Hardeep Singh Puri Biography Hindi – हरदीप सिंह पुरी की जीवनी

By | November 18, 2021

Hardeep Singh Puri Biography Hindi – इंडिया बायोग्राफी वेबसाइट में आपका स्वागत है, इस बायो लेख में आप भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और वर्तमान केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के जीवन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जान लेते हैं की कौन हैं हरदीप सिंह पुरी?

जीवन परिचय –

हरदीप सिंह पुरी भारत के एक राजनीतिज्ञ हैं, इनका जन्म 15 फ़रवरी 1952 को दिल्ली में हुआ था। यह वर्तमान में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), भारत सरकार में मन्त्री हैं। इनके बारे में कहा जाता है की यह भारतीय प्रशासनिक सेवा से भी जुड़े रहे थे। इनकी पत्नी का नाम लक्ष्मी सिंह पुरी है। इनके पिताजी एक राजनयिक थे, और माता के बारे में जानकारी ज्ञात नहीं है। यह राज्यसभा के सांसद हैं और बीजेपी पार्टी के सदस्य भी हैं।

Hardeep Singh Puri Biography Hindi – संछिप्त परिचय

hardeep singh puri biography hindi

वास्तविक नाम – हरदीप सिंह पुरी
जन्म – 15 फ़रवरी 1952 को दिल्ली में
प्रोफेशन – राजनीतिज्ञ
पार्टी – बीजेपी
पिता – एक राजनयिक थे
माता का नाम – ज्ञात नहीं
वर्तमान में – केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री
शिक्षा – इतिहास में कला स्नातक और हिंदू कॉलेज

हरदीप सिंह पुरी की शिक्षा –

हरदीप सिंह पुरी की शुरुआती शिक्षा बोर्डिंग स्कूल से हुई थी, बाद में इन्होने दिल्ली के हिन्दू कॉलेज से इतिहास में कला स्नातक किया, समय के साथ बाद में इन्होने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली थी। उसके बाद इन्होने कुछ समय तक दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज में इतिहास के व्याख्याता के रूप में कार्य किया था, उसके बाद यह राजनीति में आये थे।

हरदीप सिंह पुरी का कैरियर –

हरदीप सिंह ने अपने कैरियर की शुरुआत सिविल सेवा के रूप में वर्ष 1994 से 1997 तक विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में की थी, बाद में वर्ष 1999 से 2002 तक फिर से यह विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे थे। बाद में इन्होने वर्ष 2009 से 2013 तक एक बार फिर से विदेश मंत्रालय में भारत सरकार (आर्थिक संबंध) के सचिव के रूप के रूप में कार्य किया था।

हरदीप सिंह को ब्राजील, जापान, श्रीलंका और ब्रिटेन जैसे देशों में राजनयिक पदों पर कार्य करने का मौका मिल चुका है वर्ष 1988 से 1991 के बीच, इनको बहुपक्षीय व्यापार वार्ता के उरुग्वे दौरे पर UNDP / UNCTAD बहुपक्षीय व्यापार वार्ता परियोजना के समन्वयक के रूप में देखा गया था। यह वर्ष 2011 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद – रोधी समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किये थे साथ में अगस्त 2011 और नवंबर 2012 में यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष भी रहे थे।

रोचक जानकारी –

  • वर्ष 2017 में हैदराबाद मेट्रो के उद्घाटन के समय में यह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिखे थे।
  • यह काफी पुराने नेता के रूप में जाने जाते हैं।
  • अभी यह केन्द्र सरकार में मन्त्री हैं।
  • यह सिख धर्म से सम्बन्ध रखते हैं।
  • इनके बारे में और जानकारी के लिए आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

Hardeep Singh Puri Biography से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply