Kajol Biography in Hindi – अभिनेत्री काजोल का जीवन परिचय (जीवनी)

By | May 8, 2020

Kajol Biography in Hindi – बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अजय देवगन की पत्नी काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को महारष्ट्र के मुंबई में हुआ था। काजोल एक फ़िल्मी परिवार से ताल्लुक रखती है, यह दिवंगत निर्माता-निर्देशक सोमू मुखर्जी और पूर्व अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। इनके चाचा जॉय और देब मुखर्जी भारतीय फिल्म निर्माता थे, वहीं इनके दादाजी एक बहुत बड़े फिल्मकार थे। आज लोग इनको काजोल देवगन मुखर्जी के नाम से भी जानतें है। दिल वाला दुल्हिनया ले जायेगे इनकी बहुत अच्छी मूवी थी, जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। काजोल के एक बहन भी है जिनका नाम तनीषा मुखर्जी है यह भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय है, बताया जाता है की काजोल दिवंगत एक्ट्रेस नूतन की भांजी भी हैं।

Kajol Biography in Hindi

काजोल के चचेरे भाई-बहनों में अभिनेत्री रानी मुखर्जी, शर्बानी मुखर्जी और मोहनीश बहल शामिल हैं, जो कि फिल्म जगत में सक्रिय हैं। उनके चचेरे भाई अयान मुखर्जी बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक हैं। अभिनेत्री काजोल ने बेखुदी (1992) से डेब्यू किया था। यही इनकी सबसे पहली फिल्म थी उसके बाद तो इन्होंने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी जिनको आज भी लोग बड़े भाव से देखते है। अभी इस समय (May 2020) काजोल लगभग 46 वर्ष की हो गयी है। वर्ष 24 Feb 1999 में यह फिल्म अभिनेता अजय देवगन से शादी की थी।

Kajol Biography in Hindi – अभिनेत्री काजोल संछिप्त जीवन परिचय

नाम – काजोल मुखर्जी देवगन
उपनाम – कडस
जन्म – 5 अगस्त 1974
जन्म स्थान – महारष्ट्र के मुंबई
पिता का नाम – सोमू मुखर्जी
माता का नाम – तनुजा
व्यवसाय – अभिनेत्री
पति का नाम – मशहूर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अजय देवगन
बेटी – न्यासा
बेटा – युग
पता – 5/6, शीतल अपार्टमेंट, ग्राउंड फ्लोर, चंदन सिनेमा के सामने, जुहू, मुंबई
डेब्यू फिल्म – बेखुदी (1992)
शौक/अभिरुचि – पुस्तकें पढ़ना
पसंदीदा भोजन – फ्रेंच फ्राइज़ के साथ ऑलिव, पिज्जा, स्पेगेटी सलाद
पसंदीदा फ़िल्में – बॉलीवुड: शोले, चालबाज़
हॉलीवुड: Casablanca, Ironman 3, Gone With The Wind
पसंदीदा निर्देशक – आदित्य चोपड़ा
यूरोप में घूमना इनको काफी पसंद है।
इनके पास मर्सिडीज बेंज एसयूवी कारें है।
कुल संपत्ति (लगभग) – 125 करोड़
बंगाली और महाराष्ट्रीयन परिवार

काजोल की शिक्षा (Education) –

बताया जाता है की काजोल अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी, महाराष्ट्र से की थी उसके बाद वो कॉलेज में पढ़ाई के लिए गयी बाद में वो बीच में ही कॉलेज की पढाई को छोड़ दिया। अभिनय के शौख ने पढाई को छोड़ दिया तब से ये फिल्मों में आ गयी और उसी में रम गयी और आज तक रमी है।

Kajol Biography in Hindi – (फ़िल्मी कैरियर)

बताया जाता है की काजोल ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत वर्ष 1992 में मूवी बेखुदी के साथ की उसके बाद इन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फ़िल्में की आज भी ये फ़िल्में करती है। 25-26 वर्ष हो गया इनको फिल्मों में काम करते। जब यह 16 साल की थी तभी से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। 1995 में आयी मूवी “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” मूवी ने इनके जीवन को बदलकर रख दिया यह एक सफल अभिनेत्री बन गयी और बॉलीवुड में छा गयी।

अभिनेत्री काजोल की हिट फ़िल्में –

बाजीगर (1993)
करण अर्जुन (1993)
वर्ष 1995 में आयी मूवी “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” मुंबई स्थित मराठा मंदिर (सिनेमाघर) में लगातार 1000 से ज्यादा सप्ताह तक लगे रहने का रिकॉर्ड बनाया।
गुप्त (1997)
कुछ कुछ होता है (1998)
कभी खुशी कभी गम (2001)
माय नाम इस खान (2010), We are Family
फना (2006)
दिलवाले (2015)

Pyaar to Hona hi Tha (1998), Minsara Kanavu (1997), Yeh Dillagi (1994), Hum Aapke Dil Mein Rahte hai (1999), Udhaar ki Zindagi (1994), Raju Chacha (2000), Gundaraj (1985), Pyaar kiya to darna Kya (1998), Dil Kya Kare (1999) Bambai ka Babu (1996), Bekhudi (1992), Hote Hote Pyar ho Gaya (1999), Zero (2018), Om Shanti Om (2007) and Koochie Koochie Hota Hai.

आने वाली मूवी – Devi (2020)

Kajol Instagram Profile

पुरस्कार और सम्मान –

  • पदम् श्री (2011)।
  • बेस्ट एक्ट्रेस फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड (कई बार)।
  • ज़ी सीने अवार्ड बॉलीवुड मूवी अवार्ड।
  • और भी कई सारे अवार्ड पा चुकी है काजोल।

अभिनेत्री काजोल से जुडी रोचक जानकारी –

  • अजय देवगन और शाहरुख़ खान इनके पसंदीदा हीरो है।
  • अभिनेत्री श्रीदेवी और उनके फिल्मे यह बहुत पसंद करती है।
  • काजोल मराठी भाषा को बहुत अच्छे से बोल सकती हैं, मगर बंगाली बोलने में थोड़ा हिचकती है।
  • जब यह स्कूल में पढ़ रही थी, (16 Years), तभी से इन्होने अभिनय करना शुरू कर दिया था।
  • काजोल पति अजय के साथ महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) में फिल्म गुंडाराज (1995) में पहली बार दिखी थी।
  • इन्होने रिकॉर्ड 5 बार फिल्मफेयर पुरस्कार को अपने नाम किया है।
  • फिल्म गुप्त (1997) में, नकारात्मक भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।
  • अभिनेत्री होने के साथ यह एक अच्छी सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, जिसके चलते वह विधवाओं और बच्चों के लिए परोपकारी कार्य करती हैं।
  • वर्ष 2001 में “फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम” के बाद काजोल ने फ़िल्मी दुनिया से एक लंबा ब्रेक लिया। इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।
  • वर्ष 2006 में एक बार फिर काजोल ने फिल्म फना से अपनी धमाकेदार वापसी की।
  • वर्ष 2006 में, काजोल, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन और शाहरुख़ खान के खिलौने प्रतिरूपों का यूनाइटेड किंगडम (UK) में अनावरण।
  • वर्ष 2008 में सामाजिक कार्य के लिए कर्मवीर पुरस्कार से सम्मानित।
  • काजोल से 3 इडियट्स (2009) मूवी में एक भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव से इंकार कर दिया।
  • वर्ष 2010 में, NASDAQ द्वारा काजोल और शाहरुख खान को US शेयर बाजार में आमंत्रित किया गया।
  • 2011 में भारत सरकार की ओर से इनको पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Kajol Biography in Hindi आप को कैसी लगी ?

Leave a Reply