K Chandrashekar Rao Biography in Hindi – के चंद्रशेखर राव की जीवनी

By | August 1, 2020

K Chandrashekar Rao Biography in Hindi – तेलंगाना के पहले मुख़्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध कलवकुंतला चंद्रशेखर राव का जन्म 17 फरवरी 1954 को सिद्धिपेट, हैदराबाद, भारत में हुआ था, यह एक राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी है इनका उपनाम केसीआर है। इनकी राजनितिक पार्टी का नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति है। वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद गठित नया राज्य तेलंगाना बना जिसमे यह पहली बार मुख़्यमंत्री बने। (K Chandrashekar Rao wiki, age, family, biopic, net worth, birthday, party & more)

इनके पिता का नाम राघवार राव है, और माता का नाम वेंकटम्मा, एक बड़ा भाई और 9 बहनें भी है चंद्रशेखर राव की

मेडक जिले की युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद केसीआर ने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की थी, उसके बाद उन्होंने एन टी रामा राव की तेलुगू देशम पार्टी का नेतृत्व किया था।

K Chandrashekar Rao Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

K Chandrashekar Rao Biography in Hindi

  • पूरा नाम – कलवकुंतला चंद्रशेखर राव
  • उपनाम – केसीआर
  • जन्म – 17 फरवरी 1954
  • जन्मस्थान – सिद्धिपेट, हैदराबाद, भारत
  • राजनितिक पार्टी – तेलंगाना राष्ट्र समिति
  • प्रसिद्ध हैं – तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के रूप में
  • Height – 173 Cm
  • Weight – 75 Kg
  • Net Worth – Rs 41 Cr.
  • शौक/अभिरुचि – पुस्तकें पढ़ना, लेखन करना, कविता पढ़ना, संगीत सुनना

K Chandrashekar Rao Education –

चंद्रशेखर राव ने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से साहित्य में एमए किया है।

चंद्रशेखर राव का राजनितिक सफर –

  • के चंद्रशेखर राव पहली बार वर्ष 1983 में तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हुए थे।
  • वर्ष 1983 में के चंद्रशेखर राव आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में ए. मदन मोहन से पराजित भी हुए थे।
  • वर्ष 1985 से वर्ष 1999 तक इन्होने सिद्दीपेट से चार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी।
  • वर्ष 1996 में चंद्रशेखर राव चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट में परिवहन मंत्री भी रहे।
  • 2000 से 2001 में यह आंध्र प्रदेश विधानसभा के उप सभापति के रूप में चुने गए थे।
  • वर्ष 2001 में के चंद्रशेखर राव ने तेलुगू देशम पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
  • वर्ष 2001 में राव ने तेलंगाना राष्ट्र समिति की स्थापना की।
  • वर्ष 2009 से वर्ष 2014 तक राव ने महबूबनगर निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में कार्य किया था।
  • वर्ष 2014 में के चंद्रशेखर राव तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बने।
  • 13 दिसम्बर 2018 को राव पुनः तेलंगाना के मुख्यमंत्री बने।
  • वर्तमान (2020) में K. Chandrashekar Rao तेलंगाना के मुख्यमंत्री है।

पुरस्कार एवं सम्मान

साल 2014 में चंद्रशेखर राव को सीएनएन-आईबीएन इंडियन फेमस चॉइस अवॉर्ड मिला था।
वर्ष 2017  में इनको कृषि नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

चंद्रशेखर राव से जुडी रोचक जानकारी – (K Chandrashekar Rao Biography in Hindi)

  • राव एक अंधविश्वास रखने वाले राजनेता हैं।
  • इनको आठ बार टीएसआर के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
  • अंग्रेजी, उर्दू, तेलुगू और हिन्दी जैसी भाषाओं को वह बहुत अच्छे से समझ व बोल लेते है राव।
  • जून 2017 में, उन्होंने अम्मा ओडीआई और केसीआर किट योजना शुरू की थी, जो स्तनपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओं के लिए एक सफल उद्यम है।

K Chandrashekar Rao Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply