Prakash Javadekar Biography in Hindi – प्रकाश जावड़ेकर की जीवनी

By | October 3, 2021

Prakash Javadekar Biography in Hindi – प्रकाश जावड़ेकर उर्फ़ जावड़ेकर प्रकाश केशव भारत के एक राजनेता हैं, इनका जन्म 30 जनवरी 1951 को पुणे, बॉम्बे (वर्तमान में महाराष्ट्र), भारत में हुआ था। इन्होने अपने राजनितिक जीवन को वर्ष 1990 से शुरू किया था तब यह महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य बने थे। इनके पिताजी का नाम केशव कृष्ण जावड़ेकर (पत्रकार) है और माताजी का नाम रजनी जावड़ेकर (अध्यापिका) है। इनका कोई भाई नहीं है एक बहन हैं। (Prakash Javadekar Wiki, Height, Age, Net Worth, Family, wife, son, bio & more)

Prakash Javadekar Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Prakash Javadkar biography in hindi

वास्तविक नाम – जावड़ेकर प्रकाश केशव
उपनाम – प्रकाश जावड़ेकर
जन्म – 30 जनवरी 1951
जन्म अस्थान – पुणे, बॉम्बे (वर्तमान में महाराष्ट्र), भारत
पार्टी – बीजेपी
राजनितिक यात्रा की शुरुआत – वर्ष 1990 से
गृहनगर – 11, सुवन अपार्टमेंट, मयूर कॉलोनी, कोथरूड, पुणे
शिक्षा – स्नातक (वाणिज्य)
पहली बार राजनीति में प्रवेश – वर्ष 1981 में, जब वे बीजेपी के सदस्‍य बने
धर्म – हिन्दू
जाति – मराठी
वर्तमान पता – 24, महादेव रोड, नई दिल्ली और 6, कुशक रोड, नई दिल्ली
शौक – पुस्तकें पढ़ना, पुस्तकें लिखना
विवाद – वर्ष 2004 में, मानहानि का आरोप
पसंदीदा राजनेता – श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी
पसंदीदा नेता – महात्मा गाँधी, स्वामी विवेकानंद
पसंदीदा लेखक – प्रेमचंद, गुरुचरण दास, रामगणेश गडकरी, खाण्डेकर
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
विवाह तिथि – 18 दिसंबर 1977
पत्नी – डॉ. प्राची प्रकाश जावड़ेकर
पुत्र – डॉ. आशुतोष जावड़ेकर (दंत चिकित्सक), अपूर्व जावड़ेकर (सीए)
कुल सम्पति – लगभग 8 करोड़

प्रकाश जावड़ेकर की शिक्षा –

प्रकाश जावड़ेकर ने अपनी शुरुआती शिक्षा जिला परिषद स्कूल, महाड, महाराष्ट्र से की थी, उसके बाद इन्होने महाराष्ट्र एज्युकेशन सोसायटीच्या गरवारे कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पुणे से कॉमर्स में ग्रेजुएट की पढाई किये थे, उसके बाद समय बितने के साथ यह राजनितिक दुनिया में चले आये तब से अभी तक यह राजनीति में सक्रिय है फिलहाल यह राज्य सभा के सदस्य हैं पहले मन्त्री भी रह चुके हैं।

प्रकाश जावड़ेकर का राजनितिक सफर –

प्रकाश जावड़ेकर के राजनितिक कैरियर की बाद करें तो इन्होने सबसे पहले वर्ष 1981 में, भारतीय जनता पार्टी के सदस्‍य बने थे, उसके बाद यह वर्ष 1990 से 2002, तक महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहें। कुछ दिनों के लिए यह महाराष्ट्र के राज्य नियोजन बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे थे। समय के साथ इनको महाराष्ट्र सरकार में Task Force on IT के अध्यक्ष का पद भी मिला था।

बाद में 27 मई 2014 को इनको मोदी सरकार में सूचना और प्रसारण, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के लिए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था। बाद में 5 जुलाई 2016 को, इनको फिर से मानव संसाधन विकास मंत्री नियुक्त किया गया था। यह बीजेपी पार्टी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं, शायद अभी भी हैं, इनको आपने कई बार न्यूज़ चैनल पर देखा होगा, काफी डिबेट में भाग लेते रहते हैं जावेड़कर जी।

रोचक जानकारी –

  • स्नातक करते हुए जावड़ेकर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के साथ जुड़े थे।
  • यह राजनीति में आने से पहले “बैंक ऑफ महाराष्ट्र” में कार्य किया करते थे।
  • जब यह बैंक में नौकरी करते थे तो छात्र आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते थे।
  • वर्ष 1975 में, इमरजेंसी के समय इन्होने विरोध किया था।
  • इन्होने 11 दिसंबर 1975 को सुबह 11 बजे सभी 11 कॉलेजों के साथ मिलकर सत्याग्रह का आयोजन किया था।
  • उस समय इनको 3 माह की सजा भी हुई थी।
  • जेल में इनकी मुलाकात आरएसएस अध्यक्ष श्री बालासाहेब देवरस से हुई थी, जिससे यह बहुत प्रभावित हुए।
  • वर्ष 1980 में जिला दौंड़, पुणे में इन्होने अटलजी के साथ काम किया था।
  • इनकी पत्नी प्राची जावड़ेकर इंदिरा इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पुणे की डायरेक्टर भी रह चुकीं हैं।

जावेड़कर की कई मराठी पुस्तकें भी हैं जैसे

बीकरिचा ज्वालामुखी (बेरोजगारी की समस्या, 1986)
नैनिनीडिच करज़ (आईएमएफ लोन 1987)
शेट्कानानी करज़्मक्ति (फार्म लोन माफी 1988)
महागीका भास्समोर (मुद्रास्फीति की समस्या 1999)

जावेड़कर जी के बारे में कहा जाता है की इन्होने दुनिया के कई बड़े देशों में सफर किया है जैसे USA, यूरोप, बेल्जियम, जापान, चीन, दक्षिण अफ्रिका, इटली, डेनमार्क, इज़रायल, फिनलैंड एवं आईसलैंड, ताइवान, ब्राजील और UK.

Prakash Javadekar Biography in Hindi से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply