Alka Lamba Biography in Hindi – राजनेता अलका लांबा का जीवन परिचय

By | August 13, 2020

Alka Lamba Biography in Hindi – अलका लांबा भारत की एक राजनेता है, पहले यह आम आदमी पार्टी में थी, अब यह कांग्रेस पार्टी में है, यह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर नेता है, लोग सोशल मीडिया पर इनके बारे में खूब चर्चा करते रहते है। अलका लांबा का जन्म 21 सितंबर 1975 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था, यह दिल्ली की रहने वाले है और वहीँ पर राजनीति में भी है। वर्तमान (2020) में यह 44 साल की है। (Alka Lamba wiki, age, height, weight, family, boyfriend, husband, career, education & more)

Alka Lamba Family – अलका लांबा के पिता का नाम अमर नाथ लांबा है, माता का नाम राज कुमारी लांबा है, इनके पति लोकेश कपूर (तलाकशुदा) है इनके पास एक बेटा है जिसका नाम ऋतिक लांबा है।

Alka Lamba Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Alka Lamba Biography in Hindi

  • नाम – अलका लांबा
  • जन्म – 21 सितंबर 1975
  • जन्मस्थान – नई दिल्ली, भारत
  • प्रोफेशन – राजनेता
  • लम्बाई – 160 Cm
  • वजन – 55 Kg
  • राजनितिक पार्टी – कांग्रेस
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (पूर्व विधायक)
  • पहले आम आदमी पार्टी में थी
  • बॉयफ्रेंड – आशीष खेतान (बहुचर्चित)
  • धर्म – हिन्दू
  • जाति – जाट
  • पता – सी-39, टैगोर गार्डन एक्सटेंशन, नई दिल्ली
  • शौक – पुस्तकें पढ़ना और यात्रा करना
  • कुल सम्पति – 1.7 Cr.

Alka Lamba Education –

अलका लम्बा ने अपनी शुरुआती शिक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर 1, दिल्ली से की थी, उसके बाद इन्होने दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से अपनी आगे की पढाई की थी, बताया जाता है की इन्होने बीएससी, दिल्ली विश्वविद्यालय (1996) से और रसायन विज्ञान में एमएससी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से और मास्टर ऑफ एज्युकेशन, बुंदेलखंड युनिवर्सिटी से किया हुआ है।

अलका लम्बा का राजनितिक कैरियर –

अलका लांबा ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 1994 में, 19 साल की उम्र में किया था, उस समय यह दिल्ली स्टेट गर्ल संयोजक के रूप में राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) में शामिल हुईं थी।

वर्ष 1995 में, अलका ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) चुनाव जीता और अध्यक्ष बनीं।

वर्ष 1997 में अलका को अखिल भारतीय एनएसयूआई के अध्यक्ष के रूप नियुक्त किया गया था।

वर्ष 2006 में, अलका को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का सदस्य और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) की महासचिव बनाया गया था।

वर्ष 2007 से वर्ष 2011 तक अलका कांग्रेस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव रही।

वर्ष 2003 में, अलका ने कांग्रेस छोड़ दी और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई।

वर्ष 2015 में, अलका लम्बा ने चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता था।

बताया जा रहा है की यह फिर कांग्रेस में शामिल हो गयी है।

अलका लम्बा आज के समय में राजनितिक की दुनिया में काफी चर्चित चेहरे के रूप में भी जानी जाती है।

अलका लम्बा से जुडी रोचक जानकारी – (Alka Lamba Biography in Hindi)

  • इनका राजनितिक कैरियर लगभग 20 वर्ष का हो गया है।
  • अलका लम्बा काफी विवादों में रही है।
  • इनके बारे में सोशल मीडिया में खूब बातें होती रहती है।
  • कई बार तो सोशल मीडिया में इनके बारे में गलत बातें भी की जाती है।
  • अलका का गैर-सरकारी संगठन ‘गो इंडिया फाउंडेशन’, जिसने एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया था।
  • अलका लम्बा के NGO को सलमान खान, दीया मिर्जा और भारत के रूसी राजदूत अलेक्जेंडर कदकिन द्वारा भी प्रचारित किया गया था।
  • वर्तमान में यह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय है।

Alka Lamba Biography in Hindi से जुडी जानकारी कैसी लगी?

Leave a Reply