Vijay Mallya Biography in Hindi – बिजनेसमैन विजय माल्या का जीवन परिचय

By | September 23, 2020

Vijay Mallya Biography in Hindi -विजय माल्या भारत के महशूर शराब उद्योगपति है, इनका जन्म 18 दिसंबर 1955 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में हुआ था। इनके पिता विट्ठल माल्या यूनाइटेड ब्रीवरीज लिमिटेड (United Breweries Limited) के पहले प्रबंधक थे और बाद में यह कंपनी के अध्यक्ष भी बने और पूरे इंडिया में कई ब्रीवरीज और डिस्टलरीज का अधिग्रहण किये। कॉलेज में पढ़ाई करते समय मल्ल्या ने अपने परिवार के व्यवसायों में एक प्रशिक्षु के रूप में काम किया था, उसी समय इन्होने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी, उसके बाद यह संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में एक रसायन कंपनी होकस्ट एजी में काम करने लगे थे।

वर्तमान में विजय मल्ल्या United Racing & Bloodstock Breeders Ltd, Kingfisher Airlines Limited, United Breweries (UB) Group, Sonafi India Limited, United Brewerises (Holdings) Limited, Bayer Cropscience Limited, Four Seasons Wines Limited, Kingfisher East Bengal Football Team Private Limited, Motorsports Association of India & VJM Investments Private Limited के वर्तमान डायरेक्टर है। आज मल्ल्या ने अपने दम पर देश और दुनिया में इतनी सारी कंपनी और बिज़नेस कर दिए है की दुनिया के लिए यह एक मिसाल है।

विजय मल्ल्या का परिवार – इनके पिता का नाम विट्ठल माल्या था, और माता का नाम ललिता राममैया (जैविक मां) था, रितु माल्या इनकी सौतेली माँ थी। इनकी पत्नी का नाम समीरा तैयबजी माल्या है जो एक पूर्व एयर-होस्टेस (1986-1987) थी। इनकी एक पत्नी और है जिनका नाम रेखा मल्या (1993-वर्तमान) है।  सिद्धार्थ माल्या (पहली पत्नी का बेटा) है, और लैला माल्या, तान्या माल्या, लीन्ना माल्या (सौतेली) बेटी है।

Vijay Mallya Biography in Hindi – संछिप्त परिचय

Vijay Mallya Biography in Hindi

  • वास्तविक नाम – विजय विट्ठल माल्या
  • उपनाम – The King of “Good Times”
  • प्रोफेशन – व्यवसायी और राजनीतिज्ञ
  • जन्म – 18 दिसंबर 1955
  • Vijay Mallya Height – 175 Cm
  • जन्म स्थान – कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
  • राशि – धनु
  • राष्ट्रीयता – भारतीय
  • गृहनगर – कोलकाता, पश्चिम बंगाल
  • शैक्षिक योग्यता – वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स)
  • जेट संग्रह – एयरबस ए 319 सीजे, गल्फस्ट्रीम III, हॉकर एचएस 125, बोइंग 727
  • शिप – The Indian Empress
  • आइलैंड – Sainte- Marguerite, Mabula Game Lodge
  • गर्लफ्रेंड – पिंकी लालवानी किंगफिशर एयरलाइंस की पूर्व कर्मचारी
  • पत्नी – समीरा तैयबजी माल्या और रेखा मल्ल्या
  • घर – किंगफिशर विला, गोवा में 75 करोड़ रुपए का घर
  • ससालिटो, कैलिफ़ोर्निया में $ 1.2 मिलियन का घर
  • ले ग्रैंड जर्डिन” द सैंट-मार्गुरेइट द्वीप
  • Vijay Mallya Net Worth (2020) – Rs. 2,062.1 Cr.

विजय मल्ल्या कारों के बहुत शौककिन है इनके पास फरारी 1965 कैलिफोर्निया स्पाइडर, Ensign MN08, जगुआर एक्सजे 220, जगुआर एक्सजे आर 15 रेस कार, बेंटले, मर्सिडीज-बेंज़ 300 एसएल,शेवरलेट कार्वेट, पॉर्श 550 स्पाइडर, मासेराटी क्वाटरफार्टे, रोल्स रॉयस कारें है।

विजय मल्ल्या थोड़ा मौजमस्ती वाले इंसान है इनको पीना खाना और सूरा सुंदरी का शौक है। इनकी कंपनी के शराब और वीयर दुनिया पूरी दुनिया के लोग पीते है। विजय मल्ल्या इस समय विदेश में है उनके ऊपर कई सारे केसेस चल रहे है। जिसकी वजह से वो भारत नहीं आते है, बताया जाता है की वो अगर भारत आते है तो सरकार उनसे कई तरह की पूछताछ भी कर सकते है हो सकता है की इनको गिरप्तार भी किया जा सकता है, यही सब कारण है जिनकी वजह से मल्ल्या भारत नहीं आते है।

विजय मल्ल्या की शिक्षा –

विजय मल्ल्या की शुरूआती शिक्षा ला मार्टिनियर कलकत्ता (एलएमसी), पश्चिम बंगाल से की थी, उसके बाद इन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स) किये उसी समय वो अपने पिता की कंपनी में काम भी करने लगे थे।

विजय मल्ल्या का राजनीतिक सफर –

  • विजय मल्ल्या ने सबसे पहले वर्ष 2000 में, अखिल भारतीय जनता दल के सदस्य बने थे।
  • वर्ष 2002 में, माल्या ने अपने गृह राज्य कर्नाटक से स्वतंत्र सदस्य के रूप में राज्यसभा के लिए चुने गए।
  • वर्ष 2003 में, सुब्रमण्यम स्वामी के नेतृत्व में जनता पार्टी में शामिल हुए।
  • विजय मल्ल्या जनता दल के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष भी रहे थे।
  • वर्ष 2010 माल्या अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए फिर से चुने गए।
  • वर्तमान में यह अपने सभी राजनितिक पद को छोड़ दिए है।

विवाद –

विजय माल्या कई सारे विवादों में शामिल है, इनके ऊपर कई तरह की कार्यवाई भी हो चुकी है, आने वाले दिनों में भी इनपर सरकार का सिकंजा कसने वाला है। यह देश के कई बैंकों से लोन लेकर भाग गए पैसा समय पर जमा ही नहीं किये सभी बैंकों ने NPA का हवाला दे दिया जिससे बैंक और सरकार दोनों का नुकशान हो गया। जुलाई 2015 में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आईडीबीआई बैंक की शिकायत के बाद इनके ऊपर कार्यवाई हुई थी।

  • धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में सीबीआई की अदालत ने माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।
  • जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने हवाई अड्डे की सुविधा का उपयोग करने के लिए फीस का भुगतान ना किये जाने के मामले में शिकायत दर्ज किया है।

ऐसे ही अनेकों विवाद है माल्या के ऊपर, मगर उनको कोई फर्क नहीं पड़ा, वो तो देश छोड़कर मजा काट रहा है दुनिया के किसी सुरक्षित देश में जहाँ से उनको भारत लाने की बात चल रही है, मगर वो ठहरा पैसा वाला तो कोई उसका कुछ नहीं कर पा रही है , वो जहाँ भी है मजा काट रहा है और अपना बिज़नेस कर रहा है।

पुरस्कार –

विजय माल्या कितना भी बुरा क्यों न हो, मगर बिज़नेस में उसका दिमाक बहुत तेज है वो अपने दम पर कई तरह का बिज़नेस देश और दुनिया में फैलाकर अपने को एक अच्छा बिजनेसमैन साबित कर दिया है जिसके लिए उनको कई सारे पुरस्कार भी मिला है जिसके बारे में आप को जानना चाहिए।

  • माल्या को वर्ष 1997 में, प्रोफेशनल स्टडीज के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी द्वारा, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में “डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी” की डिग्री प्राप्त की।
    • माल्या को फ्रांस में उच्चतम नागरिक पुरस्कार भी मिला है।
    • विश्व आर्थिक मंच द्वारा “Global leader for tomorrow” शीर्षक के साथ सम्मानित किया था।
    • वर्ष 2010 में, माल्या को द एशियन अवार्ड्स में “Entrepreneur of the Year” का पुरस्कार मिला था।

विजय माल्या से जुडी रोचक जानकारी – (Vijay Mallya Biography in Hindi)

  • माल्या बचपन से ही एक कारोबारी बनाने के सपने देखा करते थे।
  • वो हमेशा यही सोचते थे की वो भी एक दिन एक बड़ा बिजनेसमैन बनेगे और दुनिया का हर सुख लेगें।
  • माल्या फेरारी कारानो ब्रांड की शराब पीते है।
  • अरमानी, वैलेंटिनो, मनोवि राज खोसला, रॉबर्टो कवाली जैसे ब्रांड के कपडे पहनते है।
  • माल्या के पास ट्रम्प प्लाजा, न्यूयॉर्क, अमरीका में $ 2.4 मिलियन का एक सायबान भी है।
  • माल्या ने केपटाउन, दक्षिण अफ्रीका में 84 लाख डॉलर के क्लिफटन एस्टेट को भी लिया है।
  • दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग, के पास माल्या ने ‘माबुला गेम लॉज’ नामक 25,000 एकड़ गेम आरक्षित की है जिसमे इनकी 99.5% हिस्सेदारी है।
  • वर्ष 1983 में, पिता की मृत्यु के बाद, माल्या को यूनाइटेड ब्रीवरीज ग्रुप (यूबी ग्रुप) का अध्यक्ष के रूप में चुना गया था।

माल्या एक अच्छे शराब कारोबारी है इन्होने इंडिया और दुनिया के कई देशो में अपने शराब कारोबार को फैलाया है, किंगफ़िशर इनकी कंपनी है जो ऐसे उत्पादों को सेल्ल करती है, बिक्री के संदर्भ में, किंगफिशर बियर का भारत के बाजार में 50% से अधिक हिस्सेदारी है। ‘किंगफिशर की बियर दुनिया भर के 50 से अधिक देशों में उपलब्ध है।

Vijay Mallya Biography in Hindi से जुडी जानकारी आपको कैसी लगी ?

Azim Premji Biography in Hindi

Leave a Reply