Shaktikanta Das Hindi – आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास का जीवन परिचय

By | September 8, 2020

Shaktikanta Das Hindi – भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 25 वें गवर्नर और सेवानिवृत्त सिविल सेवक (आईएएस), अर्थशास्त्री शक्तिकांत दास का जन्म 26 फरवरी 1957 को भुवनेश्वर, ओडिशा, भारत में हुआ था। यह रिज़र्व बैंक के गवर्नर रह चुके है, यह एक अच्छे अर्थशास्त्री भी है। शक्तिकांत दास अपने जीवनकाल में कई पदों पर सेवा किये है जैसे सहायक कलेक्टर (1982-83), उप कलेक्टर (1984), अवर सचिव (1984), उप सचिव (1984), प्रबंध निदेशक अंडर सेक्रेटरी (1987-88), कलेक्टर (1989-91), संयुक्त सचिव (1991-92), सचिव उद्योग विभाग (2006) और RBI गवर्नर के रूप में।

Shaktikanta Das Hindi – संछिप्त परिचय

Shaktikanta Das Hindi

  • नाम – शक्तिकांत दास
  • जन्म – 26 फरवरी 1957
  • जन्म अस्थान – भुवनेश्वर, ओडिशा, भारत
  • प्रोफेशन – सेवानिवृत्त सिविल सेवक (आईएएस), अर्थशास्त्री
  • सर्विसेज – भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)
  • शौक – पुस्तकें पढ़ना और लिखना

Shaktikanta Das Education –

शक्तिकांत दास ने अपनी शुरुवाती शिक्षा Demonstration Multipurpose School, भुबनेश्वर से ली थी, उसके बाद इन्होने सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, आईआईएम बैंगलोर और राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान (एनआईबीएम), पुणे से अपनी आगे की पढाई की। शक्तिकांत सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में बीए और इतिहास में एमए किये है साथ ही साथ इन्होने आईआईएम बैंगलोर से उन्नत वित्तीय प्रबंधन पाठ्यक्रम और एनआईबीएम से विकास बैंकिंग और संस्थागत क्रेडिट कोर्स भी किया था।

शक्तिकांत दास से जुडी रोचक जानकारी –

  • शक्तिकांत एक भारतीय नौकरशाह भी रह चुके है, जिन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में तीन दशकों तक काम किया।
  • शशिकांत को अंग्रेजी, हिन्दी और तमिल भाषा का अच्छा ज्ञान है यह ओडिशा के रहने वाले है।
  • भुवनेश्वर से पढाई करने के बाद यह आगे की पढाई के लिए दिल्ली चले गए थे।
  • यह इतिहास के छात्र रहे हैं, इन्होने इतिहास से ही ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।
  • दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएट की पढाई पूरी करने के बाद शक्तिकांत ने सिविल सेवा परीक्षा (IAS) की तैयारी शुरू की थी।
  • यह 1980 में सिविल सेवा परीक्षा पास किये थे, जिसके बाद इनको आईएएस पोस्ट के लिए तमिलनाडु में काम करने का अवसर मिला था।
  • इन्होने प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया की तरफ से बेसिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी किया है।
  • एक सिविल सेवक के रूप में, शक्तिकांत दास ने विभिन्न मंत्रालयों में भारत सरकार की सेवा की है।
  • तीन दशकों के लम्बे कैरियर के बाद, शक्तिकांत दास वर्ष 2017 में आईएएस से सेवानिवृत्त हुए।

Shaktikanta Das Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

इनके बारे में भी पढ़ें

आनंद कुमार का संपूर्ण जीवन परिचय
अरुनाचलम मुरुगनांथम (पैडमैन) की जीवनी
संदीप माहेश्वरी का जीवन परिचय

Leave a Reply