Giriraj Singh Biography in Hindi – गिरिराज सिंह का जीवन परिचय

By | October 3, 2021

इंडिया बायोग्राफी ब्लॉग में आपका स्वागत है इस बायो लेख में आप भारत के मशहूर नेता गिरिराज सिंह के जीवन परिचय से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जान लेते हैं की कौन है गिरिराज सिंह? (Giriraj Singh biography in hindi, Wiki, Age, Caste, Wife, Family, Biography & More)

गिरिराज सिंह का जीवन परिचय

गिरिराज सिंह बिहार (भारत) के एक मशहूर राजनेता हैं, इनका जन्म 8 सितम्बर 1952 को लखीसराय जिले (बिहार) के बड़हिया, में हुआ था, मगर इनकी शिक्षा-दीक्षा और राजनीति सब बेगूसराय में ही शुरू हुई थी। इनका ननिहाल बेगूसराय के मंझौल में है, साथ में इनकी बुआ का घर भी वहीँ बलिया में है, इसलिए ये ज्यादातर वहीँ रहें थे, उन दिनों की बात है जब बड़हिया में अपराध चरम पर था, उनके पिता जी इनको यहाँ से कहीं और पढ़ने के लिए भेज दिए थे।

Giriraj Singh Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

giriraj singh biography in hindi

वास्तविक नाम – गिरिराज सिंह
जन्म – 8 सितम्बर 1952 को बड़हिया, बिहार में
वर्तमान में – मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री (केन्द्र में )
चुनाव-क्षेत्र – बेगूसराय
पार्टी – बीजेपी
वेबसाइट – girirajsingh.in

गिरिराज सिंह की शिक्षा –

गिरिराज से अपनी शुरुआती शिक्षा सदानंदपुर से किये थे मगर परीक्षा देने के लिए बड़हिया जाया करते थे, बाद में इन्होने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से इंटर एवं स्नातक की डिग्री हासिल की थी। समय के साथ इन्होने बेगूसराय में नामी गिरामी कंपनी की पंप सेट की एजेंसी खोली थी, वहीँ पर अपने बिज़नेस स्टार्ट किया था।

राजनितिक सफर –

ये उन दिनों की बात है जब गिरिराज सिंह बेगूसराय में बिज़नेस करते थे, तभी एक विवाह समारोह में इनकी मुलाकात बीजेपी के नेता कैलाशपति मिश्र से हुई थी। उन्हीं से प्रेरित व प्रोत्साहित होकर इन्होने भाजपा ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद गिरिराज वर्ष 1985-86 में पटना चले गए, जहाँ यह भाजयुमो से जुड़ गए।

समय के साथ इनका पावर और कद पार्टी में बढ़ने लगा, और कुछ समय बाद भाजयुमो ने इनको बेगूसराय, समस्तीपुर व खगडिय़ा के संगठन का प्रभारी बना दिया, साथ में वर्ष 1990 में इनको भाजयुमो की टीम का महासचिव भी बनाया गया था। इनके बारे में बात करी जाती है की इनकी सेवा और संघर्ष का सरोकार बेगूसराय से ही रहा है, यही इनकी कर्मभूमि और राजनीतिक जीवन की भूमि रही है।

वर्ष 2014 में जब मोदी सरकार बनी तो इनको सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय मिला था, वर्तमान में यह मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री, भारत सरकार के मन्त्री हैं।

रोचक जानकारी –

  • यह बात – बात पर लोगों को पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं।
  • बीजेपी के जाने माने नेता है, इनकी छवि कट्टर हिंदूवादी है।
  • अभी यह केन्द्र में मन्त्री हैं और दिल्ली में रहते हैं।
  • गिरिराज काफी दिनों में नेता है इसलिए इनको राजनीति का काफी अनुभव है।
  • बिहार की राजनीति में भी काफी लोग इनको जानतें है।
  • इनकी छवि एक भड़काऊ नेता के रूप में भी है।
  • गिरिराज को राजनितिक जीवन से काफी लगाव रहता है।
  • अपने इलाके के शेर कहे जाते हैं गिरिराज सिंह काफी नाम है इनका।
  • इनके बारे में और अधिक जानकारी के लिए विकिपीडिया और गूगल में देखें साथ में यूटूएब पर भी।

Giriraj Singh Biography in Hindi से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply