Kailash Satyarthi Biography in Hindi – कैलाश सत्यार्थी की जीवनी

By | August 15, 2021

इंडिया बायोग्राफी ब्लॉग में आप का स्वागत है, आज इस पोस्ट में आप भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल-श्रम के विरुद्ध पक्षधर और शांति के सेक्टर में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले महान ब्यक्तित्व कैलाश सत्यार्थी के जीवन परिचय से जुडी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जानतें है कि कौन हैं कैलाश सत्यार्थी?

कैलाश सत्यार्थी का परिचय –

कैलाश सत्यार्थी भारत के एक महान बाल अधिकार कार्यकर्ता, प्रारंभिक बाल शिक्षा कार्यकर्ता हैं, इनका जन्म 11 जनवरी 1954 (आयु 67) विदिशा, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था। वर्तमान में यह सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं, और भारत का नाम देश दुनिया में पॉपुलर कर रहे हैं। यह बचपन बचाओ आन्दोलन से जुड़े रहे हैं, यह इन्ही के द्वारा चलाया गया आंदोलन है। इनके परिवार में इनकी पत्नी सुमेधा, पुत्र, पुत्रवधू तथा पुत्री हैं। यह एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ – साथ एक अच्छे पाकशास्त्री (कुक) भी हैं।

Kailash Satyarthi Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

kailash-satyarthi biography in hindi

कैलाश सत्यार्थी भारत के एक महान बाल अधिकार कार्यकर्ता, प्रारंभिक बाल शिक्षा कार्यकर्ता हैं, इनका जन्म 11 जनवरी 1954 (आयु 67) विदिशा, मध्य प्रदेश, भारत में हुआ था।

वास्तविक नाम – कैलाश सत्यार्थी
जन्म – 11 जनवरी 1954
जन्म अस्थान – विदिशा, मध्य प्रदेश
प्रोफेशन – सामाजिक कार्यकर्ता
आन्दोलन – बचपन बचाओ
शिक्षा – सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान, विदिशा
पुरस्कार – मलाला युसुफ़ज़ई के साथ सम्मिलित रूप
अंतराष्ट्रीय पुरस्कार – शान्ति का नोबेल पुरस्कार (2014 में)
वेबसाइट – kailashsatyarthi.net
धर्म – हिन्दू
अध्यक्ष – ‘ग्लोबल मार्च अगेंस्ट चाइल्ड लेबर
इनको ह्युमेनीटेरियन पुरस्कार भी मिला है।

कैलाश सत्यार्थी की शिक्षा –

इनके बारे में विकिपीडिया पर बताया गया है कि इन्होने सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान, विदिशा से अपनी शिक्षा ग्रहण की हैं, आगे की जानकारी आप यूट्यूब या गूगल से ले सकते हैं। वैसे इन्होने विदिशा से शिक्षा लेने के सामाजिक कार्यों में ही अपने जीवन को लगा दिया और यह इस सेक्टर में काफी नाम कमाए और देश को शान्ति के सेक्टर में नॉवल पुरस्कार दिलवाये। इनके बारे में कहा जाता है कि यह पेशे से एक बिधुत इंजीनियर भी हैं।

कैलाश सत्यार्थी का सामाजिक कैरियर –

कैलाश सत्यार्थी ने अपने सामाजिक कैरियर को 1980 में बचपन बचाओ आन्दोलन को अस्थापित करके किया था। बाद में इन्होने कई सामाजिक कार्यों को किये और देश को एक नॉवल पुरस्कार दिलवाया। यह हमेशा से बाल-श्रम के विरुद्ध रहे हैं, यह विश्व भर के 144 देशों के 83,000 से अधिक बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर चुके हैं। इनके अच्छे कार्यों के लिए इनको वर्ष 1999 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ द्वारा बाल श्रम की निकृष्टतम श्रेणियों पर संधि सं॰ 162 के लिए अंगीकृत किया गया था। यह दुनिया भर के सरकारों के लिए एक प्रमुख मार्गनिर्देशक के रूप में भी रहे हैं।

कैलाश सत्यार्थी को मिले पुरस्कार –

कैलाश सत्यार्थी को विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों व पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है जैसे –

  • वर्ष 2014 का नोबेल शान्ति पुरस्कार
  • वर्ष 2009 में डिफेण्डर्स ऑफ डेमोक्रैसी पुरस्कार (अमेरिका)
  • वर्ष 2008 मे अल्फांसो कोमिन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार (स्पेन)
  • वर्ष 2007 में इनको इटली के सिनेट का स्वर्ण पदक भी मिला है।
  • वर्ष 2006 में इनको फ्रीडम पुरस्कार (US) भी मिला था।

ऐसे न जाने कितने पुरस्कार कैलाश सत्यार्थी को मिले हैं जिनकी लिस्ट आप विकिपीडिया पर देख सकते हैं।

कैलाश सत्यार्थी से जुडी रोचक जानकारी – (Kailash Satyarthi Biography in Hindi)

  • कैलाश सत्यार्थी दुनिया भर में ख्याति प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
  • इन्होने देश दुनिया में भारत का नाम ऊँचा किया है।
  • यह बच्चों के लिए बहुत सारे आन्दोलन और कार्यक्रम कर चुके हैं।
  • देश दुनिया का कोई भी बच्चा मजदूरी न करे इनका यह लक्ष्य है।
  • यह दुनिया भर की कई सरकारों से पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।

Kailash Satyarthi Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply