Narendra Singh Tomar Biography Hindi – नरेंद्र सिंह तोमर का परिचय

By | October 7, 2021

इस लेख में आप भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ श्री नरेंद्र सिंह तोमर के जीवन परिचय (Narendra Singh Tomar Biography Hindi) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जान लेते हैं की कौन हैं नरेंद्र सिंह तोमर? (नरेंद्र तोमर, आयु, जीवनी, शिक्षा, पत्नी, जाति, संपत्ति, भाषण)

जीवन परिचय –

नरेन्द्र सिंह तोमर भारत के एक राजनेता हैं, इनका जन्म 12 जून 1957 को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पोरसा विकासखंड के तहत ग्राम ओरेठी में मुंशी सिंह तोमर नामक किसान के यहाँ हुआ था। इनके परिवार को तोमर गुर्जर परिवार भी कहा जाता है, इनका निवास स्थान ग्वालियर में है, वर्तमान में यह दिल्ली में रहते हैं।

Narendra Singh Tomar Biography Hindi – संछिप्त परिचय

narendra singh tomer biography in hindi

वास्तविक नाम – नरेंद्र सिंह तोमर
उपनाम – तोमर जी
जन्म – 12 जून 1957 को, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में
पिता का नाम – मुंशी सिंह तोमर
माता का नाम – शारदा देवी तोमर
पत्नी का नाम – किरण तोमर
सन्तान – 2 पुत्र और एक पुत्री
प्रोफेशन – राजनेता
पार्टी – बीजेपी
महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं तोमर जी
लोकसभा सांसद भी
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री, भारत सरकार
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार
कुल सम्पति – 1 करोड़ से ज्यादा की

नरेन्द्र सिंह तोमर की शिक्षा –

तोमर जी की शिक्षा की बात करें तो इन्होने अपनी शुरुआती शिक्षा मध्य प्रदेश से ही ली हुई हैं, यहीं से इन्होने ग्रेजुएशन भी किया है, पढाई के समय कॉलेज में यह महाविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे थे। शिक्षा पूरी होने के बाद यह ग्वालियर नगर निगम के पार्षद चुने गए थे।

तोमर जी का राजनितिक सफर –

नरेन्द्र सिंह तोमर जी का राजनितिक सफर वर्ष  1991-96 के बीच में शुरू हुआ था जब ये बीजेपीवाईएफ, मध्य प्रदेश के राज्य उपाध्यक्ष बने थे। इसके पहले यह कॉलेज में अध्यक्ष भी रहे थे। बाद में यह वर्ष 1998 से 2008 के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा (द्वितीय अवधि) के सदस्य भी रहे। वर्ष 2003 का वो समय जब यह सक्रिय राजनीति में आये जब इनको सरकार में कैबिनेट मन्त्री बनने का मौका मिला, यह 2007 तक इस पद पर बने रहे थे।

वर्ष 2009 में तोमरजी ने दिल्ली कुछ करने की सोची और मध्य प्रदेश के मोरेना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा में चुनाव लड़ा और कांग्रेस पार्टी के रामनिवास रावत को हराया। यहीं से तोमर जी दिल्ली का सफर शुरू किये थे। वर्ष 2014 का वो समय जब देश में नरेंद्र मोदी को प्रधानमन्त्री पद के लिए उम्मीदवार चुना गया था और उस समय मोदी की लहर चल रही थी, ऐसे में तोमर जी ने फिर से ग्वालियर से चुनाव लड़ा और 16 वीं लोक सभा (द्वितीय अवधि) में फिर से निर्वाचित हुए। यहीं से इनको केन्द्र में कैबिनेट मन्त्री बनने का अवसर मिला था।

रोचक जानकारी –

  • नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध राजनेता हैं।
  • वर्तमान में यह मोदी सरकार में मन्त्री हैं।
  • इनको एक कुशल रणनीतिकार के रूप में भी जाना जाता है।
  • यह अपने काम को तवज्जो देने वाले नेताओं में जाने जाते हैं।
  • यह राज्यसभा सदस्य भी रह चुकें हैं।
  • वर्ष 1996 में इनको युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी बनाया गया था।
  • यह सुश्री उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में भी कार्य किये हैं।
  • वर्ष 2008 में इनको तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष, सोमनाथ चटर्जी के द्वारा उत्कृष्ट मंत्री के रूप में सम्मानित किया था।
  • यह 15 जनवरी 2009 को निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे।

नरेंद्र सिंह तोमर Contact Details !!

सम्पर्क स्थाई पता –

बी-144, प्रोफेसर कॉलोनी, भोपाल, मध्य प्रदेश

टेलीः (0755) 2660416, 09013180134 (एम)

वर्तमान पता 3, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली -110011

सम्‍पर्क नंबर 9425012698, 09013180134

ई-मेल mpofficebhopal@gmail.com, nstomaroffice@mail.com

विकिपीडिया : @wiki/NarendraSinghTomer

Narendra Singh Tomer Twitter: @nstomar

फेसबुक : @NarendraSinghTomerBJP

Instagram: bjpnstomer

Website – N/A

Narendra Singh Tomar Biography Hindi से जुड़ी जानकारी कैसी लगी ?

Leave a Reply