Harsimrat Kaur Badal Biography in Hindi – हरसिमरत कौर बादल की जीवनी

By | October 17, 2021

इस बायोग्राफी लेख में आप पंजाब की राजनीति में प्रभावशाली महिला राजनीतिज्ञ हरसिमरत कौर बादल के जीवन परिचय (Harsimrat Kaur Badal Biography in Hindi) से जुडी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जानतें है की कौन हैं हरसिमरत कौर बादल? (harleen kaur badal age, son name, daughter name, father name, wikipedia & more)

जीवन परिचय

हरसिमरत कौर बादल का जन्म 25 जुलाई, 1966 को दिल्ली में हुआ था। इनके पिता का नाम सत्यजीत मजीठिया है, और माता जी का नाम सुखमंजुस मजीठिया है। इनके पति का नाम सुखबीर सिंह बादल है, जो इनकी पार्टी के अध्यक्ष हैं और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इनके ससुर प्रकाश सिंह बादल कई बार (चार) पंजाब के मुख़्यमंत्री रह चुके हैं।

Harsimrat Kaur Badal Biography in Hindi – (संछिप्त परिचय)

harsimrat kaur badal biography hindi

वास्तविक नाम – हरसिमरत कौर बादल
वर्तमान नाम – हरसिमरत कौर
जन्म – 25 जुलाई, 1966 को दिल्ली में
पिता का नाम – सत्यजीत मजीठिया
माताजी का नाम – सुखमंजुस मजीठिया
पति का नाम – सुखबीर सिंह बादल
ससुर – प्रकाश सिंह बादल
अभियान – “नन्हीं छांव”

शिक्षा –

हरसिमरत कौर बादल ने अपनी शुरुआती शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, नई दिल्ली से की थी, बाद में यह ‘दिल्ली विश्वविद्यालय’ से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की थीं, बाद में इन्होने टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा लिया था। पंजाब राज्य में घटते लिंग अनुपात के लिए इन्होने नन्ही छाँ अभियान में अपना योग्यदान किया था, इन्होने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ 2008 में गैर सरकारी संगठन “नन्हीं छांव” शुरू किया था।

हरसिमरत कौर का राजनितिक कैरियर

हरसिमरत कौर बादल ने अपने राजनितिक जीवन को वर्ष 2009 में शुरू किया था जब इन्होने भटिंडा से अमरिंदर सिंह के बेटे रनिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा और 1 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की। बाद में इन्होने वर्ष 2014 में फिर से भटिंडा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल किया, बाद में 27 मई 2014 को इन्होने मोदी सरकार में खाद्य प्रसंस्करण के केंद्रीय मंत्री के रूप शपथ लिया।

रोचक जानकारी

  • वर्ष 2009 यह सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण स्थायी समिति की सदस्य भी रहीं थीं।
  • इनके पास कृषि, मीडिया और होटल उद्योग जैसे कई क्षेत्र में एक बड़ा साम्राज्य है।
  • बताया जाता है की गुड़गांव ट्राइडेंट होटल में इनका अपना निजी ज्वैलरी का बिज़नेस भी है, इसके अलावा, यह एक फैशन डिजाइनर भी हैं।
  • वर्तमान में यह पंजाब और दिल्ली दोनों जगह की राजनीति में सक्रीय हैं।
  • दिल्ली की राजनीति में भी इनका काफी नाम है।
  • यह काफी तेज महिला नेता मानी जाती हैं।

Harsimrat Kaur Badal Biography in Hindi से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Leave a Reply