाटकों में अभिनय और निर्देशन का काम किया करते थे। अपनी कला को निखारने के लिए उन्होंने एक थिएटर ग्रुप को ज्वॉइन भी किया था।

नीतीश भारद्वाज ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 1988 में हिंदी फिल्म त्रिशंगी से की थी उसी वर्ष इन्होंने महाभारत सीरियल (1988) में भी काम करना शुरू किया था, बाद में यह वर्ष 1991 में मलयालम फिल्म Njan Gandharvan में काम किये, उसके पहले इन्होने एक मराठी फिल्म (Khatyal Sasu Nathal Sun) में वर्ष 1987 में काम किया, फिर इन्होने वर्ष 2013 में अपनी मराठी मूवी डायरेक्ट की थी जिसका नाम था Pitru Roon, यह मूवी काफी हिट रही।

आज भी नितीश भारद्वाज फिल्म और टीवी की दुनिया से जुड़े है वो मराठी फ़िल्में बनाते है साथ में कई टीवी सीरियल में काम करते है। नीतीश भारद्वाज ने महाभारत में कृष्ण भगवान का सुपर रोल किया था इस रोल में यह इतने फिट हो गए थे की लोग इनको सचमुच का भगवान मानने लगे थे, उन दिनों की बात है जब महाभारत बना था तब नितीश भारद्वाज जहाँ भी जाते थे लोग उनको भगवान की तरह पूजने लगते थे। बताया जाता है की नितीश को लोगों ने कृष्ण के रूप में बहुत पसंद किया आज भी जब किसी ऐसे सीरियल की बात होती है जिसमे श्रीकृष्ण के रोल की बात आती है तो सबसे पहले नितीश भारद्वाज का ही नाम लिया जाता है।

नीतीश भारद्वाज वर्ष (1995 से 2007) तक राजनीति में रहे वो बीजेपी पार्टी के सदस्य रहे। वर्ष 1996 में इन्होंने दो सीट पर लोक सभा चुनाव लड़ा था जिसमे से वो अपनी एक सीट (Jamshedpur) से चुनाव जीते वर्ष 1999 में ये एक बार फिर चुनाव लड़े मगर इसमें इनकी हार हो गयी थी।

टीवी सीरियल की बात करें तो नीतीश भारद्वाज ने अपने जीवन में महाभारत (Mahabharat), विष्णु पुराण, रामायण, गीता, मन में है विश्वास जैसे टीवी धारावाहिक में काम किये है। यह जिस भी सीरियल, फिल्म और टीवी शो में अभिनय किये हर जगह सफल रहे लोगों ने इनको खूब पसंद किया आज भी लोग इनको खूब पसंद करते है कोरोना काल में यह कई बार न्यूज़ चैनलों पर आ चुके है आपने भी देखा होगा। महाभारत सीरियल के बाद ही नीतीश भारद्वाज का कैरियर बुलन्दियों पर पंहुचा था।

अवार्ड – (Nitish Bhardwaj Biography in Hindi)

  • वर्ष 2014 में बेस्ट डायरेक्टर का स्क्रीन अवार्ड मिला।
  • Maharashtra State Film Awards for 2nd Best Director in 2014
  • Marathi film Pitru Roon में इनको वर्ष 2013 में अवार्ड मिला था।

नीतीश भारद्वाज की पसंदीदा चीजें –

  • भगवत गीता
  • शुद्ध शाकाहारी भोजन
  • योग
  • बुक पढ़ना
  • घूमना
  • भक्ति संगीत सुनना

Nitish Bhardwaj Movies –

  • Trishagni (1988)
  • Nache Nagin Gali Gali (1989)
  • Njan Gandharvan (1991)
  • Sangeet (1992)
  • Prem Shakti (1994)
  • Chirayu (2011)
  • Mahabharat Aur Barbareek (2013)
  • Mohenjo Daro (2016)
  • Kedarnath (2018)

आज के समय में यह कई फिल्मों में पिता का रोल भी करते है इस समय यह मुंबई में रहते है इनके बच्चे सभी लंदन में रहते है यही है नीतीश भारद्वाज का जीवन परिचय उम्मीद करते है Nitish Bhardwaj Biography in Hindi आप को जरूर पसंद आयी होगी ?

Leave a Reply