Shraddha Kapoor Biography in Hindi – अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का जीवन परिचय

By | July 19, 2020

Shraddha Kapoor Biography in Hindi – श्रद्धा कपूर एक मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री और गायिका है, इनका जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई के मिश्रित जातीय परिवार में हुआ था। इनके पिता शक्ति कपूर (अभिनेता) है, और माता शिवांगी कोल्हापुरे है। सिद्धांत कपूर (अभिनेता, निर्देशक) इनके भाई है। (Shradha Kapoor, age, hot, instagram, movies, marriage, height, wiki, birthday, first movie, net worth, biography & more)

श्रद्धा कपूर ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2010 में फिल्म तीन पत्ती से शुरू किया था, तब से यह हिंदी (बॉलीवुड) की फिल्मों में सक्रिय है।

Shraddha Kapoor Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Shraddha Kapoor Biography in Hindi

  • नाम – श्रद्धा कपूर
  • उपनाम – चिरकूट
  • जन्म – 3 मार्च 1987
  • जन्म अस्थान – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
  • गृहनगर – मुंबई, महाराष्ट्र
  • प्रोफेशन – अभिनेत्री
  • लम्बाई (Height) – 165 Cm
  • वजन (Weight) – 52 Kg
  • पिता – शक्ति कपूर (अभिनेता)
  • माता – शिवांगी कोल्हापुरे
  • भाई – सिद्धांत कपूर (अभिनेता, निर्देशक)
  • वर्तमान पता – 7 वीं मंजिल, पाल्म बीच, गांधीग्राम रोड, जुहू, मुंबई
  • शौक/अभिरुचि – जूते एकत्र करना, खाना बनाना, पढ़ना
  • बॉयफ्रैंड्स एवं अन्य मामले – आदित्य रॉय कपूर (अभिनेता)
  • पति – लागु नहीं (अभी अविवाहित है)
  • सैलरी – एक फिल्म का 5 करोड़ रुपया चार्ज लेती है श्रद्धा कपूर
  • कुल सम्पति (Net Worth) – (लगभग 90 करोड़)
  • कार संग्रह – मर्सिडीज एमएल एसयूवी
  • आधी मराठी और आधी पंजाबी हैं, श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor Education –

श्रद्धा कपूर ने अपनी पहली शिक्षा जमनाबाई नरसी स्कूल, मुंबई से की थी, उसके बाद यह अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई में पढ़ी थी, बोस्टन विश्वविद्यालय, अमेरिका में पढाई करने गयी थी, मगर कुछ ही दिनों में इन्होने पढाई छोड़ दी। बताया जाता है की यह 12वीं पास है उसके आगे की पढाई के बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है।

पसंदीदा चीजें –

  • श्रद्धा कपूर को मछली करी, रवा फ्राइड फिश, खो सुवे और जलेबी बहुत पसंद है।
  • बॉलीवुड अभिनेता में यह शक्ति कपूर, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और आमिर खान को पसंद करती है।
  • हॉलीवुड में इनकी पसंद के हीरो जॉनी डेप और एड्वर्ड नॉर्टन है।
  • बॉलीवुड की हीरोइन में यह वहीदा रहमान, नूतन, पद्मिनी कोल्हापुरे, माधुरी दीक्षित, और प्रियंका चोपड़ा को पसंद करती है।
  • हॉलीवुड की हीरोइन में यह नताली पोर्टमैन (Natalie Portman) को पसंद करती है।
  • पसंदीदा फिल्म – प्यासा (1957)
  • हॉलीवुड की पसंदीदा फिल्म – The Shawshank Redemption (1994), Central Station (1998), The Godfather (1972), Monster (2003), Boys Don’t Cry (1999)
  • मोहित सूरी इनके पसंदीदा फिल्म निर्देशक है।
  • लेडी गागा इनके पसंदीदा संगीतकार है।
  • पसंदीदा गाना – With the Sunshine By Ocean Drive
  • जैक कैनफील्ड इनके पसंदीदा लेखक है।
  • पसंदीदा पुस्तकें – Shantaram by Gregory David Roberts, Harry Potter (Literary Series) by J. K. Rowling
  • पसंदीदा स्थान – पेरिस
  • पसंदीदा रंग – बैंगनी और पीला
  • पसंदीदा इत्र – Michael Kors

Shraddha Kapoor Career –

श्रद्धा कपूर ने अपने कैरियर की शुरुआत तीन पत्ती (2010) फिल्म से की थी, उसके बाद इन्होने फिल्म Luv Ka The End (2011), Gori Tere Pyaar Mein, Aashiqui2 (2013), Haider, Ek Villain (2014), ABCD 2 (2015), Rock On2, Baaghi (2016), Half Girlfriend, Ok Jaanu, Haseena Parkar (2017), Batti Gul Meter Chalu, Stree (2018), Chhichhore, Saaho (2019), Malang, Street Dancer 3D (2020) जैसी फिल्मों में जबरदस्त अभिनय किया।

श्रद्धा कपूर से जुडी रोचक जानकारी – (Shraddha Kapoor Biography in Hindi)

  • श्रद्धा कपूर अपने बचपन के दिनों में एक (Tomboyish) लड़की थीं।
  • पढाई में अच्छी थी, श्रद्धा कपूर 12वी में करीब 95% अंक प्राप्त किया था इन्होने।
  • जूता चप्पल खरीदने का शौक बहुत है श्रद्धा कपूर को।
  • स्कूली समय में यह अध्ययन, नृत्य, गायन, नाटक, खेल और अन्य गतिविधियों में भाग लिया करती थी।
  • महज 16 साल की उम्र में, सलमान ने श्रद्धा को बोस्टन यूनिवर्सिटी में एक नाटक का मंचन करते हुए देखा था, फिर उन्होंने श्रद्धा को फिल्मों में कार्य करने के लिए एक भूमिका की पेशकश की, परन्तु श्रद्धा उस समय अभिनय करने के लिए तैयार नहीं थीं।
  • श्रद्धा ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी प्रसंशक है, इनके पास ऋतिक की फोटो और पोस्टरों का एक विशाल संग्रह है।
  • श्रद्धा कपूर एक प्रशिक्षित गायक भी हैं, क्योंकि उनकी मां और नाना शास्त्रीय गायन में बहु-प्रशिक्षित रहे है।
  • यह जानवरों से काफी लगाव रखती है इनके पास एक ल्हासा अप्सो नस्ल का पालतू कुत्ता है, जिसका नाम शिलोह है।
  • श्रद्धा कपूर अभिनेत्री श्रीदेवी को अपना अराध्य (idol) मानती हैं।
  • बताया जाता है की यह चाय बहुत पीती है, एक तरह से कहें तो यह इसकी आदी  है।
  • ऑनलाइन शॉपिंग भी बहुत करती है।
  • श्रद्धा कपूर एक प्रमाणित स्कूबा गोताखोर (Scuba Diver) भी हैं।
  • श्रद्धा हाइपोर्मेट्रोपिया (दूर दृष्टि दोष) से ग्रस्त हैं, जिसके कारण वह घर पर भी उनको चश्मा और लेंस का प्रयोग करना पड़ता है।
  • श्रद्धा कपूर को गुलाब, मुसब्बर वेरा, हिबिस्कुस, तुलसी, धन संयंत्र, पॉइंसेतिशिया, बोगनविले, मोगरा इत्यादि के पौधों को लगाना अच्छा लगता है।
  • श्रद्धा कपूर, और टाइगर श्रॉफ एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ते थे, जबकि कृष्णा श्रॉफ (टाइगर की बहन) और आथिया शेट्टी एक ही स्कूल में श्रद्धा की जूनियर थीं।

Shraddha Kapoor Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply