Rishi Kapoor Biography in Hindi – ऋषि कपूर का जीवन परिचय (जीवनी)

By | May 1, 2020

Rishi Kapoor Biography in Hindi – बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता ऋषि कपूर जिन्होंने अपने जीवन में सौ से ज्यादा फिल्में की, का जन्म 4 September 1952 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। यह पंजाबी हिन्दू परिवार में जन्में थे। इनको भारतीय सिनेमा के चॉकलेटी हीरो, भी कहा जाता है यह फ़िल्म निर्माता और निर्देशक भी थे और अभिनेता राज कपूर के मंझले बेटे थे। इनका उपनाम चिंटू था, इनके दो भाई है रणधीर कपूर और राजीव कपूर ये लोग भी अभिनेता है। हीरो रणवीर कपूर इनके पुत्र है जो एक अच्छे स्टार है। इनके परिवार में सही लोग सिनेमा में अपना योग्यदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे कपूर परिवार का बॉलीवुड में बहुत बढ़ा रोल रहा है। वर्ष 1970 के दशक में पहली मूवी बालकलाकार के रूप में (मेरा नाम जोकर अपने पिता के साथ ) किया था।

Rishi Kapoor Biography in Hindi – (जीवनी)

Rishi Kapoor Personal Life – 

Date of Birth (DOB) – 04 Sept 1952
Birthplace – Chembur, Mumbai India
Date of Death – 20 April 2020 (Thursday) at 8.45 am
Place of Date – Sir HN Reliance Foundation Hospital, Mumbai India
Death Cause – Leukaemia
Age 67 Years at the time of Death

Rishi Kapoor Biography Hindi

पिता का नाम – स्वर्गीय राज कपूर (अभिनेता)
माता– कृष्णा कपूर (गृहिणी)
पत्नी – नीतू कपूर
संतान – रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर
वर्तमान पता – कृष्णा राज, 27, पाली हिल, बांद्रा (पश्चिम), मुंबई

शिक्षा/पढ़ाई (Education) –

ऋषि कपूर की प्रारंभिक शिक्षा कैंपियन स्कूल, मुंबई में उनके भाईयों के साथ हुई थी बाद में बड़े होने के बाद वो मेयो कॉलेज अजमेर चले गए, जहां वो अपनी आगे की पढाई किये। बताया जाता है की इन्होने स्नातक तक पढाई की थी।

शादी – ऋषि कपूर का विवाह 22 जनवरी 1980 को अभिनेत्री नीतू सिंह के साथ हुआ था। ऋषि कपूर और नीतू ने शादी से पहले एक दूसरे को 4-5 साल तक डेट किया किया था उसके बाद ही शादी की थी। बाद में इनके दो बच्चे हुई जो आगे चलकर अपने पिता का नाम रोशन कर रहे है एक तो हीरो है जिनको आप जानतें ही होगें रणवीर कपूर, और दूसरी इनकी बहन है जिनका नाम रिधिमा कपूर है जिन्होंने बिजनेस मैन भारत साहनी से विवाह किया। बॉलीवुड की दो महान अभिनेत्री करीना और करिश्मा कपूर इनकी भतीजी हैं।

Rishi Kapoor Biography in Hindi ऋषि कपूर कैरियर

फ़िल्मी परिवार में जन्में ऋषि कपूर हमेशा से फिल्मों में अभिनय करने के लिए अपनी रूचि रखते थे, इन्होने पहली बार वर्ष 1970 में अपने पिता के साथ मेरा नाम जोकर’ से डेब्यू किया था। उसके बाद बॉबी (1973) इनके जीवन की पहली फिल्म आयी जो सुपरहिट हुई यहीं से इन्होने अपने कैरियर की शुरुआत की थी।

इन्होने बतौर लीड एक्टर सैकड़ों फिल्मों में अभिनय किया, उन्होने बॉलीवुड की कई रोमांटिक हिट फ़िल्में दीं। इन्होंने अपनी पत्नी के साथ कई फिल्मों में काम किया था।

अभिनय की दुनिया में बेहतरीन काम करने के बाद ऋषि कपूर ने फिल्म निर्देशन में अपनी किस्मत को आजमाया उन्होंने वर्ष 1998 में अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म अग्निपथ में इन्होंने खलनायक की भूमिका भी निभाई थी हमेशा से हीरो बनाने वाले ऋषि कपूर को लोगों ने खलनायक के रूप में देखा तो आश्चर्य में रह गए। इस फिल्म के लिए इनको आईफ़ा बेस्ट नेगेटिव रोल के अवार्ड से भी नवाजा गया था। कहा जाता है की लोग इनको बॉलीवुड में रोमांस का राजकुमार भी कहते थे।

फिल्म “Kapoor and Sons” की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर ने करन जौहर को कहा था की उन्हें बहुत मुश्किल भूमिका मिली है, जिसके मेकअप के लिए उन्हें 10 से 12 घंटे लग जाते हैं।

Jan 2017 में ऋषि कपूर ने बिना सेंसर की अनुमति के अपनी आत्मकथा “खुल्लम खुल्ला प्रसारित किया।

ऋषि कपूर पुरस्कार और सम्मान –

ऋषि कपूर एक ऐसे हीरो और अभिनेता थे जिन्होने अपने अभिनय के बल पर बहुत सारे अवार्ड हासिल किये।

  • 1970 में इनको बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट एसोसिएशन की तरफ से मेरा नाम जोकर मूवी में अच्छे अभिनय के लिए स्पेशल अवार्ड और नेशनल फिल्म अवार्ड मिला।
  • 1974 में बॉबी मूवी के लिए फिल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर
  • 2008 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
  • 2009 में Russian Government ने इनको सिनेमा में अच्छी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया था।
  • 2010 में इनको अप्सरा फिल्म एंड टेलीविज़न प्रोडूसर गिल्ड अवार्ड – बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोले के लिए मूवी – लव आज कल।
  • 2011 में Zee Cinema Awards: Best Lifetime Jodi along with Neetu Singh, Filmfare Critics Award for Best Actor for Do Dooni Chaar
  • 2013 में मूवी अग्निपथ में बेस्ट एक्टर नेगेटिव रोल के लिए The Times of India Film Awards (TOIFA), से अवार्ड।
  • 2013 में इनको स्क्रीन लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला।
  • 2013 में ऋषि कपूर को बहुत सारे अवार्ड मिले, मूवी कपूर एंड संस के लिए इनको Best Supporting Actor, Filmfare Award for Best Supporting Actor, Zee Cine Award for Best Actor

ऋषि कपूर से जुडी रोचक जानकारी –

  • इन्होंने अपने जीवन में बाल कलाकार से लेकर लाइफटाइम अचीवमेंट तक का सफर पूरा किया।
  • सत्तर के दशक में इन्होंने मेरा नाम जोकर मूवी से बाल कलाकार के रूप में अभिनय की शुरुआत की थी।
  • एक्टर के रूप में सबसे पहले ये 1973 में बानी मूवी बॉबी में नजर आये थे।
  • The Body (2019); as “SP Jairaj Rawal” इनके जीवन की अंतिम फिल्म थी।
  • इन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ बहुत साऱी फिल्में की थी।
  • बॉलीवुड की कई अभिनेत्री और अभिनेता के साथ ऋषि कपूर ने सैकड़ों मूवी की।

हिट फिल्मे –

1970 में बाल कलाकार के रूप में मेरा नाम जोकर में
1973 में बॉबी
1980 में क़र्ज़, आप के दीवाने, दो प्रेमी
1977 में अमर, अकबर, अन्थोनी
1979 में सरगम
1982 में प्रेम रोग सुपरहिट, ये वादा रहा
1985 में सागर
1986 में नगीना
1989 में घराना
1991-92 में हिना, दीवाना, बोल राधा बोल, बंजारन, घर परिवार
1993 में सुपरहिट दामिनी
1994 में साजन का घर, पहला पहला प्यार
1996 में दरार
102 Not Out

ऋषि कपूर की मृत्यु –

ऋषि कपूर की मृत्यु 30 अप्रैल 2020 को सुबह 8.45 पर मुंबई के एक अस्पताल में हुई। इनकी मृत्यु से पुरे बॉलीवुड में शोक की लहार छा गयी। पूरा देश इनकी मृत्यु पर शोक प्रकट किया। न्यूज़ और समाचार से जानकारी मिली की उनको कैंसर की बीमारी थी। एक दिन पहले 29 April 2020 को अभिनेता इरफ़ान खान की मृत्यु हुई थी।

ऋषि कपूर के बारे में इंग्लिश में यहां पढ़ें

Rishi Kapoor Biography Hindi से जुडी जानकारी कैसी है ?

Leave a Reply