Raghuvansh Prasad Singh Hindi – रघुवंश प्रसाद सिंह की जीवनी

By | September 14, 2020

Raghuvansh Prasad Singh Hindi – रघुवंश प्रसाद सिंह बिहार के एक बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री थे, इन्होने ही मनरेगा को लाया था, इनको राजनीति का अजातशत्रु भी कहा जाता है। यही वो नेता थे जिन्होने महात्मा गाँधी न्यूनतम रोजगार गारण्टी (मनरेगा) जैसी योजना को देश में लाये थे। 74 वर्ष की आयु में रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन दिल्ली के AIIMS अस्पताल में में हुआ था। (दिनांक: 13 Sept 2020), अब रघुवंश प्रसाद इस दुनिया में नहीं है, मगर ये काजल की कोठरी में हमेशा बेदाग़ रहने वाले नेता रहेंगे। इनको समाजवाद का बरगद और मनरेगा मैन भी कहा जाता है , बतौर ग्रामीण विकास मंत्री रखी थी मनरेगा की नींव (UPA -1 (2004-2009)

Raghuvansh Prasad Singh Hindi Biography

Raghuvansh Prasad Singh Hindi

रघुवंश प्रसाद सिंह का जन्म 6 June 1946 को बिहार, भारत में हुआ था। यह भारत के एक मशहूर नेता रहे, नेताओं में इनका नाम एक संत की तरह लिया जाता था, इन्होंने अपने जींवन में बहुत सारे समस्यों को देखा और उनका डटकर सामना भी किया और एक सफल नेता बने।

रघुवंश प्रसाद सिंह का राजनितिक सफर –

  • वर्ष 1973 में रघुवंश प्रसाद सिंह सन्युक्त सोसाइलिस्ट दल के सचिव बने थे।
  • वर्ष 1977 से 1990 तक वो बिहार विधानसभा के सदस्य रहे।
  • वर्ष 1977 से 1979 तक वो बिहार सरकार में ऊर्जामंत्री रहे थे।
  • वर्ष 1980 में इनको लोकदल का अध्यक्ष बनाया गया था।
  • वर्ष 1996 में यह पहली बार वैशाली से सांसद बने, तब से लगातार 2009 तक ये लोकसभा के लिए चुने जाते रहे।
  • वर्ष 1996 से 1997 तक यह केंद्रीय पशुपालन और डेयरी उद्योग राजमंत्री भी रहे।
  • वर्ष 2004 से 2009 तक यह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे थे।

90 के दशक में रघुवंश प्रसाद लालू यादव की छाया बने रहे, इन्होने लालू के साथ काफी दिनों तक राजनितिक सफर जारी रखा था, यह जमीन से जुड़े नेता रहे।

सियासत में आने से पहले रघुवंश प्रसाद सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज में मैथ पढ़ाते थे, इन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी से मैथ में पीएचडी की थी। बाद में इन्होंने जयप्रकाश नारायण, लोहिया और कपूरी से प्रभावित होकर आपातकाल बिरोधी आन्दोलन में कूद पड़े थे। आन्दोलन की वजह से इनको कई बार जेल भी जाना पड़ा था।

पहली बार वर्ष 1970 में शिक्षक आन्दोलन के समय इनको वर्ष 1973 में संयक्त सोशलिटी पार्टी के लिए आंदोलन के समय और फिर आपातकाल के खिलाफ आन्दोलन के समय जेल जाना पड़ा था।

रघुवंश प्रसाद सिंह से जुडी रोचक जानकारी – (Raghuvansh Prasad Singh Hindi)

  • नेताओं में यह एक अच्छे नेता माने जाते थे।
  • इन्होंने अपने जीवन में एक अच्छे नेता की भूमिका निभाई।
  • यह कई बार राज्य और केंद्र में मंत्री भी रहे।
  • इनको बिहार का एक अच्छा नेता माना जाता था।

नरेंद्र मोदी की जीवनी

Leave a Reply