Last Updated on March 11, 2021 by Virender Yadav
Priyanka Gandhi Jivani Hindi – इंडिया बायोग्राफी हिन्दी ब्लॉग में आपका स्वागत है, इस पोस्ट में आप प्रियंका गांधी के जीवन से जुडी सभी जानकारी प्राप्त करेंगे। वर्तमान में यह कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। (प्रियंका गांधी की जीवनी: जन्मदिन, परिवार, शिक्षा और राजनीतिक जीवन)
प्रियंका गांधी का परिचय –
प्रियंका गांधी भारत की एक राजनीतिज्ञ हैं, इनका जन्म 12 जनवरी 1972 को दिल्ली में हुआ था, वर्तमान में यह 49 वर्ष की हैं रॉबर्ट वाड्रा इनके पति हैं, रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा इनकी संताने हैं, सोनिया गाँधी इनकी माँ हैं राहुल गाँधी इनके भाई हैं, यह गाँधी परिवार से सम्बन्ध रखती हैं, प्रियंका गांधी फिरोज़ गाँधी तथा इंदिरा गाँधी की पोती भी हैं। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं।
Priyanka Gandhi Jivani Hindi – संछिप्त परिचय

वास्तविक नाम – प्रियंका गांधी वाड्रा
जन्म – 12 जनवरी 1972
प्रोफेशन – राजनीतिज्ञ
सम्बन्ध – नेहरू–गांधी परिवार
पार्टी – कांग्रेस
वर्तमान पद – राष्ट्रीय महासचिव
शिक्षा – दिल्ली यूनिवर्सिटी
नाना – जवाहर लाल नेहरू
परनाना – मोतीलाल नेहरु
संतान – रेहान वाड्रा और मिराया वाड्रा
पति – रॉबर्ट वाड्रा
कुल सम्पति (Net Worth) – 11.38 Cr.
Citizenship – Italy
वर्तमान नागरिकता – भारतीय
पहला निर्वाचन क्षेत्र – बछरावां
प्रियंका गाँधी की शिक्षा –
प्रियंका गाँधी ने अपनी शुरुआती शिक्षा माडर्न स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एण्ड मैरी, नई दिल्ली से की थी, बाद में इन्होने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मनोविज्ञान विषय में स्नातक किया था, यह एक शौकिया रेडियो संचालक भी हैं, जिनके पास VU2PGY कालसाइन भी है।
प्रियंका गाँधी का राजनितिक सफर –
प्रियंका गाँधी ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश के बछरावां निर्वाचन क्षेत्र से राजनितिक दुनिया में कदम रखा था, तब से यह राजनीति की दुनिया में सक्रिय हैं इनका राजनैतिक कैरियर लगभग 20 साल से ज्यादा का है। वर्तमान में यह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी हैं। पूर्व में यह कांग्रेस पार्टी में कई पदों पर रह चुकीं हैं।
प्रियंका गाँधी से जुडी रोचक जानकारी –
- यह उत्तर प्रदेश में लगातार चुनाव प्रचार के लिए जानी जाती हैं।
- यह अपनी माँ और भाई के निर्वाचन क्षेत्रों रायबरेली और अमेठी में नियमित रूप से जाती रहती हैं।
- यह कई बार कांग्रेस पार्टी की चुनाव अभियान प्रबंधक भी रह चुकीं हैं।
- वर्तमान में यह अपने पति के साथ रहती हैं।
- गाँधी परिवार से सम्बन्ध होने की वजह से देश दुनिया में इनका काफी अच्छा नाम है।
- इनके बारे में अधिक जानकारी के लिए विकिपीडिया का अवलोकन करें।
प्रियंका गाँधी की जीवनी आपको कैसी लगी?