Gurmeet Ram Rahim Hindi – गुरमीत राम रहीम सिंह का जीवन परिचय

By | July 25, 2021

इंडिया बायोग्राफी ब्लॉग में आपका स्वागत है, आज इस पोस्ट में आप गुरमीत राम रहीम सिंह के जीवन परिचय से जुडी जानकारी प्राप्त करेंगे, जैसे गुरमीत राम रहीम कौन हैं? गुरमीत राम रहीम की उम्र क्या है? गुरमीत राम रहीम क्या काम करते हैं? (गुरमीत राम रहीम का जीवन परिचय व इतिहास Gurmeet Ram Rahim Singh Biography and history in hindi)

Rock Star Baba Ram Rahim film Messenger of God Hindi)

Gurmeet Ram Rahim Hindi – संछिप्त परिचय

Gurmeet Ram Rahim Hindi

गुरमीत राम रहीम आध्यात्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख है। इनका जन्म 15 अगस्त 1967 को गुरुसर मोदिया, श्री गंगानगर, राजस्थान, भारत में हुआ था। वर्तमान में यह देश के विवादित नामों में से एक है। अपने आपको स्पिरिचुअल मास्टर गुरु बताने वाले गुरमीत राम रहीम आज जेल की हवा खा रहे हैं, इसके पीछे बड़ी लम्बी कहानी है जिसके बारे में आप नीचे पड़ेगे।

गुरमीत राम रहीम के पिता का नाम मगहर सिंह (ज़मींदार) और माता का नाम नसीब कौर था। यह सिख जाट (खत्री सिख) जाति से सम्बन्ध रखते हैं। वर्तमान में इनका पता शाह सतनाम जी धाम, सिरसा, हरियाणा में है। गुरमीत फिल्मों, गायन, और क्रिकेट खेलने में काफी रूचि लेते हैं।

गुरमीत राम रहीम सिंह का सामान्य परिचय –

वास्तविक नाम – गुरमीत राम रहीम सिंह
उपनाम – छोरा बब्बर शेर का, रॉकस्टार बाबा
प्रोफेशन – डेरा सच्चा सौदा प्रमुख
गुरु – शाह सतनाम
जन्म – 15 अगस्त 1967
जन्म स्थान – गुरुसर मोदिया, श्री गंगानगर, राजस्थान
वर्तमान आयु – लगभग 55 साल
गृहनगर – सिरसा, हरियाणा, भारत
वर्तमान में – जेल में
आरोप – बलात्कार, एवं हत्या केस के आरोपी
शिक्षा – सिर्फ 8वी तक
पहली फिल्म – MSG: The Messenger of God (2015)
वैवाहिक स्थिति – विवाहित
पत्नी – हरजीत कौर
संताने – जसमीत सिंह इन्सां, चरणप्रीत कौर इन्सां, अमरप्रीत कौर इन्सां और हनीप्रीत कौर (गोद ली हुई)
सम्पति लगभग – 5000 करोड़ रुपए

गुरमीत राम रहीम से जुडी ताज़ा खबर (Latest News)

गुरमीत राम रहीम को बलात्कार, एवं हत्या के केस में आरोपी पाया गया है, जिसकी वजह से उनको जेल में रखा गया है। अभी तक कई बार जेल में उनकी तबियत गड़बड हो चुकी है, जिसके बाद उन्हें रोहतक पीजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जाता है की इनको कोरोना के लक्षण पाए गये थे, जिसके बाद उन्हें VIP वार्ड में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में इनकी पहचान एक कैदी के रूप में है और यह जेल में हैं, हो सकता है आने वाले दिनों में इनको बेल मिल जाय और यह जेल से रिहा हो जाएँ।

गुरमीत राम रहीम का इतिहास –

बात वर्ष 1990 की है जब गुरमीत राम रहीम हरियाणा के सिरसा में स्थित आध्यात्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा में प्रवेश लेता है, यहीं से इनके जीवन की शुरुआत आध्यात्मिक की दुनिया में होती है। आध्यात्मिक संस्था डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1968 में शाह मस्ताना जी द्वारा की गयी थी। कई वर्षों तक राम रहीम इसी संस्था से जुड़ा रहा और इस संस्था का तीसरा प्रमुख बना।

डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख बनने के बाद राम रहीम ने इस संस्था का अभूतपूर्व प्रचार प्रसार देश दुनिया में किया, जिसके चलते इस संस्था में अनुयायियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई। इसके नेतृत्व में डेरा सच्चा सौदा में कई सकारात्मक कार्य भी हुए हैं जो समाज के लिए अच्छे साबित हुए। जैसे – जैसे राम रहीम प्रसिद्ध होता गया वैसे ही वैसे उसमे कई तरह की बुराईयाँ जैसे हत्या, बलात्कार जैसे मामले ने जन्म लेना शुरू कर दिया, इसी कड़ी में 25 अगस्त 2017 को एक यौन शोषण मामले में अदालत द्वारा इसको दोषी करार दिया गया था। 17 जनवरी 2019 को सीबीआई की विशेष आदालत ने राम रहीम को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

राम रहीम के बारे में बताया जाता है कि गद्दी पाने के बाद यह परंपरानुसार सत्संग, प्रवचन आदि किया करता था। यह जातिप्रथा की समाप्ति का आह्वान किया भी करवाया था। इसके बारे में कहा जाता है कि यह बालिका भ्रूण ह्त्या के विरुद्ध अभियान भी चलवाया था। यह आपदा प्रबंधन के लिए शाह सतनाम जी ग्रीन वैलफेयर फोर्स के नाम से प्रशिक्षित अनुयायियों के दल का गठन किया था।

रोचक जानकारी –

  • वर्ष 2015 में राम रहीम ने एक फिल्म ( MSG: The Messenger of God ) बनायीं थी, जिसमे उसने अपने को भगवान का मैसेंजर बताया था फिल्म काफी हिट रही थी, इसी फिल्म के बाद से इसके जीवन की बर्बादी के दिन शुरू हो गए थे जो इसको जेल तक ले गए।
  • रासायनिक खेती को छोड़कर जैविक खेती अपनाने की मुहिम भी राम रहीम से चलायी थी।
  • MSG के नाम से कई उत्पाद बनाने पर कई लोगों को रोजगार भी इस संस्था ने दिए थे।
  • वर्ष 2014 में इसका एक म्यूजिक ऐल्बम भी आया था जिसका नाम था ‘हाइवे लव चार्जर’ ।
  • अभी तक इसने 5 फिल्मों का भी निर्माण किया है।
  • बताया जाता है कि इसका प्रभाव राजनीति में भी रहा था, मगर अंत में कोई काम नहीं आया और जेल जाना पड़ा।

Gurmeet Ram Rahim Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

जैन मुनि तरुण सागर की सम्पूर्ण जीवनी

Leave a Reply