Ashok Kumar Biography in Hindi – अभिनेता अशोक कुमार (जीवनी)

By | June 13, 2020

Ashok Kumar Biography in Hindi – भागलपुर शहर के आदमपुर मोहल्ले में जन्मे मशहूर अभिनेता अशोक कुमार एक मध्यम वर्गीय बंगाली से तलूक रखते थे। इनका जन्म बिहार के भागलपुर में 13 October 1911 को हुआ था। Kunjlal Ganguly (Lawyer) Mother- Gouri Devi (Home-maker) कुंजलाल गांगुली (लॉयर) और गौरी देवी (होममेकर) इनके माता पिता थे। अशोक कुमार अपने ज़माने में हिन्दी फ़िल्मों के बहुत बड़े और प्रसिद्ध अभिनेता थे। 90 साल उम्र में 10 December 2001 को हार्ट अटैक से इनकी मृत्यु हो गयी थी।

वर्ष 1936 में आयी फिल्म जीवन नैया से इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत की थी, उसके बाद अशोक कुमार ने बहुत सारे फिल्मों में काम किया और अच्छा नाम कमाया, कला और अभिनय की दुनिया में इनको कई सारे पुरस्कार और सम्मान मिले।

Ashok Kumar Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Ashok Kumar Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – कुमुदलाल कुंजीलाल गांगुली
  • फ़िल्मी दुनिया का नाम – अशोक कुमार
  • उपनाम – Sanjay, Ashok Kumar, Dadamoni
  • जन्म – 13 October 1911
  • जन्म स्थान – Bhagalpur, Bengal Presidency, British India (Bihar)
  • प्रोफेशन – अभिनेता, चित्रकार
  • पिता का नाम – कुंजलाल गांगुली (लॉयर)
  • माता का नाम – गौरी देवी (होममेकर)
  • भाई – Kalyan Kumar Ganguly (Anoop Kumar, Actor), Kishore Kumar
  • बहन – Sati Rani Devi
  • पहले डेब्यू फिल्म – वर्ष 1936 में आयी फिल्म जीवन नैया से
  • मृत्यु – 10 December 2001 को हार्ट अटैक से

अशोक कुमार की प्रारंभिक शिक्षा  –

अशोक कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मध्यप्रदेश के खंडवा शहर से की थी, उसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। उसके बाद अशोक कुमार वर्ष 1934 में न्यू थिएटर मे बतौर लेबोरेट्री असिस्टेंट पद पर काम करने लगे, बाद में उनके बहनोई शशधर मुखर्जी ने उन्हें बाम्बे टॉकीज में अपने पास बुला लिया था वहीँ से इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत की।

बताया जाता है की अशोक कुमार ने 50 के दशक मे बाम्बे टॉकीज से अलग हो गए थे और अपनी खुद की कंपनी शुरू की थी साथ में इन्होने जूपिटर थिएटर को भी खरीद लिया था। अशोक कुमार प्रोडक्शन के बैनर तले सबसे पहले फिल्म “समाज का निर्माण” बनी थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही। उसके बाद अशोक कुमार ने अपने बैनर तले फ़िल्म परिणीता फिल्म बनाई, लगभग तीन वर्ष के बाद फ़िल्म निर्माण क्षेत्र में घाटा होने के कारण उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस बंद कर दिया।

Ashok Kumar Hit Movies –

अशोक कुमार ने अपने फ़िल्मी कैरियर में Chalti Ka Naam Gaadi, Howrah Bridge, Mahal, Aansoo Ban Gaye Phool, Kanoon, Daadi Maa, Kismet और Gumrah जैसी फिल्में हिट फ़िल्में की थी। हाबड़ा ब्रिज और चलती का नाम गाड़ी ये दोनों फ़िल्में तो इतनी हिट रही की आज भी लोग इसको देखते है।

वर्ष 1984 में अशोक कुमार ने टीवी सीरियल में भी काम किये थे। इन्होने भीमभवानी बहादुर शाह जफर और उजाले की ओर जैसे सीरियल में जबरदस्त भूमिका निभाई थी। अशोक को दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फ़िल्म फेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया। हिन्दी सिनेमा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ सहयोग के लिए 1988 में हिन्दी सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी मिला। प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार भी आपके ही सगे भाई थे।

अशोक कुमार ने लगभग छह दशक तक अपने बेमिसाल अभिनय से दर्शकों के दिल पर राज किया। 10 दिसम्बर 2001 को दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी थी।

1967 मे प्रदर्शित फ़िल्म ज्वैलथीफ में अशोक कुमार ने पहली बार खलनायक की भूमिका भी निभाई थी। इस फ़िल्म के जरिए भी उन्होंने दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया था।

Ashok Kumar Biography in Hindi से जुडी जानकारी कैसी लगी?

अभिनेता प्राण का जीवन परिचय भी पढ़िए

Leave a Reply