Ranveer Singh Biography Hindi – रणवीर सिंह का सम्पूर्ण जीवन परिचय

By | August 22, 2021

इंडिया बायोग्राफी ब्लॉग के जीवन परिचय में आप बॉलीवुड के स्टार हीरो रणवीर सिंह के बारे में जानेगे, तो चलिए जानतें है की कौन हैं रणवीर सिंह? (Ranveer Singh Biography Hindi, wiki, father, mother, family, net worth, wife, movie, age, marriage life, birthday, childhood, car collection, charge per movie, deepika & more…)

प्रारभिक जीवन परिचय –

Ranveer Singh Biography Hindi

रणवीर सिंह भारत के युवा अभिनेता हैं, इनको लोग स्टार हीरो के नाम से भी जानतें है इन्होने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में की हैं। इनका जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। इनके पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी और माता का नाम अंजू भवनानी है। इनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम रीतिका भवनानी है। एक समय था जब रणवीर इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री लिया करते थे, आज भारत के बड़े हीरो के रूप में देखे जाते हैं।

Ranveer Singh Biography Hindi – संछिप्त परिचय

वास्तविक नाम – रणवीर सिंह भवनानी
वर्तमान नाम – रणवीर सिंह
उपनाम – बिट्टू
जन्म – 6 जुलाई 1985 को मुंबई में
गृहनगर – मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
पिता का नाम – जगजीत सिंह भवनानी
माता का नाम – अंजू भवनानी
बहन का नाम – रीतिका भवनानी
पहली डेब्यू फिल्म – बैंड बाजा बारात (2010)
फिल्मों में आने से पहले का काम – एडवरटाईजिंग में कॉपीराइटर के तौर पर काम
मजेदार फिल्म – बाजी राव मस्‍तानी
अन्य फ़िल्में – रासलीला रामलीला, किल दिल, पद्मावत, गली बॉय
एक फिल्म के लिए चार्ज – 10 करोड़ तक
वर्तमान पता – 8वीं मंजिल डुप्लेक्स अपार्टमेंट, विपरीत खार जिमखाना क्लब, खार (पश्चिम) मुंबई

शारीरिक संरचना

लम्बाई 178 Cm
फीट इन्च- 5’ 10”
वजन/भार (लगभग) 77 कि० ग्रा०
छाती: 43 इंच
कमर: 30 इंच
आँखों का रंग – गहरा भूरा
बालों का रंग – काला

रणवीर सिंह की शिक्षा –

वैसे तो रणवीर की शिक्षा के बारे में बात करें तो इन्होने अपनी शुरुआती शिक्षा लर्नर्स अकादमी, मुंबई से की थी, बाद में यह एच.आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई से अपनी आगे की पढाई की फिर यह पढ़ने के लिए विदेशों में गए जहाँ इन्होने इंडियाना विश्वविद्यालय, ब्लूमिंगटन, अमेरिका (Indiana University, Bloomington, USA) से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली थी, उसके बाद यह वापस मुम्बई आये और फिल्मों की दुनिया में अपने कैरियर को बनाना शुरू किया जो एक सफल कदम रहा था।

रणवीर सिंह का कैरियर –

रणवीर सिंह विदेशों में पढाई करके जब अपने देश भारत वापस आये तो इन्होने कुछ सालों तक मुम्बई में एडवरटाईजिंग में कॉपीराइटर के तौर पर कार्य किया उसके बाद इनके मन में फिल्मों में हीरो बनने की इच्छा जागृत होने लगी ऐसे करके इन्होने अपने कैरियर में आगे बढ़ने का फैसला लिया ऐसे ही समय में इनको जनवरी 2010 में यश राज फिल्‍म्स के बैनर तले बन रही फिल्‍म बैंड बाजा बारात में ऑडिशन देने का मौका मिला जिसमे इनको सफलता मिली और इनको लीड रोल ऑफर किया गया फिल्म हिट गयी और यह हीरो बन गए, बाद में इनको कई फिल्मों में ऑफर मिला सब की सब हिट जाने लगी इनका काफी नाम हो गया और यह देश दुनिया में एक अच्छे और युवा अभिनेता के रूप में देखे जाने लगे।

आने वाले दिनों में रणवीर सिंह की कई सारी फ़िल्में आने वाली हैं जिनका दर्शकों को काफी लम्बे समय से इन्तजार हैं, यह एक अच्छे और हिट हीरो के रूप में देखे जाते हैं इन्होने टीवी पर कई ऐड में काम किया है, इनकी कमाई का जरिया ऐड और मूवी से होता है काफी पैसा कमाते हैं रणवीर सिंह।

प्रेम संबन्ध एवं अन्य जानकारियां –

ranveer singh marriage

वैवाहिक स्थिति – विवाहित
पत्नी – दीपिका पादुकोण (अभिनेत्री)
विवाह तिथि 14 15 नवंबर 2018
विवाह स्थान Near Lake Como, Lombardy, Italy
गर्लफ्रेंड एवं अन्य मामले – अहाना देओल (कॉलेज के समय)

रणवीर सिंह की पसंदीदा चीजें – (Ranveer Singh Biography Hindi)

भोजन में रणवीर को चॉकलेट, पनीर, बेसन लड्डू, मटन करी और चाइनीज व्यंजन पसंद होते हैं।
शाहरुख़ खान और जॉनी डेप इनके पसंदीदा अभिनेता हैं।
करीना कपूर, स्कारलेट जॉनसन और मेगन फॉक्स इनकी पसंद की अभिनेत्री हैं।
अंदाज़ अपना – अपना, राजा बाबू, 3 इडियट्स, शोले, रंग दे बसंती, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे इनकी पसंद की फ़िल्में हैं।
हॉलीवुड में यह गॉड फादर, सिटी ऑफ़ गॉड, टैक्सी ड्राइवर, द प्रेस्टीज और किल बिल जैसी फिल्म पसंद करते हैं।
संजय लीला भंसाली इनके पसंदीदा निर्देशक हैं।
माइकल जैक्सन, नुसरत फतेह अली खान और बेयोनस (Beyonce) इनके पसंद के संगीतकार हैं।
लाल और सफ़ेद रंग रणवीर सिंह को बहुत पसंद हैं।
फुटबॉल इनका पसंदीदा खेल है मगर क्रिकेट भी यह पसंद करते हैं।
olive Bar and Kitchen (ओलिव बार एंड किचन), Hakkassan (हक्कासन), Wasabi at Taj Mahal Palace in Mumbai (मुंबई, ताज महल पैलेस में वसाबी), Li Cirque in Delhi (ली क्रीक, दिल्ली), Thalassa in Goa (थलासा, गोवा) इनका पसंदीदा रेस्तरां माना जाता है।
भारत में गोवा घूमना इनको सबसे अधिक प्रिय है।

रणवीर सिंह से जुडी रोचक जानकारी –

  • इनके बारे में कहा जाता है की यह 6 साल की लंबी प्रेम के बाद दीपिका से विवाह किये थे।
  • रणवीर सिंह को काफी युवा अभिनेता के रूप में देखा जाता है।
  • आने वाले समय में इनकी कई एक्शन मूवी भी आने वाली हैं।
  • यह फिल्म ’83’ में कपिल देव की भूमिका में नजर आये थे।

इनके पास कारों का काफी बड़ा जखीरा हैं जिसमे जैगुआर एक्सजेएल, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास, टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो जैसी गाड़ियां शामिल हैं। गाड़ियों को लेकर यह काफी शौक वाले हीरो माने जाते हैं, आये दिन कोई न कोई गाड़ी बदल ही लेते हैं लेटेस्ट मॉडल की गाड़ी रखने का चलन बहुत ज़माने से बॉलीवुड में हीरो लोगों को होता है।

Ranveer Singh Biography Hindi आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply