Dipika Chikhlia Biography in Hindi – रामायण की सीता (दीपिका चिखलिया) का जीवन परिचय

By | May 4, 2020

Dipika Chikhlia Biography in Hindi – रामायण की सीता दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुम्बई में हुआ था, इनके पिता का नाम राजेश है। माता का नाम ज्ञात नहीं है। इनकी दो बेटियां है, जूही टोपीवाला और निधि टोपीवाला (Juhi Topiwala and Nidhi Topiwala) धर्मिक ग्रन्थ रामायण सीरियल में आने से पहले यह फिल्मों में एक अभिनेत्री थी। वर्ष 1983 में आयी मूवी Sun Meri Laila (सुन मेरी लैला) में इन्होंने जबरदस्त अभिनय किया था यह फिल्म इतनी हिट हुई की सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इन्होंने कन्नड़, मलयालम, तमिल बंगाली भाषा के फिल्मो में भी अच्छा अभिनय किया है इस समय (May 2020) यह 55 वर्ष की है।

Dipika Chikhlia Biography in Hindi – संछिप्त जीवन परिचय

Dipika Chikhlia Biography in Hindi

नाम – दीपिका चिखलिया
उपनाम – चिखलिया टोपीवाला
प्रसिद्ध नाम – रामायण की सीता, देवी सीता
(“Sita” in Ramanand Sagar’s “Ramayan”)
जन्म – 29 अप्रैल 1965
जन्म स्थान – मुम्बई महाराष्ट्र, भारत
पिता का नाम – राजेश
माता का नाम – ज्ञात नहीं है
Height (approx.) – 158Cm
टीवी सीरियल – Rishte-Naate (1980)
पहली मूवी – Bollywood Film: Sun Meri Laila (1983)
पहली मलयालम मूवी – Ithile Iniyum Varu (1986)
पहली भोजपुरी मूवी – Sajanwa Bairi Bhaile Hamar (1987)
वडोडरा से पार्लियामेंट मेंबर (1991)
वर्तमान पता – 46, Presidency Society, Kashivishwanath, N.S. Road No. 7, Juhu Scheme, Mumbai-400049
धर्म – हिंदी
राष्ट्रीयता – भारतीय
पसंदीदा – पढ़ना, लिखना, गाना गुनगुना और पेंटिंग करना
शादी – 22 November 1991
पति – Hemant Topiwala (Businessman)
इनके पास केवल दो बेटी ही है।
पसंदीदा भोजन – कढ़ी
राजनेता पसंद करती है – अटल बिहारी बाजपेयी और सुसमा स्वराज
खेल में इनको Badminton, Swimming बहुत पसंद है।
जाना पसंद करती है – Canada, Maldives, Mauritius, Nepal, U.K & U.S.A

दीपिका चिखलिया (रामायण की सीता) की कुल सम्पति $5 million लगभग 38Cr. करोड़ है।

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया की शिक्षा – (Deepika Chikhalia Education)

बताया जाता है की इन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बेचलर ऑफ़ आर्ट (BA) की डिग्री हासिल की थी। कहने का मतलब सीता जी बी ए पास है।

दीपिका चिखलिया का परिवार – (Deepika Chikhalia Family)

वर्तमान में सीता जी के परिवार में इनके पति (हेमंत) और दो बेटी है। पति हेमंत का कास्मेटिक कंपनी है जिसकी देख रेख और मार्केटिंग का काम दीपिका चिखलिया (सीता जी) ही देखती है।

दीपिका चिखलिया (सीता जी) का रामायण कैरियर –

Deepika Chikhalia Ramayan Career (1986-90) – फिल्मों में अच्छा अभिनय करने के बाद दीपिका चिखलिया का बहुत नाम हुआ अभिनेत्री के रूप में यह इतनी फेमस हो गयी थी लोग इनको खूब पसंद करने लगे थे, इसी बीच रामानंद द्वारा रामायण सीरियल बनाने की बात चल रही थी उसके लिए रामानंद को सीता का रोल करने के लिए एक अच्छी कलाकार की जरुरत होने लगी थी, तब किसी के द्वारा उनको दीपिका चिखलिया के बारे में पता चला उसके बाद रामायण के प्रोडूसर रामानंद ने इनसे रामायण में सीता का रोल अदा करने के लिए कहा।

वर्ष 1986-87 में दीपिका चिखलिया (सीता जी) ने धार्मिक सीरियल रामायण में सीता का रोल किया था। इस अभिनय से दीपिका चिखलिया इतनी पॉपुलर हो गयी थी की लोग इनको सच में सीता माँ कहकर पुकारते थे, ये जहां भी जाती थी लोग इनके चरण में गिर जाते थे। इतना मान सम्मान इनको रामायण से मिला था आज भी जब कभी रामायण की चर्चा चलती है तो इनके अभिनय के बारे में बात जरूर होती है।

बताया जाता है की जिस रामायण में इन्होंने अभिनय किया था उसका पहला एपिसोड 25 January 1987 को टीवी पर प्रसारित हुआ, और अंतिम एपीसोड 31 July 1988 को प्रसारित किया गया।

बाद में इन्होंने लवकुश लीला उत्तर रामायण में भी वर्ष 1990 में अभिनय किया। रामानंद ने पहली बार लंका खण्ड तक ही रामायण बनाया था बाद में लोगों ने बाल्मीकि द्वारा लिखी गयी रामायण को भी उत्तर रामायण के नाम से बनाने के लिए उनपर दबाव बनाया उसके बाद उन्होंने उत्तर रामायण बनाया जिसमे दीपिका (सीताजी) ने काम किया।

दीपिका चिखलिया (सीता) की फ़िल्में – (Deepika Chikhalia Movies)

  • Sun Meri Laila (1983)
  • Ithile Iniyum Varu (1986) (Malayalam)
  • Sajanwa Bairi Bhaile Hamar (1987) (Bhojpuri)
  • Indrajith (1989) (Kannada)
  • Asha O Bhalobasha (1989) (Bengali)
  • Yamapasam (1989) (Telugu)
  • Jode Rahejo Raj (1989) (Gujarati)
  • Idathu Pillai (1990) (Tamil)

दीपिका चिखलिया (सीता) टीवी सीरियल (धारावाहिक) –

रामानंद सागर (रामायण) 1986-90
रिश्ते नाते (1980) इसी से इन्होंने अपने जीवन की शुरुआत की थी।

Deepika Chikhalia Political Career –

वर्ष 1991 में यह बीजेपी ज्वाइन कर ली उसके बाद ये बड़ोदरा, गुजरात से सांसद में चुनाव लड़ी थी जिसमे इनकी जीत हुई थी, इस तरह से यह राजनीति में आयी।

Deepika Chikhalia Now (रामायण की सीता इस समय) –

यह इस समय अपने पति की कॉस्मेटिक कंपनी चलाती है, साथ में बेटियों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देती है और अपने घर मुंबई में रहती है, घर की सारी जिम्मेदारी भी यह बखूबी निभाती है।

वैसे इनको रामायण के बाद कई फिल्मों के लिए ऑफर आया मगर इन्होने छवि बनाये रखने के लिए फिल्मो में काम करना कम कर दिया, कुछ दिनों पहले ये बाला मूवी (फिल्म Bala 2020 आयुष्मान खुराना) में दिखी थी। जिसमे इन्होंने माँ का रोल अदा किया था। अब यह कभी कभार ही फिल्मों में छोटे मोठे रोल किया करती है।

दीपिका चिखलिया (रामायण की से जुडी रोचक जानकारी –

  • यह एक अभिनेत्री, नेता, और टीवी कलाकार रह चुकी/है।
  • पेंटिंग करना बहुत पसंद है इन्होंने कुछ समय पहले अपनी पेंटिंग प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट की थी।
  • इनकी दो बेटियां है।
  • पति की कॉस्मेटिक कंपनी है।
  • इनकी एक बेटी मेकअप अर्टिस्ट भी है।
  • दूरदर्शन पर इनके धारावाहिक रामायण का प्रसारण हुआ था।
  • बताया जाता है की इनका निरमा सुपर डिटरजन पाउडर का ऐड दूरदर्शन पर काफी लोकप्रिय रहा।

Dipika Chikhlia Biography in Hindi, से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी? जानकारी अच्छी लगे तो शेयर करना न भूलें।

Leave a Reply