Ramnath Kovind Biography in Hindi – राम नाथ कोविन्द की जीवनी (भारत के राष्ट्रपति)

By | October 8, 2020

Ramnath Kovind Biography in Hindi – रामनाथ कोविंद भारत के राजनेता एवं एडवोकेट है, वर्तमान में यह देश के चौदहवें राष्ट्रपति है। इनका जन्म 1 अक्टूबर 1945 को परौख, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था, वर्तमान (2020) में यह 75 साल के है। वर्ष 1991 में यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य बने थे। मध्यम-वर्गीय परिवार में जन्मे कोविंद आज अपने काम से देश के सर्वोच्च पद पर असिन है, इस पोस्ट में आपको इनके जीवन से जुडी हर जानकारी मिलेगी। (राम नाथ कोविंद आयु, जाति, पत्नी, परिवार, जीवनी एवं अन्य जानकारी हिंदी में)

रामनाथ कोविंद का परिवार – इनके पिता का नाम मैकू लाल था जो एक व्यापारी एवं वैद्य थे, माता का नाम कलावती था, इनके चार भाई है और तीन बहन, यह अनुसूचित जाति (कोली, एक बुनकर समुदाय) के है। इनकी पत्नी का नाम सविता कोविंद है जो एक अवकाश प्राप्त सरकारी कर्मचारी रह चुकी है, इनका विवाह 30  मई 1974 में हुआ था। प्रशांत कुमार इनके बेटे है, स्वाति इनकी बेटी हैं।

अटल बिहारी वाजपाई और नरेंद्र मोदी इनके पसंदीदा राजनेता है, महात्मा गाँधी और बी० आर० अम्बेडकर इनके पसंद के नेता थे।

Ramnath Kovind Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Ramnath Kovind Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – राम नाथ कोविंद
  • प्रोफेशन – भारतीय राजनेता एवं एडवोकेट
  • पार्टी – भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
  • वर्तमान पद – भारत के राष्ट्रपति
  • जन्म – 1 अक्टूबर 1945
  • जन्म अस्थान – परौख, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश, भारत
  • गृहनगर – परौख, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश
  • वर्तमान पता – राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली, भारत
  • Ramnath Kovind Height – 173 Cm
  • Ramnath Kovind Net worth – 1.71 Cr.
  • महीने की सैलरी – 1.5 लाख
  • शौक – योग करना, पुस्तकें पढ़ना

राम नाथ कोविंद की शिक्षा -(Education)

राम नाथ कोविंद की शुरुआती शिक्षा अपने गृहनगर कानपूर से हुई थी बाद में इन्होने वहीँ (कानपूर यूनिवर्सिटी) से कॉमर्स में स्नातक और एल० एल० बी० किये, उसके बाद यह राजनितिक दुनिया में आये थे।

राम नाथ कोविंद का राजनितिक सफर –

राम नाथ कोविंद ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष १९९१ में बीजेपी पार्टी का सदस्य बनकर की थी, यह उस समय कानपुर नगर के घटमपुर लोक सभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़े और हार गए। बाद में इन्होने कानपुर देहात के भोगनीपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और वो भी चुनवा यह हार गए।

  • वर्ष 1994 में यह उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के सदस्य चुने गए।
  • वर्ष 2000 में दोबारा इनको उत्तर प्रदेश राज्य सभा के सदस्य चुना गया था।
  • बाद में यह वर्ष 2015 में बिहार के राज्यपाल बने।
  • वर्ष 2017 में इनको एन० डी० ए० द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए नामित किया गया जिसके चलते इन्होने 20 जून 2017 को बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • 25 जुलाई 2017 को राम नाथ कोविंद को भारत के चौदहवें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया तब से यह भारत देश के राष्ट्रपति है।

राम नाथ कोविंद से जुडी रोचक जानकारी -(Ramnath Kovind Biography in Hindi)

  • यह एक मध्यम-वर्गीय परिवार में जन्म लिए थे।
  • इनका गावं ब्राह्मण एवं ठाकुर बाहुल्य था, जहाँ सिर्फ चार दलित घर हुआ करते थे।
  • बताया जाता है की इनके पिता परौख गाँव के चौधरी थे, वो एक प्रख्यात वैद्य भी थे साथ ही उनके पास एक किराना और वस्त्र की दूकान भी थी।
  • कोविंद बचपन से ही एक होनहार विद्यार्थी थे, इन्होने अपने घर के पास प्राथमिक शिक्षा अर्जित की, उसके बाद यह कानपूर शहर चले आये थे, जहाँ इन्होने कानपूर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स और कानून की पढाई पूरी की थी।
  • ग्रेजुएट होने के बाद कोविंद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए थे, वहीँ इनकी मुलाकात जन संघ (आरएसएस) के नेता हुकुम चंद (उज्जैन वाले) से हुई, जिसके बाद इन्होने अपना रूझान राजनीति की तरफ कर लिया था।
  • कोविंद पहली बार वर्ष 1971 में दिल्ली बार काउंसिल के सदस्य बने थे।
  • वर्ष 1977 से 1979 तक कोविंद ने दिल्ली उच्च न्यायलय में बतौर एडवोकेट काम किया था। इसी समय यह तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सहायक भी रहे।
  • 1978 में कोविंद को सुप्रीम कोर्ट का -ऑन-रिकॉर्ड एडवोकेट बनाया गया था।
  • 1980 से 1993 तक रामनाथ कोविंद को सुप्रीम कोर्ट में बतौर केंद्रीय सरकार के स्थाई अभिवक्ता के रूप में काम करना पड़ा था।
  • इन्होने 16 साल तक वकालत की थी।
  • यह कई बार एस० सी०/एस० टी० कर्मचारी आंदोलन से भी जुड़े रहे।
  • अपने जीवन में यह कई बार कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।

यह बी० आर० अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ और भारतीय राज्यपाल प्रबंधन संस्थान, कोलकाता के प्रबंधन मंडल के सदस्य भी रहे हैं। अक्टूबर 2000 में रामनाथ कोविंद ने न्यू यॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र की आम सभा को संबोधित किया। यह बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे हैं।

रामनाथ कोविंद बीजेपी के “अनुसूचित जाति मोर्चा” और “अखिल भारतीय कोली समाज” के अध्यक्ष भी रहे हैं।

8 अगस्त को यह बिहार राज्य के 36 वें राज्यपाल बने थे।

वर्ष 2017 में यह देश के राष्ट्रपति बने।

Ramnath Kovind Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply