Raj Kumar Rao Biography in Hindi – अभिनेता राजकुमार राव का जीवन परिचय

By | June 14, 2021

वेलकम टू इंडिया बायोग्राफी हिन्दी ब्लॉग, इस कड़ी में आप बॉलीवुड के मशहूर और उभरते हुए अभिनेता राजकुमार राव के जीवन परिचय से जुडी जानकारी प्राप्त करेंगे। (Rajkumar rao wiki, hindi biography, age, height, film, lifestyle, real name, facebook, instagram, twitter, family, wife, girlfriend, net worth & more)

Raj Kumar Rao Biography in Hindi – (संछिप्त परिचय)

राजकुमार राव भारतीय सिनेमा जगत के उभरते हुए अभिनेता हैं, इनका जन्म 31 अगस्त 1984 को गुडगाँव, (वर्तमान में गुरुग्राम) हरियाणा, भारत में हुआ था। यह एक मध्यम वर्गीय परिवार से तालुक रखते है, जब यह दसवीं कक्षा में पढ़ रहे थे तभी से इनको अभिनय का शौक लगा था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला में स्नातक की पढ़ाई करने के बाद यह अभिनय की दुनिया में आये थे। बताया जाता है कि राव ने एफटीआईआई, पुणे से भी पढ़ाई की थी जिसके बाद वे मुंबई आये थे।

Raj Kumar Rao Biography in Hindi

वास्तविक नाम – राजकुमार राव
उपनाम – राज
प्रोफेशन – अभिनेता
जन्म – 31 अगस्त 1984
जन्म अस्थान – गुड़गांव (वर्तमान में गुरुग्राम), हरियाणा
राशि – कन्या
राष्ट्रीयता – भारतीय
गृहनगर – गुरुग्राम, हरियाणा, भारत
पहली मूवी – लव सेक्स और धोखा (2010)
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
गर्लफ्रेंड – अन्विता पॉल उर्फ पत्रलेखा (अभिनेत्री)
एक फिल्म के लिए करोड़ों लेते हैं राजकुमार राव

राजकुमार राव की शिक्षा –

राजकुमार रॉव ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, गुड़गांव से पढाई की है, बाद में यह दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करते है बाद में यह पुणे चले जाते हैं जहाँ इन्होने फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से कोर्स किया फिर ये मुंबई चले गए जहाँ पर फिल्मों की दुनिया में अभिनय करना शुरू किया था।

सिनेमा की दुनिया में कैरियर –

राजकुमार राव ने अपने कैरियर की शुरुआत लव सेक्स और धोखा (2010) फिल्म से की थी जो काफी हिट भी रही थी, बाद में इन्होने शैतान, उस दिन, लव सोनिया , डोली की डोली, गैंग ऑफ़ वासेपुर, रागिनी एम एम एस, हमारी अधूरी कहानी ,जजमेंटल है क्या, रबड़, शिमला मिर्ची, बहन होगी तेरी, सिटी लाइट, शहीद, मेड इन चाइना, लूडो, बरेली की बर्फी, शादी में जरूर आना और इस्त्री जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

इस समय राजकुमार राव बॉलीवुड में एक जाने माने अभिनेता (हीरो) के रूप में देखे जाते है, फिल्मों के लिए इनकी काफी अच्छी डिमांड है, बताया जाता है की इनकी फीस भी बहुत ज्यादा होती है, इनकी फ़िल्में लोग खूब पसंद भी करते हैं, क्योंकि यह एक साधारण फॅमिली के मेंबर की तरह दिखाई देते हैं।

राजकुमार राव की पसंदीदा चीजें –

  • यह भोजन में गिम्मी केक पसंद करते हैं।
  • अभिनेता में यह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, डेनियल डे-लुइस और मार्लोन ब्रैंडो को पसंद करते हैं।
  • मधुबाला और कोंकणा सेन शर्मा इनकी पसंद की अभिनेत्री हैं।
  • द गॉडफादर इनकी हॉलीवुड की पसंदीदा फिल्म है।
  • बॉलीवुड में यह मोहब्बतें और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे मूवी पसंद करते हैं।
  • एम्स्टर्डम की सैर करना इनको सबसे पसंद है।

इनका असली नाम राज कुमार यादव था, माँ के कहने परअंक शास्त्र सुझाव के आधार पर इन्होने अपना नाम बदल लिया था।

Rajkumar Rao Social Media Profile – 

राजकुमार राव से जुडी रोचक जानकारी –

  • वर्ष 2013 में इनको सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।
  • इन्होने अपनी प्रेमिका अन्विता पॉल उर्फ पत्रलेखा के साथ फिल्म (सिटी लाइट्स) में काम किया था।
  • बताया जाता है की जब राव 5वी क्लास में तभी इन्होने मार्शल आर्ट्स में प्रशिक्षण लिया था।
  • 10 वीं कक्षा में थियेटर नाटक करने के बाद इनके मन में एक अभिनेता बनने की सनक आयी थी।
  • सितम्बर 2017 में फिल्म न्यूटन (जिसके यह मुख्य अभिनेता थे) को भारत की तरफ से ऑस्कर फिल्म समारोह मे शामिल होने अवसर मिला था।
  • इनके पिता का नाम सत्यपाल यादव है।
  • इनकी माता का नाम कमलेश यादव है।

Raj Kumar Rao Biography in Hindi से जुडी जानकारी कैसी लगी ?

Leave a Reply