Varun Dhawan Story Biography in Hindi – अभिनेता वरुण धवन की जीवनी

By | April 29, 2020

Actor Varun Dhawan Story Biography in Hindi – बॉलीवुड के यंग और स्टार एक्टर हीरो वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था, उस समय इनका परिवार मुंबई में ही रहता था इनके पिता का नाम डेविड धवन जो एक मशहूर फिल्म निर्देशक है, मा का नाम करुणा धवन है। इनका घर दिल्ली में है मगर सिनेमा में काम करने की वजह से ये मुंबई में ही रहते है।

वर्ष 2011 में आयी फिल्म देसी बॉयज के साथ इन्होंने अपने कैरियर को स्टार्ट किया था।

वरुण धवन एक अभिनेता के साथ – साथ फिल्म निर्माता, निर्देशक, और मॉडेल भी हैं। यह बहुत कम समय में बॉलीवुड में फेमस हो गए। इंडिया में एक बड़ा यूथ तबका उनको पसंद करता है। यह अपने चार्मिंग पर्सनॅलिटी और गुड लुकिंग के लिए भी जाने जाते है। यह फिलिम के साथ – साथ स्टेज परफॉरमेंस भी करते है। (Actor Varun Dhawan, age, girlfriend, family, profession, Biography & more)

Varun Dhawan Story Biography in Hindi – संछेप में

Varun Dhawan Story Biography in Hindi

  • नाम – वरुण धवन
  • जन्म – 24 अप्रैल 1987
  • जन्म स्थान – महाराष्ट्र मुंबई भारत
  • पिता का नाम – मशहूर फिल्म निर्देशक, डेविड धवन
  • माता का नाम – करुणा धवन
  • पेशा/Profession – अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक, और मॉडेल
  • लम्बाई (Height) – 175 से० मी०
  • पहली मूवी – देसी बॉयज (2011)
  • Age (as in 2020) – 33 Years
  • शिक्षा /पढ़ाई लिखाई – बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय, ब्रिटेन
  • शैक्षिक योग्यता – बिज़नेस में ग्रेजुएशन (Graduation in Business)
  • वैवाहिक स्टेटस – अविवाहित
  • खाना पसन्द है – नांडो चिकन, चीज़ केक, मिश्टी दोई
  • पसंदीदा एक्टर – गोविंदा और ड्वेन जॉनसन
  • पसंदीदा एक्ट्रेस – प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा और एंजेलिना जोली
  • फिल्में पसंद करते है – रंग दे बसंती, गाइड, कागाज़ के फूल, रंग दे बसंती, कुछ कुछ होता है, राजा बाबू हॉलीवुड : अमेरिकन साइको
  • जाना पसंद करते है – मालदीव, संयुक्त अरब अमीरात
  • पता/Address – A/15, Sagar Darshan, Hanuman Nagar, ऑफ कार्टर रोड, खार (पश्चिम), मुंबई, 201 और 202, ओबरॉय एनक्लेव में बिच वुड हॉउस जुहू, (मुंबई में JW मैरिएट होटल के समीप)
  • एक मूवी का 8-10 करोड़ रुपया लेते है।

प्रारंभिक जीवन – Early Life of Varun Dhawan

वरुण धवन का बचपन कार्टर रोड, खार (पश्चिम), मुंबई में बिता, बताया जाता है की वरुण बचपन के दिनों से 12वी तक मुंबई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल (Bombay Scottish School, Mumbai) में पढ़ाई किये इसके बाद वो नॉटिंघम ट्रेंट विश्वविद्यालय, (Nottingham Trent University in England) इंग्लैंड ब्रिटेन से बिज़नेस में ग्रेजुएशन किये (Graduation in Business) उसके बाद इंडिया आकर फिल्मों में अपना कैरियर शुरू किया।

वरुण धवन कैरियर (Varun Dhawan Career) –

इन्होंने अपने कैरियर और अभिनय की शुरुआत सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और करन जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012)’ से शुरू की, जो एक सुपरफिट फिल्म साबित हुई, इस मूवी में इन्होंने जबदस्त अभिनय किया जिसके लिए इनको फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला। इस फिल्म मे वे एक कॉलेज स्टूडेंट का रोल प्ले किए थे। बता दें की इसके पहले भी इन्होंने वर्ष 2010 में करन जौहर के साथ ‘माइ नेम इज़ ख़ान फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके है।

बाद में धवन ने वर्ष 2014 में करण जौहर की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया भट्ट के जबरदस्त अभिनय किया, यह ऐसी मूवी थी जिसको बहुत लोगों ने कई बार देखा। इसी साल इन्होंने फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ मे अभिनय किया।जिसमे डायरेक्टर उनके पिता डेविड धवन ही थे यह फिल्म भी बहुत हिट गयी। इसके बाद उन्होने वर्ष 2015 मे श्रद्धा कपूर के साथ ‘ABCD2’ मूवी की जिसमे उनके डांस की काफी प्रशंसा की गयी, ऐसे ही वरुण धवन फेमस हो गए और उनकी पॉपुलीरिटी बढ़ती गयी आज बॉलीवुड में उनकी गिनती एक अच्छे अभिनेता के रूप में होती है।

वर्ष 2015 में अपराध थ्रिलर बदलापुर में बदला लेने के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामांकन अर्जित किया। ये शाहरुख खान और काजोल के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ में भी अभिनय कर चुके है जिसमें यह शाहरुख खान के छोटे भाई का रोल किये थे। ढिशुम (2016), और रोमांटिक कॉमेडी बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017) में आयी थी। बद्रीनाथ की दुल्हनिया मूवी को लेकर कुछ विवाद भी हो गया था बाद में सब सही हो गया।

वरुण धवन रियल लाइफ – Varun Dhawan Life

कहा जाता है की वरुण धवन रियल लाइफ में बहुत शांत स्वभाव के ब्यक्ति है और गरीबों के लिए हमेशा मदतगार होते है। ये कई चैरेटी में गरीबों के लिए पैसे दान करते है। गरीब दुखिया की मदत भी करते है। खाली टाइम में यह कुछ न कुछ करते रहते है।

लव अफेर – Varun Dhawan Love Affair

लव अफेर के बारे में बात करें तो यह पहले आलिया भट्ट के साथ डेट कर रहे थे, बाद में इन्होंने इसे ख़ारिज कर दिया था। उनमे मुताबिक आलिया भट्ट उनकी एक अच्छी दोस्त है। वरुण धवन के साथ, तापसी पन्नू, श्रद्धा कपूर जैसी Actress के नाम भी दुनिया में आये थे मगर समय के साथ सब सही हो गया आजकल वरुण घर पर ही है।

Varun Dhawan Story Biography in Hindi – प्रसिद्ध फिल्में

  • Student of the Year
  • म्प्टी शर्मा की दुल्हनिया,
  • Main Tera Hero,
  • बदलापुर, Dilwale
  • डीशूम
  • बद्रीनाथ की दुल्हनिया
  • जुड़वाँ 2

वरुण धवन अवार्ड्स – Varun Dhawan Awards

  • वर्ष 2013 – स्टूडेंट ऑफ द ईयर – लायन्स गोल्ड अवार्ड
  • वर्ष 2014 – स्टारडस्ट अवार्ड – हंम्पटी शर्मा की दुल्हिनिया
  • वर्ष 2015 – मैं तेरा हीरो – आइफा अवार्ड, बदलापुर – बिग स्टार एंटरटेनमेन्ट अवार्ड
  • वर्ष 2015 – ढिसुम – स्टार स्क्रीन अवार्ड

Varun Dhawan Story Biography in Hindi, से जुडी नवीन जानकारी आप को कैसी लगी ?

Varun Dhawan Instagram

Leave a Reply