Akhilesh Yadav Biography in Hindi – अखिलेश यादव की जीवनी (पूर्व मुख़्यमंत्री)

By | October 5, 2020

Akhilesh Yadav Biography in Hindi – नए ज़माने के युवा नेता, अखिलेश भैया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सपा के वर्तमान अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। वर्तमान में (2020) यह 47 साल के हो चुके है और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है।

यह अपने पिता श्री मुलायम सिंह यादव की सत्ता को आगे ले जाने वाले समाजवादी पार्टी के नेता है, उत्तर प्रदेश में इनका काफी नाम है, कुछ सालों पहले ये उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री भी रहे थे, पुरे पांच साल उत्तर प्रदेश में इनकी सरकार रही।  अखिलेश यादव काफी अच्छे पढ़े लिखे नेता है, इनको हर तरह की राजनीति की सूझ बुझ है इसलिए उत्तर प्रदेश के लोगों की सबसे पहली पसंद यही है, आने वाले समय में जैसे प्रदेश का माहौल चल रहा है लोग अखिलेश को ही उत्तर प्रदेश का मुख़्यमंत्री बनाने की सोच रहे है।

अखिलेश यादव का परिवार – इनके पिता का नाम मुलायम सिंह यादव है, और माता का नाम माल्ती देवी (सगी मां), साधना गुप्ता (सौतेली मां) है। प्रतीक यादव इनके सौतेले भाई है, यह विवाहित है इनका विवाह 24 नवंबर 1999 को डिंपल यादव, (राजनीतिज्ञ) से हुआ था। अर्जुन यादव इनके बेटे है, अदिति यादव, टीना यादव इनकी दो बेटियां है, यही अखिलेश यादव का पूरा परिवार है। सभी लोग लखनऊ में ही रहते है।

वर्तमान में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ ज़िले के सांसद है और सपा पार्टी के अध्यक्ष। (20th Chief Minister of Uttar Pradesh from 2012 to 2017.)

Akhilesh Yadav Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Akhilesh Yadav Biography in Hindi

  • नाम – अखिलेश यादव
  • उपनाम – टीपू
  • प्रोफेशन – भारतीय राजनेता
  • पार्टी/दल – समाजवादी पार्टी
  • जन्म – 1 जुलाई 1973
  • जन्म अस्थान – सैफई, जिला इटावा, उत्तर प्रदेश, भारत
  • गृहनगर – सैफई, जिला इटावा
  • वर्तमान पता – 5 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
  • शौक – क्रिकेट खेलना, फुटबॉल खेलना, संगीत सुनना, पुस्तकें पढ़ना और फिल्म देखना
  • राम मनोहर लोहिया इनके पसंदीदा राजनेता है।
  • Guns N’ Roses, Bon Jovi, Bryan Adams, and Metallica इनके पसंदीदा संगीतकार
  • Akhilesh Yadav net worth – अनुमानतः 20 करोड़
  • Akhilesh Yadav Age (2020) – 47 Years
  • Akhilesh Yadav Height – 173 Cm
  • Akhilesh Yadav Weight – 65 Kg
  • Akhilesh yadav blood group – B (+ve)
  • राशि – कर्क
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • धर्म – हिन्दू
  • मुख्य प्रतिद्वंदी – मायावती (अब बीजेपी)

अखिलेश यादव की शिक्षा – (Education)

अखिलेश यादव ने अपनी शुरुआती शिक्षा धौलपुर मिलिट्री स्कूल, धौलपुर, राजस्थान से की थी, उसके बाद इन्होने मैसूर विश्वविद्यालय, मैसूर, कर्नाटक और सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से मास्टर डिग्री सिविल पर्यावरण इंजीनियरिंग और मास्टर डिग्री पर्यावरण इंजीनियरिंग में पढाई की बाद में यह राजनितिक दुनिया में आये।

अखिलेश यादव का राजनितिक सफर –

अखिलेश यादव ने सबसे पहले वर्ष  2000 में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव में 13वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे, यहीं से इनके राजनैतिक कैरियर की शुरुवात हुई थी। बाद में यह वर्ष 2004 में 14 वीं लोकसभा के चुनाव में जीत हासिल किये थे। वर्ष 2009 अखिलेश यादव आम चुनाव में, तीसरे कार्यकाल के लिए 15 वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए।

10 मार्च 2012 को, अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी का नेता नियुक्त किये गए थे। 15 मार्च 2012 को, अखिलेश यादव को 38 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुना गया था, यह पांच साल लगातार उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री रहे बाद में वर्ष 2017 में यह विधानसभा का चुनाव हार गए।

अखिलेश यादव से जुडी रोचक जानकारी – (Akhilesh Yadav Biography in Hindi)

  • अखिलेश यादव के बारे में कहा जाता है की ये भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूल से शिक्षा प्राप्त किये है।
  • इन्होने सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से भी पढाई की है।
  • इनका खेल के प्रति बहुत लगाव है इसलिए यह क्रिकेट और फुटबॉल खेलना बहुत पसंद करते है।
  • यह समाजवादी विशेषज्ञ भी हैं, इन्होने समाज में घटित सामाजिक मुद्दों की काफी अच्छे ढंग से विवेचना भी की है।
  • 27 वर्ष की कम उम्र में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर लोक सभा गए थे।
  • महज 38 वर्ष की आयु में यह देश के सबसे बड़े प्रदेश (उत्तर प्रदेश) के मुख़्यमंत्री बने।

Akhilesh Yadav Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी?

Leave a Reply