Johnny Lever Biography in Hindi – हास्य कलाकार जॉनी लीवर का जीवन परिचय

By | June 10, 2020

Johnny Lever Biography in Hindi – भारत के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर का जन्म 14 अगस्त 1957 को कानिगिरि, आंध्र प्रदेश, भारत में हुआ था। इन्होंने अपने अभिनय से दुनिया में सबसे अच्छे कॉमेडियन के रूप में नाम कमाया है। जॉनी भाई ने अभी तक सैकड़ों फिल्मों में कॉमेडी करके दर्शकों का मनोरंजन किया है। तेलुगू ईसाई परिवार में जन्मे जॉनी भारत ही नहीं वरन पूरी दुनिया में कॉमेडी एक्टर के रूप में जाने जाते है।

जॉनी लीवर के पिता का नाम प्रकाश राव जनुमाला है जो हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड में एक ऑपरेटर के रूप में काम करते थे, माता का नाम करुणम्मा जनुमाला है, जॉनी लीवर प्रकाशम, आंध्र प्रदेश, भारत के मूल निवासी है, इस समय मुंबई में रहते है। (Johny Lever, age, wife, son, daughter, net worth, cars, house, family से जुडी जानकारी)

Johnny Lever Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Johnny Lever Biography in Hindi

  • पूरा नाम – जॉन प्रकाश राव जनुमाला
  • उपनाम – जॉनी लीवर
  • प्रोफेशन – अभिनेता, हास्य कलाकार
  • जन्म – 14 अगस्त 1957
  • जन्म स्थान – कानिगिरि, आंध्र प्रदेश, भारत
  • गृहनगर – प्रकाशम, आंध्र प्रदेश, भारत (वर्तमान निवास मुंबई में)
  • पिता का नाम – प्रकाश राव जनुमाला (HCL में एक ऑपरेटर)
  • माता का नाम – करुणम्मा जनुमाला
  • भाई – जिमी मोसेस (अभिनेता, पार्श्व गायक, और हास्य कलाकार) और 1
  • बहन – लागू नहीं
  • वैवाहिक स्थिति – विवाहित
  • पत्नी – सुजाता जॉनराव जनुमाला
  • बेटा – जेसी जॉनराव जनुमाला
  • बेटी – जेमी जनुमाला उर्फ़ जेमी लीवर (हास्य कलाकार, अभिनेत्री, गायक)
  • धर्म – ईसाई
  • डेब्यू फिल्म – दर्द का रिश्ता (1982)
  • तेलुगू फिल्म – क्रिमिनल (1995)
  • तमिल फिल्म – Anbirkku Alavillai (2011)
  • टीवी कार्यक्रम – जॉनी आला रे (वर्ष 2007 में ज़ी टीवी पर)
  • सम्पति – Johny Lever Net Worth – 190Cr.
  • वर्तमान पता – 151/152 ऑक्सफोर्ड टॉवर, यमुना नगर लोखंडवाला, अंधेरी पश्चिम, मुंबई

जॉनी लिवर की प्रांरभिक शिक्षा आंध्र शिक्षा समाज अंग्रेजी हाई स्कूल से हुई थी, यह 7 वीं कक्षा पास है बचपन में ही कुछ समय बाद वो मुंबई आ गए थे जिसकी वजह से वो आगे की पढ़ाई नहीं किये और अभिनय की दुनिया कदम रखा।

जॉनी लीवर का फ़िल्मी कैरियर –

  • प्रतिकूल परस्थितियों के ठीक न होने के कारण जॉनी लिवर बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री करने के लिए मुंम्बई आ गए थे, जहां उन्होंने सड़कों पर पेन बेचने का कार्य भी किया था।
  • जॉनी लिवर ने मुंबई आने से पहले याकुतपुरा (हैदराबाद का एक पुराना शहर) में कॉमेडी की अनूठी शैली सीखी थी।
  • जॉनी ने हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड कंपनी के एक समारोह के दौरान कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की मिमिक्री की थी तभी से इनका नाम जॉनी पड़ा।
  • बाद में जॉनी लीवर हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड में मजदूर के रूप में कुछ दिन काम किये जहाँ उनको 80 पारितोषिक मिलता था।
  • उसके बाद जॉनी लिवर ने ऑर्केस्ट्रस में स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया बाद में यह कल्याणजी-आनंदजी के समूह में भर्ती हो गए वहीँ से इनके अभिनय की दुनिया शुरू हो गयी।
  • वर्ष 1981 में जॉनी लिवर ने कंपनी में मजदूरी वाला काम छोड़ दिया था।
  • बताया जाता है की जॉनी लिवर ने कल्याणजी-आनंदजी के साथ विश्व भ्रमण किया था।
  • अभिनेता सुनील दत्त ने एक शो में जॉनी को अभिनय करते देखा था, उन्होंने ही जॉनी को फिल्म दर्द का रिश्ता में कार्य करने की पेशकश की थी।
  • सुनील दत्त के चलते ही जॉनी को फिल्म उद्योग में को पहला ब्रेक मिला था।
  • जॉनी लिवर ने शेखर कपूर द्वारा निर्देशित कछुआ छाप के विज्ञापन में भी काम किया था।
  • वर्ष 1993 में आयी फिल्म बाज़ीगर से वह बॉलीवुड में काफी लोकप्रिय हुए, वहीँ से जॉनी लिवर की दुनिया बदलने लगी और वो आगे बढ़ने लगे।
  • उसके बाद जॉनी के एक से बढ़कर एक मूवी में अपने कला का अभिनय किया और हिट हो गए।
  • बॉलीवुड में इनसे बड़ा कॉमेडियन कोई नहीं है आज भी यह अभिनय का काम करते है।
  • जॉनी को भारत में स्टैंड-अप कॉमेडी का अग्रणी माना जाता है।

विवाद – 8 दिसंबर 1998 को, दुबई में अनिस इब्राहिम के बेटे की जन्मदिन की पार्टी पर भारतीय संविधान और भारतीय राष्ट्रीय गान का अपमान करने के लिए उन्हें 7 दिनों के कारावास भी हुआ था।

पुरस्कार और सम्मान – (Johnny Lever Biography in Hindi)

  • जॉनी लिवर को कॉमिक रोल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 13 फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
  • फिल्म दीवाना मस्ताना (1997) और दूल्हे राजा (1998) में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

जॉनी लिवर से जुडी रोचक जानकारी –

  • जॉनी लिवर इतनी अच्छी कॉमेडी करते है की सभी लोग इनकी कलाकारी को पसंद करते है।
  • वर्ष 2014 में, जॉनी लिवर ने तुलु फिल्म – रंग में भी कार्य किया था।
  • जॉनी अभी तक (2020) 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके है।
  • ऑडी क्यू 7 कार पसंद करते है जॉनी
  • कल्याणजी-आनंदजी की जोड़ी जॉनी को बहुत पसंद लगती है।
  • समाज सेवा करना, मिमिक्री करना, संगीत सुनना, फ़िल्में देखना, नृत्य करना जॉनी को पसंद है।

Johnny Lever Biography in Hindi से जुडी जानकारी कैसी लगी?

अभिनेता ऋतिक रोशन का जीवन परिचय

Leave a Reply