Pankaj Tripathi Biography in Hindi – अभिनेता पंकज त्रिपाठी का जीवन परिचय

By | October 17, 2020

Pankaj Tripathi Biography in Hindi – 25 वर्षों से लगातार मेहनत करने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी हिन्दी सिनेमा (बॉलीवुड) में गजब का नाम कमाया है, आज इनकी “मिर्ज़ापुर 2” फिल्म आ रही है जो दुनिया के 200 देशों में रिलीज़ हो रही है इन्होने अपने कैरियर की शुरुवात फिल्म रन (2004) से की थी, उसके बाद इनका सबसे अच्छा रोल गैंग ऑफ़ वासेपुर में था। इस पोस्ट में आप पंकज त्रिपाठी के संपूर्ण जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। (Pankaj Tripathi age, wife, movies, career, bio, net worth & more)

पंकज त्रिपाठी का जन्म और परिवार – पंकज त्रिपाठी का जन्म 5 सितंबर 1976 को बिहार के बेलसंद, के नजदीक गोपालगंज में हुआ था। इनके पिता का नाम पंडित बनारस तिवारी (किसान) है, और माता का नाम हेमवंती है, इनके 3 बड़े भाई है और 2 बड़ी बहनें भी है। मृदुला त्रिपाठी इनकी पत्नी है, इनकी एक बेटी है।

11वी तक पंकज त्रिपाठी अपने गावं में खेती किसानी का काम किया करते थे, उसके बाद इन्होने पटना के एक होटल में कुछ दिनों तक नौकरी की थी, बाद में यह दिल्ली चले गए जहाँ इन्होने नाटक अकादमी में एडमिशन लिया उसके बाद ही यह बॉलीवुड में आये थे। राजनीति जमी नहीं इसलिए यह अभिनय की दुनिया में आये।

Pankaj Tripathi Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Pankaj Tripathi Biography in Hindi

  • नाम – पंकज त्रिपाठी
  • प्रोफेशन – अभिनेता
  • जन्म – 5 सितंबर 1976
  • जन्म स्थान – बिहार के बेलसंद, के नजदीक गोपालगंज
  • गृहनगर – गोपालगंज, बिहार (India)
  • पहली डेब्यू फिल्म – (अभिनेता) रन (2004)
  • प्रसिद्धि – गैंग ऑफ़ वासेपुर और मिर्ज़ापुर
  • टीवी डेब्यू – गुलाल (2010)
  • Pankaj Tripathi net worth – 37 Cr.

पंकज त्रिपाठी की पसंदीदा चीजें –

राम गोपाल वर्मा और अनुराग कश्यप इनके पसंदीदा निर्देशक है।
अमिताभ बच्चन इनके पसंद के हीरो है।
दीपिका पादुकोण और जेनिफर लॉरेंस इनके पसंद की हीरोइन है।

पंकज त्रिपाठी की शिक्षा – (Education)

पंकज त्रिपाठी ने अपनी शुरुआती शिक्षा डी. पी. एच. स्कूल, गोपालगंज, बिहार से की थी, उसके बाद इन्होने पटना कॉलेज से पढाई की थी, बाद में यह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), दिल्ली, भारत से वर्ष 2004 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से ड्रामा में स्नातक किया।

दिल्ली जाने से पहले पढ़ाई पूरी होने के बाद इनके पिता ने इनको पटना भेजा था जहाँ यह एबीवीपी में शामिल हुए थे, और कुछ आंदोलन में भाग लिए थे। पंकज त्रिपाठी पटना कॉलेज में एक सक्रिय छात्र नेता थे, उसी समय इनको एक अच्छा वक्ता भी कहा जाता था।

पंकज त्रिपाठी का कैरियर –

पंकज त्रिपाठी ने अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2004 में फिल्म रन में अभिनेता के रूप में की थी, उसके बाद इन्होने वर्ष 2010 में टीवी सीरियल गुलाल में भी अभिनय किया ऐसे ही इनके कैरियर की शुरुआत हुई थी, आज यह हिन्दी सिनेमा की दुनिया में एक मशहूर अभिनेता बन गए है। इनकी फ़िल्में इस प्रकार है।

वर्ष 1996 के बाद, पंकज एक नियमित रंगमंच कलाकार बन गए थे, उसके बाद इन्होने 4 साल तक थिएटर किया था।

16 अक्टूबर 2004 को, पंकज त्रिपाठी अपने अभिनय की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी पत्नी के साथ मुंबई आये थे, तब से अभी तक यह मुंबई में ही रहते है आज तो यह एक बड़े स्टार हीरो बन गए है।

वर्ष 2004 से 2010 तक, पंकज ने टेलीविज़न पर छोटी- मोटी भूमिकाएं की बाद में इन्होने टाटा टी का एक विज्ञापन किया जो काफी पॉपुलर हुआ था। पहली बार पंकज त्रिपाठी को अभिषेक बच्चन और विजय राज़ की फिल्म  “Run” में अभिनय करने का मौका मिला था यहीं से इनके असली कैरियर की शुरुआत हुई थी।

Pankaj Tripathi All Movies – 

  • Gangs of Wasseypur Part I
  • Stree
  • Gunjan Sexena The Kargil Girl
  • Newton
  • Masaan
  • Bareilly Ki Barfi
  • Super30
  • Luka Chuppi
  • 83 (2020) – Upcoming Movie
  • Fukrey
  • Nil Battey Sannata
  • Extraction
  • Fukrey Returns
  • Omkara
  • Kaala
  • Angrezi Medium
  • Anaarkali of Aarah
  • Kissebaaz
  • Drive
  • Dilwale
  • Dharm
  • Ludo
  • Agneepath
  • Apaharan
  • Munna Micheal
  • Manjhi The Mountain Man
  • Global Baba
  • Gangs of Wasseypur Part II
  • Shaurya
  • Mini (2020)
  • Maazii
  • Bhaiaji Superhit
  • Arjun Patiala
  • Singham Returns
  • Mango Dreams
  • Coffee with D
  • Aakrosh
  • Raavan
  • Gulmakai
  • Dabangg 2
  • Gurgaon
  • Your Truly

इनके बारे में बताया जाता है की यह 10 वीं कक्षा तक फिल्मों के बारे में कुछ नहीं जानतें थे, उस समय इनके पास टीवी भी नहीं थी, और नजदीकी रंगमंच उनके गांव से 20 किलोमीटर दूर था। पंकज त्रिपाठी को बचपन से ही अभिनय करने में रूचि थी, इसलिए यह गांव में होने वाले छठ महोत्सव के कार्यक्रम में एक लड़की की भूमिका निभाया करते थे।

पंकज त्रिपाठी से जुडी रोचक जानकारी – (Pankaj Tripathi Biography in Hindi)

  • मुंबई आने के बाद पंकज की पत्नी ने गोरेगांव में पढ़ना शुरू किया था।
  • पंकज को फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में “सुल्तान” की भूमिका में काफी सराहा गया।
  • फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की सफलता के बाद इनको कई फिल्म निर्माताओं से ऑफर आने शुरू हो गए।
  • पंकज त्रिपाठी ने फुकरे, मांझी : द माऊंटेन मैन और मसान में जबरदस्त अभिनय किया जिसको देश और दुनिया में सराहा गया यही से यह हिट होते गए।

Pankaj Tripathi Biography in Hindi से जुडी जानकारी कैसी लगी?

Leave a Reply