Sarbananda Sonowal Biography Hindi – सर्बानंद सोनोवाल असम वाले की जीवनी

By | October 2, 2021

Sarbananda Sonowal Biography Hindi – सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) असम के रहने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, इनका जन्म 31 अक्टूबर, 1962, डिब्रुगढ़, असम में हुआ था। यह असम के 14वें मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। फिलहाल (2021) में यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में ‘पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री’ और ‘आयुष मंत्री’ हैं। इन्होने वर्ष 2012 से 2014 तक तथा वर्ष 2015 से 2016 तक बीजेपी के असम राज्य अध्यक्ष के रूप में भी रहे हैं।

Sarbananda Sonowal Biography Hindi – संछिप्त परिचय

Sarbananda Sonowal biography hindi

वास्तविक नाम – सर्बानंद सोनोवाल
जन्म – 31 अक्टूबर, 1962, डिब्रुगढ़, असम
पार्टी – बीजेपी
प्रसिद्धि – असम के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में
अभिभावक – जीवेश्वर सोनोवाल और दिनेश्वरी सोनोवाल
नागरिकता – भारतीय
शिक्षा – ग्रेजुएट हैं
योग्यदान – अवैध स्थानांतरण के लिए काम किये थे।

सर्बानंद सोनोवाल की शिक्षा –

सर्बानंद सोनोवाल ने अपनी शुरुआती शिक्षा असम से ली थी, बाद में इन्होने डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय, गुवाहाटी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट किया, उसी समय इन्होने कानून की पढाई भी शुरू की थी, मगर किसी कारणवश यह राजनीति की दुनिया में चले आये और पढाई वहीँ छूट गयी।

राजनीतिक सफर –

सर्बानन्द सोनोवाल ने अपने राजनितिक जीवन को वर्ष 1992 से शुरू किया था जब वो ऑल असम स्टूडेंट यूनियन के प्रेसीडेंट रहे थे। इन्होने वर्ष 2001 में असम गण परिषद को ज्वाइन किया था, उसी साल यह MLA बन गए थे। ऐसे समय का पहिया चलता रहा फिर वर्ष 2004 में इन्होने डिब्रूगढ़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन सिंह को हराकर पहली बार लोकसभा में कदम रखा। असम गढ़ परिषद में कुछ गड़बड़ी होने की वजह से इन्होने वर्ष 2011 में बीजेपी ज्वाइन कर लिया था।

भारतीय भाजपा जनता पार्टी ने वर्ष 2012 में इनको पहली बार असम यूनिट का प्रेसीडेंट बनाया था, सोनोवाल साल 2014 तक असम BJP के चीफ भी रहे थे। बाद में इनको नरेंद्र मोदी की सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2015 में इनको फिर से एक बार असम यूनिट का चीफ चुन लिया गया। इन्होने उस गैरकानूनी प्रवासी अधिनियम को सफलतापूर्वक चुनौती दिया था जिसको सुप्रीम कोर्ट ने 2005 में असंवैधानिक बताया था।

इनके सहयोग से इल्लीगल माइग्रैंड्स डिटर्मिनेशन बाई ट्राइब्युनल एक्ट 1983 अस्तित्व में आया था जो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में आने से रोकने के लिए था। इस अधिनियम के अनुसार असम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी लोगों को असम में रहने की अनुमति दी गयी थी।

रोचक जानकारी –

  • सोनोवाल अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट ले गये थे।
  • कोर्ट ने इस क़ानून को गलत ठहराया और बांग्लादेशी लोगों को अवैध ठहराया था।
  • वर्तमान में यह पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से
  • पूर्व में यह आयुष मंत्री- 7 जुलाई, 2021 से
  • 14वें मुख्यमंत्री, असम- 24 मई, 2016 से 10 मई, 2021 तक
  • खेल और युवा मामलों के मंत्री भी रहे हैं सोनोवाल
  • कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री का पद भी इन्होने कार्य किया है।

Sarbananda Sonowal Biography Hindi से जुड़ी जानकारी कैसी लगी?

Leave a Reply